Skip to main content

डेस्कटाॅप का मजा देगा नया गैलेक्सी नोट4


कंप्यूटर और लैपटाॅप पर लोग काम करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि मल्टीटास्किंग (Multitasking) का अहसास बहुत ही खास होता हैै। बड़ी स्क्रीन पर आप जैसे चाहें वैसे एप्लिकेशन को रख सकते हैं। हालाँकि स्मार्टफोन (Smartphone) में भी मल्टीटास्किंग फीचर उपलब्ध है लेकिन कंप्यूटर या लैपटाॅप का अहसास कराने में सक्षम नहीं है। स्मार्टफोन या टैबलेट की स्क्रीन कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए लेकिन मल्टीटास्किंग में कंप्यूटर की बराबरी नहीं कर सकते। यह बात तब तक सही था जब तक हमने सैमसंग गैलेक्सी नोट4 (#Samsung Galaxy Note4) को देखा नहीं था। आज नोट4 को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन है जो कंप्यूटर को टक्कर देने में सक्षम है।

एसपेन से सलेक्शन, काॅपी और पेस्ट तो हम पुराने गैलेक्सी नोट में भी देख चुक हैं लेकिन सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 (Samsung Galaxy Note 4) में मल्टीटोस्किंग और एस पेन का उपयोग इतना बेहतर है कि इसकी बराबरी शायद फिलहाल कोई नहीं कर सकता। इसमें आप किसी एपिल्केशन का उपयोग कर रहे हैं और इसे बगैर बंद किए दुसरा खोलना चाहते हैं तो बस दाएं कोने में अपना एस पेन रखें और उसे सलेक्ट कर जितना चाहें उतना छोटा कर लें जैसा कि कंप्यूटर पर विंडोज आॅपरेटिंग में देखने को मिलता है। 

इस तरह एक साथ पांच एप्लिकेशन को आप खोल सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो उस एप्लिकेशन को जेस्चर (Gesture) के माध्यम से मिनिमाइज कर सकते हैं। बिल्कुल एक बिंदी के समान छोटे से डाट में बदल सकते हैं। यह डाॅट आप कहीं हर स्क्रीन पैनल पर दिखाई देगा। आप चाहें तो एस पेन की मदद से उसे बंद भी कर सकते हैं।

सैमसंग नोट 4 भारत में लाॅन्च, कीमत-58,300 रुपए
इतना ही नहीं नए फीचर में सीधा एक एप्लिकेशन से दूसरे एप्लिकेशन (Application) में इमेज स्वैप का विकल्प भी दिया गया है। अब तक आपने अपने डेस्कटाॅप में माउस की सहायता से एक फाइल को दूसरे फोल्डर या एप्लिकेशन में स्वैप किया होगा। परंतु नए गैलेक्सी नोट 4 में भी आप मल्टीटास्किंग के दौरान किसी इमेज या टेक्सट को एस पेन की सहायता से सलेक्ट कर दूसरे फाइल में डाल सकते हैं। हालांकि दूसरे एप्लिकेशन में वह एक इमेज ही होगा।


भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 को 58,300 रुपए में लाॅन्च किया गया है। इस कीमत में फोन थोड़ा महंगा कहा जा सकता है। परंतु इस तरह के फीचर आप किसी सस्ते से स्मार्टफोन में फिलहाल आशा भी तो नहीं कर सकते।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 में मल्टीटास्किंग वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:-http://www.samsungmobilepress.com/unpacked2014ep2/#galaxynote4/gallery/video_003

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...