Skip to main content

सेलकाॅन कैंपस मिनी ए350, कीमत-3,799 रुपए


भारतीय स्मार्टफोन कंपनी सेलकाॅन (Celkon) ने अपने पोर्टफोलियों में एक और फोन शामिल करते हुए कैंपस मिनी ए350 (Campus mini a350) लाॅन्च किया है। 

फिलहाल यह फोन कंपनी की साइट पर उपलब्ध नहीं है। सेलकाॅन कैंपस मिनी ए350 एंडरॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है तथा इससे पहले भी कंपनी इस आॅपरेटिंग पर आधारित मिलेनियम डेजल क्यू44, सिग्नेचर टू ए500, मिलेनियम ईलाइट क्यू44, कैंपस ए35के आदि लाॅन्च कर चुकी है। 

कंपनी द्वारा अब लाॅन्च किए गए स्मार्टफोन कैंपस मिनी ए350 में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट दिया गया है तथा फोन में 320x480 पिक्सल रेजल्शून वाला 3.5 इंच टीएफटी डिसप्ले (TFT Display) है। 
फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का डुअल कोर (Dual core)  मीडियाटेक एमटी6572एम प्रोसेसर दिया गया है तथा 256 एमबी रैम उपलब्ध है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फ्लैश (flash) के साथ 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

सेलकाॅन कैंपस मिनी ए350 में 512 एमबी रैम है किंतु कंपनी द्वारा एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट की कोई जानकारी नहीं दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में वाईफाई (wifi), ब्लूटूथ (Bluetooth), जीपीआरएस (GPRS) और एज (EDGE) के अतिरिक्त 3जी कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध है। 

साथ ही पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में सेलकाॅन कैंपस मिनी ए350 की कीमत 3,799 रुपए है।  



Comments

Popular posts from this blog

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

बेहाल उपभोक्ता (Consumer Forum)

मैं नोकिया लूमिया 920 (Nokia Lumia 920) का उपयोग कर रहा हूं। लेकिन इस फोन में अब अत्यधिक गर्म होने की समस्या होने लगी है। साथ ही कभी कभी इसकी स्क्रीन भी कार्य करना बंद कर देती है। जब यह फोन ज्यादा हीट देने लगा तो मैंने देखा कि इसमें क्रेक की भी समस्या हो गई है। कभी-कभी तो कैमरा भी काम करना बंद कर देता है और हेडफोन भी कोई रिस्पांस नहीं देता। जब मैं नोकिया कस्टमर केयर सेंटर गया तो उन्होंने मेरी समस्या पूरी सुने बिना ही कहा कि फोन की टचस्क्रीन (Touch screen) बदलनी होगी क्योंकि यह एक एक्सीडेटियल डेमेज है इसलिए यह वारंटी में नहीं आएगी। मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। मैं इनकी घटिया सर्विस (Service) मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। नोकिया का जवाब प्रतीक्षा में 

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...