Skip to main content

17 अक्टूबर से उपलब्ध होगा एप्पल आईफोन 6: कीमत 53,500 से शुरू



अंततः एप्पल आईफोन 6 (Apple iPhone 6) और 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) के भारत में लाॅन्च होने और न होने के सारे कयास को खत्म करते हुए 17 अक्टूबर से इसे मुहैया कराने की घोषणा कर दी है जो कि रत 12 बजे से उपलब्ध होगा । भारत में आईफोन के दोनों संस्करण आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की प्री-बुकिंग 7 अक्टूबर से ही की जा सकती है। यह भी रात 12 बजे से ही शुरू होगी |

हालांकि कंपनी ने फोन के कीमत के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईफोन 6 (Apple iPhone 6) के शुरुआती माॅडल की कीमत 53,500 रुपए (Price In India) होगी। जबकि आईफोन 6प्लस के लिए 62,500 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि एक और खास बात कि इस बार एप्पल आईफोन के सबसे महंगे संस्करण के लिए आपको 80 हजार रुपए तक चुकाने होंगे। 

एप्पल ने इस बार आईफोन के दो माॅडल आईफोन 6 और 6 प्लस को उतारा है और दोनों फोन तीन-तीन मैमोरी संस्करण के साथ उपलब्ध हैं। एप्पल आईफोन 6- 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में उपलब्ध है। उसी तरह आईफोन 6 प्लस भी आपको 16जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी माॅडल में देखने को मिलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईफोन 6प्लस के 128 जीबी की कीमत 80,500 रुपए है।

नए आईफोन में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने 5 इंच में कदम रख दिया है। एप्पल आईफोन 6 में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि आईफोन 6 प्लस 5.5 इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है।
एप्पल आईफोन को रेटीना डिसप्ले के साथ पेश किया जाता है। इस बार रेटीना डिसप्ले के साथ फुल एचडी रेजल्यूशन वाला स्क्रीन भी मिलेगा। 6 में 1334x750 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन है लेकिन आईफोन 6 प्लस में 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन की पफुल एचडी स्क्रीन दी गई है।

आईफोन 6 की मोटाई 6.9 एमएम है जबकि आईफोन 6 प्लस की मात्र 7.1 एमएम पतला है। 
आईफोन 5एस की तरह इनमें भी 64 बिट्स ए8 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जो बेहतर परफाॅर्मेंस के लिए जाना जाता है। दोनों फोन एप्पल के नए आॅपरेटिंग आईओएस 6 पर उपलब्ध हैं। फोटोग्राफी के लिए दोनो फोन मेें 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और एप्पल पे जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं। 


Apple Iphone Price
एप्पल आईफोन 6 की कीमत

एप्पल आईफोन 6 (16 जीबी)- कीमत 53,500 रुपए
एप्पल आईफोन 6 (64 जीबी)- कीमत 62,500 रुपए
एप्पल आईफोन 6 (128 जीबी)- कीमत 71 ,500 रुपए


एप्पल आईफोन 6 प्लस की कीमत
एप्पल आईफोन 6 प्लस (16 जीबी)- कीमत 62,500 रुपए
एप्पल आईफोन 6 प्लस (64 जीबी)- कीमत 71,500 रुपए
एप्पल आईफोन 6 प्लस (128 जीबी)- कीमत 80 ,500 रुपए

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...