Skip to main content

नोकिया लुमिया 930 क्यों है खास

साल की शुरूआत से ही उपभोक्ताओं को यह खबर सुनने मिल रही है कि नोकिया (Nokia) अपना लुमिया 930 (Lumia 930)  अब लाॅन्च करेगा! करेगा! करेगा! लेकिन कब? जबकि इस साल अप्रैल में कंपनी ने इसका प्रदर्शन भी किया था फिर भी यह फोन लाॅन्च नहीं हुआ।

साल के इस आखिरी पड़ाव पर आते-आते आखिरकार उपभोक्ताओं के इस इंतजार को विराम लगाते हुए माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) ने नोकिया लुमिया 930 को लाॅन्च कर दिया। कंपनी द्वारा इस फोन को उस समय बाजार में उतारा गया है जब त्योहारों का समय है और तोहफे का लेन-देन खास होता है।

पिछले कुछ सालों में आप नजर डालतें हैं तो पायेंगे कि तोहफों के रूप में गैजेट और उनमें भी मोबाइल फोन का काफी प्रचलन है या इन मौको पर लोग अपने लिए भी फोन खरीदते हैं।

यदि आप भी मंहगे स्मार्टफोन का मन बना रहे हैं तो एक नजर नोकिया लुमिया 930 पर भी डाल लें।हाल में बाजार में सोनी एक्सपीरिया ई3 (Sony Xperia E1), सैमसंग अल्फा (Samsung Galaxy Alfa) और ब्लैकबेरी पासपोर्ट (Blackberry Passport) जैसे फोन लाॅन्च हुए हैं। ऐसे में हम यहां देखेंगे कि लुमिया 930 उनसे कितना अलग और कितना बेहतर है।

  • लुमिया 930 में फुल एचडी एमोलेड डिसप्ले (HD Amoled Display) है जो कि कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning Gorilla Glass 3) से कोटेड है तथा सुपर सेंसिटिव टच है। यह लुमिया सीरीज 1520 के बाद यह दूसरा फोन है जिसमें फुल एचडी डिसप्ले है। 


  • इसमें आधुनिक विंडोज फोन (Windows Phone) का अनुभव देने में सक्षम है क्योंकि इस फोन में विंडोज के नए आॅपरेटिंग 8.1 (Windows 8.1) का उपयोग किया गया है जिसे डेनिम भी कहा जाता है।


  • फोन में 2 जीबी की रैम (RAM) है। विंडोज की खासियत होती है कि उपयोग के दौरान कम प्रोसेसर और कम रैम का उपयोग किया जाता है। इसीलिए फोन में दी गई 2 जीबी रैम शानदार परफॉर्मंस देने में सक्षम है।


  • आज कल उपभोक्ता आॅपरेटिंग और रैम के अलावा कैमरे पर ध्यान देते हैं कि कैमरा कितना अच्छे पिक्चर देने में सक्षम है। नोकिया लुमिया 930 में शानदार फोटोग्राफी के लिए 20.7 मेगापिक्सल का प्योव्यू (Pure view) कैमरा उपलब्ध है।


  • खूबसूरत व आकर्षक डिजाइन के लुमिया 930 में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (Quadcore) के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर (Qualcomm Snapdragan 800 processor) दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...