Skip to main content

हियर ड्राइव+

अब शहर नहीं अनजान।
आप कहीं जाते हैं तो सबसे ज्यादा चिंता वहां के रास्तों की होती है। यदि अपनी गाड़ी है तो परेशानी यह होती है कि कैसे पहुंचेंगे और यदि गाड़ी किराए की है तो न जाने किस रास्ते से ले जाएगा और कितने पैसे ठग लेगा। हर बार अलग-अलग तरह की परेशानी।

कभी ठगे जाने का डर तो कभी रास्ता भटकने का डर। हर बार अलग-अलग लोगों से रास्ते के बारे में पूछने में भी डर लगता है कि न जाने कोई क्या बता दे। परंतु यदि आपके पास नोकिया लुमिया मोबाइल है तो आपको फ़िक्र करने या किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हियर ड्राइव+ एप्लिकेशन (Here Drive+ ) ही रास्ते में आपका सच्चा दोस्त और एक बेहतर गाइड की तरह मदद करेगी।


एप्लिकेशन कई खासियतों से लैस है। इसमें आप न सिर्फ मैप देख सकते हैं बल्कि रास्तों की भी जानकारी भली भांति प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी बात तो यह कही जा सकती है कि इसमें आपको गाइड करने के लिए वायस का विकल्प भी दिया गया है। वायस गाइड कई भाषाओं में उपलब्ध् है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि भारत में वायस गाइड के लिए हिंदी भाषा भी उपलब्ध् है।


हियर ड्राइव+ में मैप्स 2डी (2D) और 3डी (3D) व्यू में उपलब्ध् है लेकिन 3डी व्यू में फ़िलहाल बहुत कम ही शहरों का मैप उपलब्ध् है। एप्लिकेशन में जैसे ही शुरू करते हैं वैसे ही आपकी वर्तमान लोकेशन का नक्शा आ जाएगा और फिर आप सर्च में जाकर अपना रूट बना सकते हैं। रूट बन जाने के बाद आप जैसे ही गाड़ी से निकलते हैं। आपको यह दूरी की जानकारी देगा। साथ ही आपकी गाड़ी की गति और आपको पहुँचने में कितना समय लगेगा यह सारी जानकारी देगा।

इसके साथ ही हर मोड़ से पहले और हर मोड़ पर आपको संदेश भी मिलता रहेगा। एप्लिकेशन बहुत ही अच्छा कार्य करता है। हां, तंग गलियों में इसका उपयोग करेंगे तो धेखा हो सकता है। बड़े रूट और बड़े शहरों में यह बहुत ही उपयोगी है। नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) फोन में यह प्रीलोडेड है।
-मुकेश कुमार सिंह

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...