Skip to main content

हाईव आॅपरेटिंग के साथ लाॅन्च हुआ जोलो 8एक्स-1000


पिछले कुछ साल से बाजार में ज्यादातर एंडराॅयड फोन ही लाॅन्च हो रहे हैं जो उपयोग में एक समान लगते हैं। ऐसे में मजा तब आता है जब एंडराॅयड के साथ कुछ नया देखने को मिले। एंडराॅयड ओपेन सोर्स आॅपरेटिंग सिस्टम है और इस आॅपरेटिंग के साथ बहुत कुछ बदलाव किया जा सकता है। जैसे आपने देखा होगा कि नोकिया का एंडराॅयड अलग है।

उसी तरह अमेजन ने भी अपने डिवायस के लिए एंडराॅयड आॅपरेटिंग का चुनाव किया लेकिन उसका भी अहसास काफी बदला हुआ है। जियोनी ने ओमीगो, शियाओमी ने मी और ओपो ने एंडराॅयड को कलर ओएस के रूप में बदला। परंतु ये सारी कोशिशें विदेशी थीं।

इस बार एक देसी कोशिश देखने को मिली है। भारत का प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता जोलो ने भारत में 8एक्स-1000 (XOLO 8X-1000) नाम से स्मार्टफोन को पेश किया है। इसमें कंपनी ने हाइव (XOLO 8X-1000) नाम से आॅपरेटिंग स्वीट का उपयोग किया है।

साधारण एंडराॅयड से अलग बनाने के लिए हाईव साॅफ्टवेर स्वीट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसमें कनेक्ट, ऐज, डिजाइन थीम और म्यूजिक के लिए फ्यूजन एक्स सहित कई तरह के फीचर पेश किये हैं। कनेक्ट एक प्रकार का कम्यूनिटी है जहां आप अपने आइडिया शेयर कर सकते हैं।

वहीं ऐज एक ऐसा प्लेटफाॅर्म या कम्यूनिटी है जहां उभरते हुए संगीतकार, फोटोग्राफर या चित्रकार हाइव के माध्यम से अपनी प्रतीभा दिखा सकते हैं। यहां वे थीम, रिंगटोन और वाॅलपेपर बना सकते हैं। थीम में कई नए आकर्षक थीम देखने को मिलेंगे।

इसी तरह फ्यूजन एक्स में एक साथ म्यूजिक प्लेयर, वीडियो ट्रैकर और रेडियो मिलेगा। इसके साथ ही ट्रेंडिंग साॅन्ग और यूट्यूब इंटीग्रेशन भी है। इनके अलावा कैमरा काॅन्टैक्ट और गैलरी में भी आपाके बदावा देखने को मिलेगा।

हाईव (#HIVE) आॅपरेटिंग के साथ कंपनी ने जोलो 8एक्स-1000 फोन को भी पेश किया है। इसे मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किया गया है जिसमें 1.4 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलवा फोन में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है।

हालांकि फोन को एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 Kitkat) पर पेश किया गया है लेकिन हाइव साॅफ्टवेयर स्वीट की वजह से यह समान्य एंडराॅयड से अलग दिखेगा। फोन में 5.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का मुख्य पैनल जहां असाही ड्रैगन ट्रेल कोटिंग है।

वहीं फोन का पिछला पैनल भी ग्लास का दिया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग से लैस है। पहली बार हमने किसी फोन में दोनों कोटिंग का उपयोग देखा। भारतीय बाजार में जोलो 8एक्स-1000 की कीमत 13,999 रुपए है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...