Skip to main content

जस्ट डायल- गूगल नहीं, जस्ट डायल देगा सटीक जानकारी


जस्ट डायल (#Just Dial) का नाम आपने सुना होगा। यह टेलीफोन पूछताछ सेवा है। आप कहीं भी रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हैं तो फोन कर आप पूछ सकते हैं। 

चंद मिनटों में एसएमएस (SMS)आपके फोन पर होगा। जस्ट डायल की यह सेवा अब आपके स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध हो चुकी है और सेवा के बारे में कहा जा सकता है कि काॅल करने से कहीं ज्यादा सूचना इस एप्लिकेशन में उपलब्ध है।

एप्लिकेशन (#Application) में सेवाओं को कुल 35 वर्गों में बांटा गया है। जिसमें होटल की जानकारी से लेकर पेट्रोल पंप, शाॅपिंग और वेडिंग तक शामिल हैं। यहां से आप हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता की जरूरत के अनुसार अन्य वर्गों को भी कई भागों में बांटा गया है। 

जैसे वेडिंग में आपको न सिर्फ मैरिज हाॅल बुकिंग बल्कि साड़ी, ज्वैलरी और फोटोग्राफर सहित कई अन्य जानकारियां मुहैया कराएगा। इसी तरह होटल में भी आपको अपने बजट या स्टार के अनुसार होटल की जानकारी मुहैया कराता है।


किसी भी कैटेगरी में जाकर जब आप अपनी जरूरत की सूचना का चुनाव करते हैं तो एप्लिकेशन सबसे पहले आपको आपकी लोकेशन के अनुसार सबसे नजदीक और बेहतर विकल्प की जानकारी देती है। सूचना में न सिर्फ दुकान का नाम बल्कि उसका पता और मोबाइल नंबर तक मुहैया कराया जाता है।

इन सूचनाओं के साथ ही उपभोक्ता रेटिंग भी दिया गया होता है। जो आपको बेहतर चुनाव में मदद करेगा। वहीं आप भी अपनी रेटिंग दे सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि एप्लिकेशन बहुत ही उपयोगी है और आपकी लोकेशन के अनुसार सटीक सूचना मुहैया कराने में सक्षम है।


वहीं सूचना के साथ आप वीडियो भी देख सकते है। एप्लिकेशन के माध्यम से आप देश के कई छोटे-बड़े शहरों की जानकारी ले सकते हैं। एप्लिकेशन का उपयोग कर कहा जा सकता है कि इतनी ज्यादा और सटीक सूचना शायद ही कोई मुहैया करा सके। 

एंडराॅयड फोन के लिए इस एप्लिकेशन को प्ले स्टोर  से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। हमने इसका परीक्षण जियोनी ईलाइपफ ई7 पर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...