Skip to main content

बस आया और गया शियाओमी रेडमी नोट 4जी


नए साल की शुरूआत के साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियाओमी (Xiaomi) ने 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ रेडमी नोट भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। जो कि लोकप्रिय ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है तथा 6 जनवरी से उपभोक्ताओं को मिलना शुरू होगा। फ़ोन का पहला स्टॉक ऑनलाइन होते ही सोल्ड आउट भी हो गया था अब अगले स्टॉक के लिए उपभोक्ता फिर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं 

शियाओमी रेडमी नोट 4जी  (Xiaomi redmi note 4G) क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 के साथ 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित शियाओमी रेडमी नोट 4जी में 5.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है। 


फोन में मैमोरी के लिए 2जीबी रैम तथा 8जीबी आंतरिक स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक अतिरिक्त डाटा भी स्टोर किया जा सकता है। शियाओमी रेडमी नोट 4जी में फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ आॅटोफोकस (Auto Focus) की सुविधा दी गई है। 


फोन में दिए गए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के माध्यम से उपभोक्ता वीडियो काॅलिंग (Video Calling) के अलावा सेल्फी (Selfie) फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं फोटोग्राफी को और भी बेहतर बनाने के लिए जियो शटर (Geo Shutter), फेस डिटेक्शन (Face Detection), व्हाइट बैलेंस (White Balance) और रियल टाइम फिल्टर (Real Time Filter) आदि का भी उपयोग किया जा सकता है। 

शियाओमी रेडमी नोट 4जी में पावर बैकअप के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस भी मौजूद है। भारतीय बाजार में ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मौजूद शियाओमी रेडमी नोट 4जी की कीमत 9,999 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...