Skip to main content

नए मोटो जी से सीधी टक्कर लेगा कैनवस नाइट्रो


Mobile Review: माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो

माइक्रोमैक्स ही नहीं, सभी भारतीय ब्रांड की कोशिश होती है कि अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को फीचर के बल पर टक्कर दी जाए। इन निर्माताओं की कोशिश ऊँचे फोन के फीचर को कम रेंज में पेश करने की होती है। शुरुआत तो भारतीय निर्माताओं की काफी धीमी रही थी लेकिन अब वे अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं बल्कि कई निर्माताओं से आगे भी निकल चुके हैं। हालांकि भारतीय निर्माताओं के साथ क्वालिटी की थोड़ी समस्या रही है। परंतु इस बार माइक्रोमैक्स ने बेहतर क्वालिटी का भरोसा दिलाते हुए कम बजट में आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ कैनवास नाइट्रो पेश किया है। अब देखना यह है कि यह फोन माॅय मोबाइल में कसौटी पर कितना सफल होता है?

रूप रंग
माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो देखने में अच्छा है लेकिन इससे पहले हमने कैनवस सीरीज में नाइट और टर्बो देखे जो कहीं ज्यादा बेहतर कहे जा सकते हैं। इस फोन को भी आप खराब नहीं कहेंगे लेकिन उनके बराबर का नहीं है। यह फोन बहुत हद तक हाल ही में माइक्रोमैक्स के ही माॅडल यूनाइट 2 से मिलता-जुलता है। दोनों के बैकपैनल में काफी अंतर है। 

यूनाइट 2 का पैनल प्लेन था जबकि यह प्लास्टिक का है लेकिन लेदर फिनिश में दिया गया है। इस तरह का प्रयोग हम पहले गैलेक्सी डिवायस में देख चुके हैं। मुख्य पैनल पर 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है और नीचे की ओर तीन टच बटन हैं। जैसा कि देखा गया है विंडोज फोन की तरह एंडराॅयड से भी हार्डवेयर बटन हटा लिए गए हैं इस फोन में भी ऐसा है। मुख्य पैनल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं मिलेगा। साइड पैनल में वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन है। 

ऊपरी पैनल में आॅडियो जैक और नीचे पैनल में यूएसबी स्लाॅट दिया गया है। पिछले पैनल में कैमरा, फ्लैश और लाउडस्पीकर उपलब्ध है। ताज्जुब की बात है कि कंपनी ने फोन पर कहीं भी माइक्रोमैक्स का नाम नहीं लिखा है और न ही माॅडल का नाम दिया गया है। पिछले पैनल में सिर्फ कंपनी का लोगो मिलेगा। कुल मिलाकर डिजाइन के बारे में कहा जा सकता है कि एक स्टैंडर्ड एंडराॅयड फोन है। नया कहने के लिए कुछ भी नहीं है। 

विशेषताएं
कैनवस नाइट्रो को मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। हाल में भारतीय निर्माताओं द्वारा पेश किए गए सभी आॅक्टाकोर फोन मीडियाटेक चिपसेट पर ही उपलब्ध हैं। फोन में 1.7 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इसे 2 जीबी रैम का साथ प्राप्त है। 

फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी दी गई है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। नाइट्रो में 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। आम तौर पर इस रेंज में इसी रेजल्यूशन के साथ फोन उपलब्ध हैं। 

हां, फुल एचडी होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फोन में सोनी आईएमएक्स सीमाॅस लेंस उपलब्ध है। 

वहीं सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। नाइट्रो में 3जी वाई-फाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। 

प्रयोग में सुविधा
एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट आधारित इस फोन का यूजर इंटरफेस अच्छा है लेकिन नया नहीं। जैसा कि आज भारतीय कंपनियों द्वारा भी यूआई को लेकर नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं वैसा कोई भी प्रयोग इसमें नहीं मिलेगा। 

मेन्यू साधारण हैं। हां, क्विक लुक का विकल्प दिया गया है जो नया है। परंतु यह एचटीसी के ब्लिंगफीड से काफी मिलता-जुलता है। स्क्रीन लाॅक में नोटिफिकेशन आपको नए अंदाज में मिलेंगे। उनमें रंगों का उपयोग किया गया है। फोन में कई एप्लिकेशन पहले से उपलब्ध हैं। 

परफाॅर्मेंस
इस सेग्मेंट में हमारा मिला-जुला अनुभव रहा बल्कि इतना कहा जा सकता है कि जैसा कैनवस नाइट में देखने को मिला था वैसा परफाॅर्मेंस नहीं है। नाइट्रो भारी-भरकम गेम व एप्लिकेशन रन करने में सक्षम है। परंतु जब हमने मल्टीटास्किंग, गेम और एप्लिकेशन शुरू किया तो थोड़ा लैग भी मिला। 

इसमें कोई शक नहीं कि फोटोग्राफी आपको संतुष्ट करेंगे। फोन से ली गई तस्वीर अच्छी है और रंगों का संयोग भी बेहतर रहा। परंतु मुख्य कैमरे को कुछ खास नहीं कहा जा सकता। म्यूजिक की बात करें तो कैनवस नाइट और टर्बो को देखने के बाद इसे थोड़ा औसत कहा जा सकता है। बैटरी बैकअप अच्छा है लेकिन क्विकलुक का यदि आप उपयोग करते हैं तो पूरा एक दिन निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। 

पैसे की वसूली
माइक्रोमैक्स के फीचर देखकर कहा जा सकता है कि यह पैसे की वसूली करने में सक्षम है। 13 मेगापिक्सल कैमरा, आॅक्टाकोर प्रोसेसर और क्विकलुक थोड़ा नया अहसास भी कराता है लेकिन इस रेंज में कई फोन हैं जो इसे कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं। ऐसे में इसकी राह आसान नहीं है। हां, क्वालिटी की बात है तो जरूर कहा जा सकता है कि माइक्रोमैक्स ने सुधर किया है। 

विकल्प
विकल्प के तौर पर मोटो जी 2 जेनरेशन और कार्बन आॅक्टेन प्लस देखा जा सकता है। जिनकी कीमत क्रमशः 12,999 रुपए और 13,999 रुपए हैं। 


Micromax Canvas Nitro A310 Full phone specification 

आकारः 141x 72 x 9 एमएम 
वजनः 152 ग्राम
मैमोरीः 8जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 2,500 एमएएच
स्क्रीनः 5.0 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 10/320
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 13.0 मेगापिक्सल
फ्रीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः स्मार्ट गेस्चर, गूगल और ओके

कीमतः 12,999 रुपए

आखिरी फैसला

रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 9/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 8/10

कुल-  82%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...