Skip to main content

Posts

सोनी एक्सपीरिया जेड3 : शानदार डिजाइन, बेहद ताकतवर लेकिन थोड़ा महंगा

Mobile Review : Sony Xperia Z3 हर कंपनी साल में एक बार अपना फ्लैगशिप फोन उतारती है। परंतु इस साल सोनी ने दो फ्लैगशिप पफोन उतारे हैं। इससे पहले कंपनी ने एक्सपीरिया जेड 2 पेश किया था अब जेड 3 उतारा है। इस रेंज में सोनी एक्सपीरिया जेड 3 की सीधी सीधी टक्कर एप्पल आईफोन 6 से है जो हाल में ही लाॅन्च हुआ है। अब देखना यह है कि क्या सोनी का यह डिवाइस इतना ताकतवर है कि एप्पल को पीछे छोड़ सके। क्यों खरीदें डिजाइन के मामले में फोन शानदार है और कैमरा क्वालिटी भी बेहतर है। अन्य जेड सीरीज के फोन की तरह यह भी पानी और धुल अवरोध है। क्यों न खरीदें मैटल की बनी इसकी बाॅडी थोड़ी गर्म होती है। लाउडस्पीकर मोड पर साउंड भी थोड़ी कम कही जा सकती है। वहीं फोन ज्यादा कीमती कहा जा सकता है।  रूप रंग अब तक आपने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश फोन देखे होंगे। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 देखकर शायद यह सबसे बेहतर लगे। इससे पहले भी हमने एक्सपीरिया जेड फोन देखा था और एक्सपीरिया जेड और जेड 2 में ज्यादा अंतर नहीं लगा था। परंतु एक्सपीरिया जेड 3 इन सबसे अलग है। जहां पहले एक्सपीरिया जेड सीरीज में ग्ल...

पैनासोनिक ईलुगा आई लाॅन्च, कीमत-9,490 रुपए

पैनासोनिक (Panasonic) ने ईलुगा सीरीज में एक और स्मार्टफोन को शामिल करते हुए भारतीय बाजार में ईलुगा आई (Eluga I) लाॅन्च किया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित पैनासोनिक ईलुगा आई में 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है तथा फोन को पैनासोनिक के फिट होम यूजर इंटरफेस (Fit Home User Interface) के साथ पेश किया गया है।  पैनासोनिक ईलुगा यू लाॅन्च, कीमत-8,990 रुपए ईलुगा आई में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। वहीं फोन में एलईडी  फ्लैश (LED Flash)  सुविधा के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है।  वहीं वीडियों काॅलिंग (Video Calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। स्वाइप फंक्शन (Swipe Function) की सुविधा के साथ फोन में 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।  भारतीय बाजार में पैनासोनिक ईलुगा आई की कीमत 9,490 ...

शिआयोमी रेडमी नोट भारत में हुआ लाॅन्च

चाइना की एप्पल कही जाने वाली लोकप्रिय कंपनी शियाओमी (Xiaomi) ने एमआई 3 (mi3) और रेडमी 1 एस (Redmi1s) की लोकप्रियता के बाद अब रेडमी नोट (Redmi Note) लाॅन्च किया है। स्मार्टफोन कम फैबलेट इस फोन को 8,999 रुपए में लाॅन्च किया है जबकि इसके 4जी (Redmi note 4G) वर्जन की कीमत 9,999 रुपए होगी।  रेडमी नोट का 4जी वर्जन भारत के लिए बनाया गया है और यह भारतीय 4जी ब्रांड को सपोर्ट करेगा। रेडमी नोट में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। जबकि 4जी वर्जन में केवल सिंगल सिम (Single Sim) की सुविधा होगी तथा वह 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम 400 प्रोसेसर पर कार्य करता है।  शियाओमी एमआई3 लाॅन्च, कीमत-14,999 रुपए दोनों ही फोन में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.5 इंच का एचडी डिसप्ले (HD Display) दिया गया है। फोन का डिसप्ले काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning Gorilla glass 3) और शिआयोमी के एमआईयूआई इंटरफेस (Xiaomi miui Interface) से कोटेड है। दोनों ही फोन में 2जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 32...

वाइबर करेगा सिलेब्रिटी से कनेक्ट

भारत की अत्यधिक लोकप्रिय मुफ्त काॅलिंग एप्लिकेशन (Calling Application) वाइबर (Viber) उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर पब्लिक चैट (Public Chat) लेकर आया है। वाइबर के पब्लिक चैट फीचर के द्वारा आप अपने मोबाइल से किसी कम्यूनिटी या कंटेन्ट आदि से डिसकशन (Discussion) कर सकते हैं।  पब्लिक चैट में आप किसी सिलेब्रिटी (Celebrity) या प्रचलित हस्ती से लाइव डिसकशन करने के अलावा उसे फाॅलो भी कर सकते हैं। यह उपभोक्ताओं के लिए समाज से जुड़ने का एक नया अनुभव होगा। वाइबर उपयोग करने वाले सभी उपभोक्ता अपने मोबाइल डिवाइस से लाइव चैट (Live Chat) का आनंद ले सकते हैं। वाइबर टाॅप 5 फ्री काॅल एप्स में से एक उपभोक्ता पब्लिक चैट के लिए अपने किसी दोस्त को इंवाइट भेजने के अलावा कंटेन्ट को शेयर (Share) भी कर सकते हैं। साथ ही आप यह भी चैक कर सकते हैं कि फिलहाल कौन चैट कर रहा है। इस लाइव चैट में टेक्स्ट, फोटो, आॅडियो, वीडियो, स्टीकर्स, वेब लिंक (Web Link) के अलावा और भी बहुत कुछ शेयर कर सकते हैं।  पब्लिक चैट से जुड़ी ग्लोबल सिलेब्रिटी में अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, रनवीर सिंह, सोनू निगम...

