Skip to main content

दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन


देगा चुनावों की जानकारी।
चुनावी माहौल हमारे देश में मेले से कम नहीं। चुनावों से पहले व बाद की हलचल पर हर व्यक्ति नजर रखना चाहता है। खासकर तब, जब चुनाव देश की राजधनी दिल्ली में हो। चुनावों के समय नए व पुराने दोनों ही वोटर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे पुराने वोटर्स का लिस्ट में नाम न होना या नए वोटर्स के वोटर आईडी (Voter ID) का स्टेटस न पता चलना। 


इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए चीफ इलेक्टर आॅफिसर द्वारा ‘दिल्ली इलेक्शन’ (Delhi Election Application) नाम से एप्लिकेशन लाॅन्च किया गया है जो कि वोटर्स की सभी समस्याओं व सवालों का हल देने मेें सक्षम है। 

अब तक चुनावो व वोटर आईडी की जानकारी के लिए वेबसाइट मौजूद थी किंतु स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। 

इसमें उपयोगकर्त्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले काॅलोनी या गांव का नाम डालकर उसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इन चुनावों में आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं इसकी जानकारी भी इस एप्लिकेशन से प्राप्त की जा सकती है। नए वोटर आईडी के लिए अप्लाई करने वाले वोटर्स इस पर अपना आईडी स्टेटस जान सकते हैं। 

इसके अलावा और भी कई खास फीचर शामिल हैं दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन में। 

इस एप में माध्यम से आप विधानसभा के बीएलओ आॅफिसर और इलेक्शन आॅफिसर्स, जिनमें डिस्ट्रिक इलेक्शन आॅफिसर, एसडीएम (इलेक्शन), इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रेशन आॅफिसर और असिस्टेंट इलेक्ट्रोरल आॅफिसर शामिल हैं उन सभी का नाम व नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। 

वोटर अपने वोटर आईडी नंबर, माता-पिता या पति के नाम से भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। दिल्ली इलेक्शन एप में सीईओ (चीफ इलेक्टर आॅफिसर) का लिंक दिया गया है जहां क्लिक कर आप सीधे सीईओ वेबसाइट ओपन कर सकते हैं। जहां आपको आॅनलाइन वोटर बनने जैसी कई अन्य सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त होगी। 


दिल्ली इलेक्शन एप के आने के बाद वोटर्स सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कमी यह है कि वोटर लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए पूरी जानकारी डालने के बाद भी वह ओपन नहीं होता तथा विधानसभा की जानकारी में यदि वहां के वोटर्स की संख्या जैसी जानकारी होती तो बेहतर होता। 

इस एप्लिकेशन को एंडराॅयड फोन उपभोक्ता गूगल प्ले से मुफ्त डाउनलोड (Free Download) कर सकते हैं। इसका परीक्षण हमने लेनोवो वाइब एक्स 2 पर किया।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...