Skip to main content

सबसे सस्ता विंडोज टैबलेट लाॅन्च

आज भारतीय बाजार में एंडराॅयड (#android) टैबलेट का एकक्षत्र राज है। हालाँकि ऊँचे रेंज में एंडराॅयड को एप्पल आईपैड (#Apple iPad)) से मजबूत टक्कर मिल रही है लेकिन कम रेंज के टैबलेट में एंडराॅयड ही छाया हुआ है। अब कम रेंज में एंडराॅयड टैबलेट को चुनौति देने के लिए भारत का प्रमुख रिटेल चेन क्रोमा (#Croma) ने इंटेल (#Intel) के साथ मिलकर सबसे सस्ता विंडोज टैबलेट (Windows Tables) को पेश किया है।

जोलो विन टैबलेट लाॅन्च, कीमतः- 19,990 रुपए


कंपनी ने क्रोमा 1179 (Croma 1179 Tablet) और क्रोमा 1177 2-इन-1 (Croma 1177 Tablet 2-in-1) नाम से दो माॅडल को भारतीय बाजार में उतारा है। 1179 (Croma 1179) में 8.0 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि 1177 (Croma 1177 Tablet 2-in-1) को 10.0 इंच डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। दोनों टैबलेट को विंडोज आॅपरेटिंग 8.1 पर पेश किया गया।

क्रोमा 1179 (Croma 1179) टैबलेट को इंटेल जेड3735डी चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 1.33 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा 2 जीबी की रैम मैमोरी उपब्ध है। टैबलेट में मुख्य और सकेंडरी दोनों कैमरे 2 मेगापिक्सल के दिए गए हैं। क्रोमा 1179 की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है। इसके साथ ही इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है। पावर बैकअप के लिए टैबलेट में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।


बच्चों के लिए टैबलेट

क्रोमा 1177 2-इन-1(Croma 1177 Tablet 2-in-1) टैबलेट की बात करें तो इसमें 10.1 इंच की स्क्रीन है और यह भी इंटेल जेड3735 चिपसेट पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 2 मेगापिक्सल का ही कैमरा मिलेगा। परंतु इसमें सिम कनेक्टिविटी भी दी गई है। हालांकि सिम के माध्यम से आप काॅलिंग नहीं कर सकते लेकिन डाटा का उपयोग किया जा सकता है।

दोनों फोन टैबलेट के साथ आपको कीपैड मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा आॅफिस 365 भी पहले से उपलब्ध है। दोनों ही टैबलेट में यूएसबी डाॅन्गल सपोर्ट है। परंतु इसके लिए कनेक्टर का अपयोग करना होगा। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि विंडोज 1177 में 3जी के अलावा 4जी डाटा का भी उपयोग किया जा सकता है। क्रोमा स्टोर पर दोनों टैबलेट 8 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। क्रोमा 1179 टैबलेट की कीमत 13,990 रुपए (Price In India) है जबकि क्रोमा 1177 2-इन-1 के लिए आपको 21,990 रुपए चुकाने होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...