नोकिया जेड लाॅन्चर गूगल प्ले पर उपलब्ध

माइक्रोसाॅफ्ट (Microsoft) ने अपने लुमिया (Lumia) सीरीज से नोकिया (Nokia) ब्रांड को हटाकर माइक्रोसाॅफ्ट का उपयोग किया है जिसकी शुरूआत लुमिया 535 (Lumia 535) से की गई है। ऐसे में लोगों में मन में कई सवाल खड़े हुए कि क्या नोकिया का सफर यहीं तक था या नोकिया किसी और कंपनी के साथ जुड़ेगा?  नोकिया छोड़ माइक्रोसॉफ्ट का हुआ लुमिया इन सभी सवालों पर विराम लगाते हुए नोकिया ने हाल ही में नोकिया एन1 एंडराॅयड टैबलेट (Nokia N1 Android Tablet) लाॅन्च किया है। इससे यह तो साबित हो गया कि नोकिया का सफर काफी लंबा है। वहीं अब नोकिया ने जेड लाॅन्चर (Nokia Z Launcher) को भी गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) के लिए उपलब्ध करा दिया है। जो कि केवल बिटा (Beta) वर्जन पर ही उपलब्ध होगा।  किंतु फिलहाल यह लाॅन्चर भारत में उपलब्ध नहीं है पर उम्मीद है कि जल्द ही उपलब्ध होगा। जेड लाॅन्चर के माध्यम से उपयोगकर्ता केवल एक या दो अक्षर के माध्यम से कोई भी एप, काॅन्टेक्ट या वेबसाइट (Website) सर्च कर सकते हैं।  नोकिया ने किया एन1 एंडराॅयड टैबलेट लाॅन्च उदाहरण के तौर पर यदि आप गूगल प्ल...

ट्विटर पर छाये नरेंद्र मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं वहीं उनके प्रशंसको की एक लंबी कतार बन जाती है। ऐसा उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले भी था और अब भी है। बल्कि अब तो वह सोशल मीडिया (Social Media) में भी काफी छाये हुए हैं।  खेलो मोदी और जीतो मोदी उनके प्रशंसको की कोई कमी नहीं है इस बात का अंदाजा उनके ट्विटर अकाउंट ( @ narendramodi )  से लगाया जा सकता है। जहां उनके फाॅलायर्स की लिस्ट 8 मिलियन को भी पार कर गई है। नरेंद्र मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री है जो ट्विटर पर इतने लोकप्रिय हो रहे हैं।  स्मार्ट नमो का आॅक्टा कोर स्मार्टफोन, कीमत-16,000 व 18,000 साथ ही एक रिपोर्ट के अनुसार बराक ओबामा और पोप के बाद नरेंद्र मोदी दुनिया के तीसरे ऐसे नेता है जिनके इतनी अधिक संख्या में फाॅलोयर्स हैं। बराक ओबामा के 43 मिलियन तथा पोप के 14 मिलियन फाॅलोयर्स हैं। चुनाव से पहले एंडरॉयड रथ पर सवार नरेंद्र मोदी इस साल मई 2014 में चुनाव जीतने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट में फाॅलोयर्स की संख्या 4 मिलियन थी जो अब दुगुनी होकर 8 मिलियन को...

डिजीफ्लिप प्रो एक्सटी911: बड़ा टैबलेट, छोटा बजट।

ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (flipkart) ने डिजीफ्लिप एक्सटी911 टैबलेट प्रो (Digiflip XT911 Pro) भारतीय बाजार में उतारा है। इंटेल चिपसेट (Intel Chipset) के साथ पेश किया गया यह डिवायस कई अन्य खासियतों से भी लैस है। परंतु क्या इसमें इतना दम है कि इस रेंज में उपलब्ध् असूस और सैमसंग जैसे ब्रांडों को टक्कर दे सके। क्यों खरीदें टैबलेट का हाईडेफिनेशन डिसप्ले बहुत अच्छा है। इसके साथ ही डिजाइन के मामले में भी शानदार कहा जाएगा। क्यों न खरीदें अच्छे हार्डवेयर के बाद फोन की बैटरी बैकअप साधारण है।  पुराना एंडराॅयड भी बड़ी कमी है। प्रो स्टाइल टैबलेट देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और क्वालिटी भी अच्छी है। सफेद रंग में उपलब्ध इस डिवाइस का मुख्य और पिछला दोनों पैनल ग्लास के बने हैं।  नोकिया एक्स 2: एंडराॅयड की दीवार पर विंडोज का रंग टैबलेट के साइड पैनल में सिल्वर रंग के मैटल और काले रंग के प्लास्टिक का संयोग मिलेगा। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है लेकिन कमी यह कही जा सकती है कि मुख्य और पिछले दोनों पैनल में उंगलियों के निशान बहुत जल्दी दिखाई देने लगते हैं। वहीं हाथ में पक...