Skip to main content

क्वांटम हाईटेक पावर बैंक लाॅन्च


स्मार्टफोन में जल्द बैटरी की समस्या का कई बार सामना करना पड़ता है और इसी के समाधान के रूप में बाजार में कई पावर बैंक उपलब्ध है। जिनका उपयोग कभी भी कहीं भी फोन को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। 


इसी श्रेणी में क्वांटम (Quantum) ने पावर बैंक बाजार में लाॅन्च किया है। जिसमें हल्के वजन का काफी शानदार डिवाइस है तथा इससे उपभोक्ता स्मार्टफोन, टैबलेट और एमपी 3 जैसे किसी भी गैजेट को चार्ज कर सकते हैं। 

क्वालंटम हाईटेक पावर बैंक (Quantum Hi-Tech Power Bank) में 7800 एमएएच की बैटरी दी गई है शानदार बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। उपयोग में आसान इस पावर बैंक का वजन 178 ग्राम है तथा सुरक्षा के लिए इसे पांच लेयर से लैस किया गया है। 


जिसमें ओवर लोड प्रोटेक्शन, ओवर चार्ज, ओवर डिस्चार्ज प्रोटेक्शन, ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन और शाॅर्ट सर्किट प्रोटेक्शन शामिल है। इसे उपयोग करना तथा संभालना बेहद ही आसान है। डिवाइस में मिनी एलईडी (LED Light) पाॅकेट टाॅर्च भी दी गई है। 

क्वांटम हाई-टेक मर्चेडाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के डाॅयरेक्टर आशीष मुटेंजा का कहना है कि ‘हम हर रोज इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन और टैबलेट आदि का उपयोग करते हैं। जिनका उपयोग करते समय अत्यधिक बैटरी भी खर्च होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए हमने हल्का व कम बजट का पावर बैंक बाजार में उतारा है। 


क्वांटम हाई-टेक 7800 एमएएच स्मार्ट पावर बैंक से आप अपना डिवाइस कुछ ही घंटो में कभी भी चार्ज कर सकते हैं।’ भारतीय बाजार में क्वांटम स्मार्ट हाईटैक पावर बैंक की कीमत 1,490 रुपए है।   

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...