Skip to main content

आईआरसीटीसी एप एंडराॅयड पर भी उपलब्ध

कुछ समय पहले आईआरसीटीसी ने ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग के लिए अपना एप्लिकेशन लाॅन्च किया था साथ ही उम्मीद थी कि एप्लिकेशन जल्द ही एंडराॅयड आॅपरेटिंग उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध होगा। आईआरसीटीसी मोबाइल एप्लिकेशन को गूगल प्ले से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

आईआरसीटीसी कनेक्ट का यह एप्लिकेशन 12 एमबी का है तथा एंडराॅयड 4.1 या उससे अधिक वर्जन को सपोर्ट करने में सक्षम है। त्योहारों में मौसम के लाॅन्च किए गए इस एप्लिकेशन का उपयोग उपभोक्ता टिकट बुकिंग के अलावा कई कार्यो के लिए कर सकते है।

मोबाइल एप के द्वारा चैक करे ट्रेन की लोकेशन

इस एप्लिकेशन के द्वारा रिजर्वेशन स्टेटस, ट्रेन शेड्यूल, ट्रेन रूट, टिकट की उपलब्धता, टिकट कैंसिल, बुकिंग हिस्ट्री और रिसेंट हिस्ट्री आदि चेक करने के लिए भी सकते हैं। इस एप्लिकेशन को उपयोग करना भी बेहद आसान है। अब केवल एक स्वाइप के द्वारा आप आसानी से कहीं भी अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।  

Comments

  1. यह तो बहुत अच्छी ख़बर है IRCTC India Railways की एंड्राइड एप्प बहुत लाभदायक होगी

    ReplyDelete

Post a Comment