Skip to main content

माई वीडियो ट्यूब : आॅफ लाइन वीडियो का मजा


आॅन लाइन वीडियो (Online Video) का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आप अक्सर कुछ ऐसी एप्लिकेशन (Application) की तलाश में होते हैं जिसके माध्यम से वीडियो डाउनलोड किया जा सके। इंटरनेट रहे, न रहे आॅफ लाइन में उस वीडियो को देखा जा सके। माई वीडियो ट्यूब ऐसी ही एप्लिकेशन है। इसके माध्यम से आप छोटे-मोटे वीडियो क्लिप ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म तक डाउनलोड कर सकते हैं।

माई वीडियो ट्यूब (My Video Tube - Video Download) एप्लिकेशन जब आप इंस्टाॅल करते हैं तो सबसे पहले सर्च का विकल्प आता है। इसके माध्यम से आप मनचाहे वीडियो सर्च कर सकते हैं। 


वीडियो (Video) सर्च के दौरान ही स्क्रीन पर ऊपर की तरफ डीएल का बटन होगा जो वीडियो डाउनलोड के लिए दिया गया है। जहां अन्य एप्लिकेशन में सिर्फ यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड का विकल्प होता है वहीं इसमें आप किसी भी साइट से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

वीडियो सर्च करने के बाद आप अपनी पसंदीदा वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। डीएल बटन प्रेस करने के साथ ही आपके सामने आॅल सलेक्ट का विकल्प आता है। इसमें सलेक्ट कर आपको फिर से डीएल बटन प्रेस करना है। 

इसके साथ ही वीडियो डाउनलोड शुरू हो जाएगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें हाई क्वालिटी वीडियो डाउनलोड होती है। आप चाहें तो तेजी से डाउनलोडिंग के लिए हाई क्वालिटी वीडियो को सेटिंग से हटा भी सकते हैं।
 

डाउनलोड वीडियो (Video Download) खुद ही प्ले लिस्ट में चला जाता है और आप प्ले लिस्ट के अलावा हिस्ट्री में भी देख सकते हैं। वीडियो प्ले के लिए आपको बस लिंक पर टच करना है और उसी के साथ वीडियो प्ले होने लगेगा। एप्लिकेशन में कमी की बात करें तो इसमें बहुत ज्यादा विज्ञापन प्रसारित होता है और अक्सर यह ठीक से काम भी नहीं करता।

बावजूद इसके माई वीडियो ट्यूब (My Video Tube - Video Download) एक अच्छी एप्लिकेशन कही जा सकती है। यह काफी तेजी से वीडियो डाउनलोडिंग में सक्षम है। एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। हमने इसका परीक्षण जियोनी ई-लाइफ एस5.5 (Gionee E-Life S5.5) पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...