Skip to main content

माइक्रोसॉफ्ट लाया सिक्योरिटी ऐप ‘गार्जियन’


भारत में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम बन गया है आए दिन होने वाली समस्याओं और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एक ऐसा एप्लिकेशन (Application) लॉन्च किया है जिससे मुसीबत के समय अपनों तक मैसेज व अलर्ट पहुंच सके। 

इस एप्लिकेशन को मुख्य तौर पर विंडोज फोन (Window Phone) उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गार्जियन नाम के इस सेफ्टी ऐप (Guardian safty app) में ट्रेक फीचर दिया गया है, जिससे मुश्किल समय में यह आपके परिजनों को आपकी लोकेशन की जानकारी देगा। 

गार्जियन को उपयोग करना बेहद आसान है, इस एप में यूजर को अपने परिजनों तथा दोस्तों के नाम सेव करने होते हैं तथा मुसीबत के समय में मौजूद केवल एसओएस नाम का बटन क्लिक करने पर गार्जियन एप्लिकेशन के द्वारा आपका एलर्ट मैसेज आपके परिजनों तक पहुंच जाएगा साथ ही ‘एसओएस अलर्ट’ (SOS Alert) यूजर की इमरजंसी कॉल को सुरक्षा एजंसियो, पुलिस तथा अस्पताल से भी कनेक्ट कर सकता है। एसओएस बटन की खासियत है कि यह यूजर्स से जुड़े लोगों को ईमेल भेजकर भी सूचना देता है। 

माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि यह अन्य एप्स के मुकाबले अधिक मजबूत सिक्योरिटी एप है तथा इसमें किसी भी भारतीय स्मार्टफोन के मुकाबले अधिक फीचर्स की सुविधा दी गई है तथा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया यह गार्जियन एप महिलाओं को हर वक्त सुरक्षा का एहसास करेयगा। 

इस गार्जियन सेफ्टी एप्लिकेशन को माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों ने केवल 6 महीने में बनाया है तथा विंडोज फोन यूजर इसे http://ask.ms/guardianapp से डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...