Skip to main content

लैपकेयर ब्लूटूथ स्पीकर, कीमत-3,997 रुपए

स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटाॅप एक्सेसरीज के लिए लोकप्रिय कंपनी लैपकेयर (Lapcare) ने पहली बार ब्लूटूथ स्पीकर (Bluetooth Speaker) लाॅन्च किया है। 

लैपकेयर यो-एलबीएस999 (Lapcare YO! LBS999) बेहद ही यूनिक और खास डिजाइन का स्पीकर है। वैसे अब तक आपने कई ब्लूटूथ स्पीकर के बारे में सुना होगा या उन्हें उपयोग भी किया होगा लेकिन लैपकेयर यो उन सबसे बहुत ही अलग है। 


इस स्पीकर में उपयोगकर्त्ता अपने अपने स्मार्टफोन (smartphone), लैपटाॅप (Laptop) और टैबलेट (Tablet) को ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट करने के अलावा इसके स्टैंड पर आसानी से रखकर म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। 

काॅम्पेक्ट साइज (Compact size) के साथ ही इस डिवाइस में मल्टीफंक्शन (Multi-function) आॅप्शन दिए गए हैं तथा इसे फोल्ड (Foldable) करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। जिसमें हैंडस फ्री काॅल रिसीविंग की भी सुविधा मौजूद है। 


लैपकेयर यो लाइफस्टाइल सीारीज में बने यो एलबीएस999 शानदार साउंड क्वालिटी देने में सक्षम है। डिवाइस में आसानी से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की जा सकती है जो कि 10 मीटर की रेंज तक कार्य करने में सक्षम है। स्पीकर में ब्लूटूथ के अलावा एनएफसी (NFC) कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है। 

वहीं कंपनी के अनुसार डिवाइस में दी गई 1050 एमएएच की बैटरी 4 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। अन्य फीचर के तौर पर यूएसबी पोर्ट और वाॅल्यूम कंट्रोल (Volume Control) फंक्शन दिए गए हैं। काले व सफेद रंग में उपलब्ध लैपकेयर के इस डिवाइस के साथ उपभोक्ताओं को एक साल की वारंटी भी प्राप्त होगी। 

भारत में यह डिवाइस सभी रिटेल आउटलेट्स (Retail Outlets) के अलावा सभी ईकाॅमर्स साइट पर उपलब्ध है। जिनमें स्नैपडील (Snapdeal), ईबे (Ebay) और अमेजन (Amazon) शामिल हैं। भारतीय बाजार में लैपकेयर यो एलबीएस999 की कीमत 3,997 रुपए है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:-http://www.mymobile.co.in/news/lapcare-unveils-bluetooth-speaker-rs-3997/

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...