Skip to main content

एक कहानी फ्लिपकार्ट की

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के सिलसिले मैं और मेरे दोस्त साहिल गुप्ता ओबेराॅय होटल पहुंचे। हालांकि दोनों दो संस्था से जुड़े हैं लेकिन अक्सर किसी-किसी न किसी कॉन्फ्रेंस में टकरा जाते हैं। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के कुछ पल बाद ही साहिल ने मुझे जानकारी दी कि अब कुछ ही समय में शियाओमी का मी 3 (Xiaomi Mi3) माॅडल फिर से फ्लिपकार्ट डाॅट काॅम (flipkart.com) पर विक्रय के लिए आने वाला है। इस दौरान कुछ और पत्रकारगण भी वहां पहुँच गए।

साहिल ने अपने फोन पर फ्लिपकार्ट का वेब साइट खोला। वहां पर फ्लिपकार्ट द्वारा शियाओमी के बिक्री के लिए उल्टी गिनती चालु थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वेब साइट से किसी फोन का विक्रय नहीं बल्कि किसी इसरो के सतीश  धवन रिसर्च सेंटर से किसी सेटलाइट को लाॅन्च किया जा रहा हो। चुंकि इस की उपलब्धता में कुछ ही पल रह गया था इसलिए हमलोग उसे देखने लगे और तब तक साहिल फोन की खरीदारी का मन बना चुका था।

फिर वह पल आया जब फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो। मात्र 30 सेकेंड ही बचे थे। हम भी फोन में टकटकी लगाए देख रहे थे। 5,4,3,2,1 और 0 सेकेंड होते ही साहिल ने बाय (Buy) का बटन दबाया और इसके बाद जो हुआ उस घटना ने सभी को कुछ न कुछ बोलने के लिए मजबूर कर दिया।

बटन प्रेस करने के साथ ही वेब साइट पर सोल्ड आउट (Sold out) का मैसेज आ गया और वहां उपलब्ध सभी पत्रकारों ने खीझ कर एक सुर में कहा कि ये फ्लिपकार्ट की बदतमीजी है। जानबुझकर इस तरह से उपभोक्ताओं के बीच महौल बना रहा है जिससे लोग समझे कि फोन की मांग बढ़ गई हैै। वे खुद से अपने वेब साइट को डाउन कर रहे हैं। जिरो सेकेंड में कैसे फोन सोल्ड आउट हो सकता है।

जाहिर है इस तरह की घटना के बाद गलत प्रतिक्रियाएं आएंगी ही। इससे पहले भी पांच सेकेंड में फोन बिकने और दस सकेंड में रिकाॅर्ड तोड़ बिक्री जैसी खबरें आ चुकी हैं। परंतु जिस तरह से घटनाएं घट रही हैं उसे देखते हुए इन चीजों को अफवाह ही कहा जाएगा। इस घटना के एक घंटे बाद भी हमने फ्लिपकार्ट वेबसाइट को खोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और यदि किसी कंप्यूटर पर यह खुल भी रही थी तो शियाओमी एमआई 3 की खरिदारी नहीं हो रही थी।

इस घटना के बाद तो दिमाग में आइडिया (Idea) के विज्ञापन के साथ फ्लिपकार्ट का चेहरा उभर कर आता है। जहां ऐसा प्रतीत होता है जैसे फ्लिपकार्ट उल्लू बनाविंग बोल-बोल कर ठहाके मार कर हंस रहा हो।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...