Skip to main content

वीडियोकाॅन ने लाॅन्च किए बजट फोन श्रेणी में दो स्मार्टफोन

Videocon Z40 Q Star
वीडियोकाॅन समूह (Videocon Group) ने स्मार्टफोन बाजार में युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दो नए स्मार्टफोन लाॅन्च किए हैं। 

वीडियोकाॅन जेड40क्यू स्टार और जेड50क्यू स्टार नाम से लाॅन्च किए गए इन फोंस को कंपनी ने युवाओं की वैल्यू फाॅर मनी और शानदार फीचर्स की आवश्यकता के अनुरूप बनाया है।

वीडियोकाॅन जेड40क्यू स्टार (Videocon Z40 Q Star) में 4.0 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है तथा यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित पर जेड40 क्यू स्टार मल्टीटास्किंग (Multitasking) करने में सक्षम है। 


फोन में 512 एमबी रैम तथा 4जीबी रोम दी गई है इसके अलावा उपभोक्ता 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में आॅटोफोकस के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए फोन में मौजूद वीजीए फ्रंट कैमरे का उपयोग भी किया जा सकता है। 

वीडियोकाॅन जेड40 क्यू स्टार में 3जी नेटवर्किंग उपलब्ध है जो कि तीव्र इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए 21 एमबीपीएस की गति देता है। बेहतरीन पावर बैकअप के लिए फोन 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में कई विभन्न रंगों में उपलब्ध वीडियोकाॅन जेड 40 क्यू की कीमत 4,499 रुपए है। 

Videocon Z50 Q Star
वीडियोकाॅन जेड50 क्यू स्टार (Videocon Z50 Q Star) में 854x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले है तथा यह फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है। 

एंडराॅयड 4.4 किटकैट पर आधारित वीडियोकाॅन जेड50 क्यू स्टार में 1 जीबी रैम तथा 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। 


फोटोग्राफी के लिए आॅटोफोकस (Auto Focus) व फ्लैश (Flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। वीडियोकाॅन जेड50 क्यू स्टार में ओपेरा मिनी, ईमेल, वी-सिक्योर और हंगामा जैसे एप्लिकेशन प्रीलोडेड हैं। 

पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में वीडियोकाॅन जेड50 क्यू स्टार की कीमत 5,999 रुपए है तथा यह सफेद, लाल और नीले रंग में उपलब्ध है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...