Skip to main content

गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 लाॅन्च

काफी समय से गूगल नेक्सेस 6 (google nexus 6) और नेक्सेस 9 (nexus 9) के लाॅन्च होने की चर्चा थी व उपभोक्ताओं को इनका बेसब्री से इंतजार था। 

अपने उपभोक्ताओं के इंतजार पर विराम लगाते हुए आखिरकार गूगल ने नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 को लाॅन्च कर दिया है। 

सबसे खास बात है कि यह दोनों ही डिवाइस गूगल के नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग 5.0 लोलिपाॅप (android 5.0 lollipop) पर आधारित है। 

नेक्सेस 6 के लिए गूगल ने मोटोरोला (Motorola) से साझेदारी की है तथा बड़ी स्क्रीन के इस डिवाइस में 5.96 इंच का डिसप्ले दिया गया है। 

वहीं मल्टीटाॅस्किंग (Multitasking) करने में सक्षम इस डिवाइस का डिजाइन व रंग बेहद ही आकर्षक है। फोन में क्वाकाॅम स्नैपड्रेगन 805 चिपसेट है तथा 2.7 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) पर कार्य पर कार्य करता है। 

अब आया नेक्सस 5 रेड

4जी एलटीई (4G LTE) कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। वहीं गूगल नेक्सेस 6 में दी गई 3220 एमएएच की बैटरी 15 मिनट पर चार्ज करने पर 6 घंटे कार्य कर सकती हैै। फोन में 13.0 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2.0 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं गूगल नेक्सेस 9 को एचटीसी (HTC) द्वारा बनाया गया है तथा इसमें 8.96 इंच का आईपीएस एलसीडी (IPS LCD) डिसप्ले दिया गया है। 

इसमें एनवीडिया टेगरा के1 चिपसेट के साथ 2.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करता है। 

फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.6 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6700 एमएएच की बैटरी है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर 4जी एलटीई नेटवर्क उपलब्ध है। 

गूगल नेक्सेस 6 और नेक्सेस 9 की प्रीआॅर्डर बुकिंग 17 अक्टूबर से शुरू होगी। साथ ही उम्मीद है कि नवंबर अंत तक इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...