Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस पर कार्बन ने की कीमत कम

भारतीय बाजार में तेजी से प्रचलित हो रही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए स्मार्टफोन को शामिल किया है। 

ट्रू आॅक्टाकोर प्रोसेसर (true octacore processor) पर आधारित कार्बन टाइटेनियम आॅक्टेन (Titanium octane) और टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस (titanium octane plus) स्मार्टफोंस को खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके को ध्यान में रखकर इनकी कीमत कम की गई है 

साथ ही दोनों ही फोन आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) पर ही उपलब्ध होंगे। फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस में 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है। 

फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स ए7 आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम तथा 16जीबी आंतरिक स्टोरेज की सुविधा दी गई है। वहीं फोन में 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा उपयोग किया जा सकता है। 

डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट के साथ फोटोग्राफी के लिए 16.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर 3जी, वाईफाई (wifi) और जीपीएस (gps) उपलब्ध हैं तथा पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कार्बन टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस की कीमत 13,990 रुपए है। 

वहीं टाइटेनियम आॅक्टेन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5.0 इंच की कपैसिटिव टच स्क्रीन दी गई है तथा 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। 

यह भी एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है तथा उपभोक्ता को मल्टिमीडिया (Multimedia) का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। 

फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

मैमोरी के लिए 1जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी उपयोग की जा सकती है। पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा फोन की कीमत 11,990 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...