Skip to main content

गूगल नेक्सस में अपडेट होगा 4.4.2 वर्जन


नेक्सस 5 के साथ गूगल ने एंडरॉयड ऑपरेटिंग के नए संस्करण 4.4 किटकैट को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने अपने स्मार्टफोन नेक्सस 4 और टैबलेट नेक्सस 7 में भी इस अपडेट को मुहैया कराया था। 

हाल में कंपनी ने इन डिवायस के लिए किटकैट का नया अपडेट 4.4.1 को भी पेश किया था। वहीं अब खबर यह है कि जल्द ही इन डिवायस को नया अपडेट 4.4.2 भी मिलने वाला है। 

इस वर्ष गूगल अब तक नेक्सस सीरीज के तहत चार डिवायस नेक्सस 4, नेक्सस 5, नेक्सेस 7 और नेक्सस 10 बाजार में ला चुका है। हालांकि फिलहाल नेक्सस 10 भारत में उपलब्ध् नहीं है लेकिन वैश्विक स्तर पर उपलब्ध् हो चुका है। एंडरॉयड किटकैट का यह नया अपडेट इन सभी डिवायस को मिलेगा। 

Comments