Skip to main content

3 नवंबर को आ सकता है लेनोवो वाइब एक्स 2



हाल में लेनोवो (Lonovo) ने अपने फ्लैगशिप फोन माॅडल वाइब (Vibe) का नया संस्करण वाइव जी 2 प्रो (Lenovo Vibe G2 Pro) को भारत में पेश किया है। यह फोन फिलहाल आॅन लाइन ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे क्वालकाॅम स्नैपड्रैन 801 (Qualcomm Snapdragon 801) चिपसेट पर पेश किया है जिसमें 2.5 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में फोन की कीमत (Price In India) 32,999 रुपए है।

वहीं अब कंपनी वाइब सीरीज में ही इस साल का अपना दूसरा माॅडल वाइब एक्स2 (Lenovo Vibe X2) को पेश करने वाली है। हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन पहले से उपलब्ध हैं लेकिन कीमत के बारे में कंपनी ने किसी भी प्रकार की टिपण्णी करने से मना कर दिया। परन्तु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 3 नवंबर को भारत में उपलब्ध होगा और  जहां तक कीमत की बात है तो वाइब एक्स 2 (Lenovo Vibe X2) की कीमत 25 हजार से कम हो सकती है। 

पिछले साल भी कंपनी ने अपने वाइब जेड सीरीज में एक फोन 30 हाजार से ऊपर की बजट में पेश किया था जबकि वाइब सीरीज का ही दूसरा फोन वाइब एक्स 25 हजार की बजट में उपलब्ध था। इस बार भी कुछ ऐसी ही आशा है। 

जैसा कि मालूम है वाइब जेड को क्वाकाॅम चिपसेट पर पेश किया गया है जबकि वाइब एक्स को पिछले साल भी मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया था और इस साल भी वाइब एक्स 2 को मीडियाटेक चिपसेट पर ही पेश किया जाएगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह मीडियाटेक (MediaTek) के नए चिपसेट आर्किटेक्चर एमटी 6595एम (MT6595m) ट्रूआॅक्टाकोर (Tru8core) पर उपलब्ध होगा। 

इस चिपसेट की सबसे बड़ी खासितय यह है कि इसमें 4जी एलटीई (4G LTE) सपोर्ट है। अर्थात लेनोवो वाईब एक्स 2 में आपको ब्लूटूथ और वाई-फाई के अलावा 3जी और 4जी सपोर्ट भी मिलेगा। एक्स 2 में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है और 2 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का है। वाइब एक्स 2 की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और उपभोक्ता को इसी पर निर्भर रहना होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन भारत में  3 नवंबर को दस्तक दे सकता है। यह मीडियाटेक के एमटी 6595एम  चिपसेट पर उपलब्ध होने वाला पहला फोन होगा। फोन की कीमत 25 हजार से कम होने की आशा है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...