Skip to main content

लावा क्यूपैड आर704 लाॅन्च, कीमत-8,499 रुपए

 भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) ने टैबलेट (Tablet) सीरीज में एक और डिवाइस को शामिल करते हुए क्यूपैड आर704 (QPAD R704) लाॅन्च किया है। 

इस वाॅयस काॅलिंग टैबलेट (Voice Calling Tablet) में सिंगल सिम की सुविधा दी गई है। एंडराॅयड (Android) आॅपरेटिंग आधारित इस टैबलेट में 7.0 इंच का आईपीएस एलसीडी डिसप्ले (IPS LCD Display) है तथा 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। 

साथ ही वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यह टैबलेट 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम के साथ क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। 

क्यूपैड आर704 में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 3500 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ (Bluetooth), वाईफाई (wifi) और जीपीएस (GPS) शामिल हैं। भारतीय बाजार में लावा क्यूपैड आर704 की कीमत 8,499 रुपए है। 

लावा से जुडी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। http://mymobileh.blogspot.in/search?q=lava+&x=0&y=0 

Comments