Skip to main content

स्पाइस ने लांच किया स्मार्ट फ्लो मैटल 5एक्स


भारत की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी स्पाइस ने स्मार्ट फ्लो मैटल 5एक्स (Spice, Smart Flo Mettle 5X)  को भारतीय बाजार में पेश किया है। दोहरा सिम आधारित यह फोन दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट करता है। फोन में 5.0 इंच की कपैसिटिव स्क्रीन है जो मल्टीटच सपोर्ट करने में सक्षम है।

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android 4.2 jellybean) आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का डुअल कोर (1.3 GHz Dualcore) प्रोसेसर है। स्मार्ट फ्लो मैटल 5एक्स में 512 एमबी का रैम (RAM)  दिया गया है। फोान की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जो थोड़ी कम कही जा सकती है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। आप 32 जीबी तक कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।   


इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि ढेर सारे गेम व एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। फोन में गूगल एप्लिकेशन के अलावा बीबीएम जैसे एप्लिकेशन पहले से मौजूद हैं। कनेक्विटी के लिए इसमें जीपीआरएस, ब्लूटूथ और वाई-पफाई है लेकिन 3जी नदारद है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्ट फ्लो मैटल 5एक्स में 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ फलैश उपलब्ध् है। वहीं 1.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। म्यूजिक के लिए आॅडियो प्लेयर के साथ एफएम रेडियो दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है और कंपनी 4 घंटे टाॅक टाइम और 150 घंटे स्टैंडबाय टाइम का दावा करती है। भारतीय बाजार में स्माइस स्मार्ट फ्लो मैटल 5 एक्स की कीमत 6,499 रुपए है। इस बजट में माइक्रोमैक्स कैनवस वीवा ए72 (Micromax Canvas Viva A72) और कार्बन ए35 (Karbonn A35)  भी देखा जा सकता है।

मैमोरीः 4जीबी,
एक्सपेंडेबल मैमोरी- 32 जीबी
रैमः 512एमबी
बैटरीः ली-आॅन 1800 एमएएच
स्क्रीनः 5.0 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम: 4 घंटे
स्टैंडबाॅयः 150 घंटे
ब्लूटूथ- हां
वाईफाईः हां
3जी- नहीं 
प्रोसेसर- 1.3 गीगाहट्र्ज डुअलकोर प्रोसेसर
कैमराः 8.0 मेगापिक्सल

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...