Skip to main content

Posts

शियाओमी के बाद वनप्लस पर भी लगी रोक

अभी हाल ही भारतीय बाजार में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियाओमी (Xiaomi) के विक्रय, विज्ञापन, आयात और निर्माण पर कोर्ट द्वारा रोक लगाई। यह रोक एरिक्सन पेटेंट ( #Ericsson patent)  का उपयोग करने के कारण लगाई गई थी। किंतु अब शियाओमी के क्वालकाॅम चिपसेट (Qualcomm Chipset) आधारित 4जी फोन के विक्रय को छूट मिल चुकी है।  शियाओमी फोन के विक्रय पर कोर्ट ने लगाया रोक शियाओमी को मिली इस राहत के बाद ही एक और कंपनी वनप्लस (Oneplus) पर भी रोक लगने की खबर आई है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस की मार्केटिंग (Marketing) और बिक्री पर अस्थाई रोक लगाई है।  वनप्लस वन लाॅन्च, कीमत-21,999 रुपए यह माइक्रोमैक्स (Micromax) द्वारा की गई अपील के कारण हुआ है जिसमें माइक्रोमैक्स ने वनप्लस पर सियानोजेन (Cyanogen) के साथ किए गए विशेष अधिकरो के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस रोक के बाद भारतीय बाजार में वनप्लस के सियानोजेन आॅपरेटिंग पर आधारित स्मार्टफोन बैन कर दिए गए हैं। 

बेबी डाॅल ने मचाया धमाल

यदि आप इंटरनेट (Internet) का उपयोग करते हैं तो शायद अपने फोन या कंप्यूटर पर सनी लियोनी (Sunny Leone) द्वारा अभिनीत गाना बेबी डाॅल को एक बार जरूर देखा होगा। यह गाना अच्छा था या लोग सनी लियोनी को देखना चाहते थे यह कहना मुश्किल है।  पोर्न स्टार सनी लियोनी सबसे लोकप्रिय परंतु इस गाने और सनी लियोनी के नाम का फायदा फिल्म रागिनी एमएमएएस 2 (Ragini MMS 2) को जरूर मिला। वर्ष 2014 के सर्च ट्रेंड (search trend) पर गूगल (Google) द्वारा जारी रिपोर्ट में सनी लियोनी अभिनीत यह फिल्म नामी-गिरामी फिल्मों को पछाड़ने में सफल रही।  बेशक शाहरूख खान की फिल्म हेप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) ने साल 2014 में 300 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस किया हो। परंतु गूगल इंडिया (Google India) द्वारा पेश की गई सर्च लिस्ट में यह फिल्म रागिनी एमएमएस2 से काफी पीछे रही।  अब नींद से भी जगाएंगी सनी लियोनी नए साल की शुरूआत से पहले गूगल इंडिया ने साल 2014 में सर्च की गई लिस्ट पेश की। जिसमें 2014 की लोकप्रिय मूवी में रागिनी एमएमए...

कैनवस नाइट्रो ए311 बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत-13,250

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने कैनवस सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए कैनवस नाइट्रो ए311 (Canvas Nitro A311) लाॅन्च किया है। माइक्रोमैक्स की आॅफिशियली साइट पर दिया गया कैनवस नाइट्रो ए311 बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन की कीमत 13,250 रुपए है।  माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट्रो ए311 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो यह 1.7 गीगाहर्ट्ज ट्रू आॅक्टाकोर मीडियाटेक प्रोसेसर (True Octacore Mediatek Processor) पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित इस फोन में 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। माइक्रोमैक्स ने लाॅन्च किया कैनवस सेल्फी माइक्रोमैक्स कैनवस ए311 में 2जीबी रैम तथा 16जीबी आंतरिक स्टोरेज है साथ ही एसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा भी स्टोर किया जा सकता है। फोन में 13.0 मेगापिक्सल रियर तथा 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं कंपनी के अनुसार पावर बैकअप के लिए दी गई 2500 एमएएच की बैटरी 10 घंटे का टाॅकटाइम तथा 320 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।  इंटेल ...

आईबाॅल बेबी पांथर लाॅन्च, कीमत-7,599 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कपंनी आईबाॅल (iball) ने पांथर सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए बेबी पांथर लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में आईबाॅल बेबी पांथर (iball baby panther) की कीमत 7,599 रुपए है।  कंपनी के मुताबिक आईबाॅल बेबी पांथर 4.5 इंच डिसप्ले के साथ आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octacore Processor) पर कार्य करने वाला पहला भारतीय स्मार्टफोन है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android kitkat) पर आधारित आईबाॅल बेबी पांथर में 4.5 इंच का क्वाड एचडी आईपीएस डिसप्ले है।  आॅईबाॅल एंडी 4.5एम इनिग्मा : हर किसी पर छाएगा सेल्फी का जादू फोन के लाॅन्च पर आईबाॅल के डायरेक्टर संदीप परसरामपुरिया ने कहा कि ‘हमें आईबाॅल एंडी पांथर सीरीज में बेबी पांथर को लाॅन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है। यह फोन कम कीमत में शानदार तकनीकी फीचर्स का अनुभव देने में सक्षम है। बेबी पांथर न केवल स्टाइलिश है बल्कि आज के समय 4.5 इंच डिसप्ले वाला बेहतरीन स्मार्टफोन भी है।’  आईबाॅल बेबी पांथर के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1 जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके अलावा माइक्रोएसड...

स्नैपडील पर उपलब्ध डिजायर 620जी, कीमत-15,423

एचटीसी डिजायर 620जी अब भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।  इस फोन को उपभोक्ता आॅनलाइन स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) से 15,423 रुपए में खरीद सकते हैं।  एचटीसी द्वारा लाॅन्च किए गए डिजायर 620 का डुअल सिम वर्जन डिजायर 620जी (HTC Desire 620G) है। इस फोन को भी कंपनी ने डिजायर 816 और 816जी की तरह ही सिंगल व डुअल सिम वर्जन में पेश किया है। एचटीसी का पहला आॅक्टाकोर फोन, डिजायर 616 भारतीय बाजार में आॅनलाइन साइट के माध्यम से उपलब्ध हो चुके डिजायर 620जी में एंडराॅयड 4.4 किटकैट (Android Kitkat) का उपयोग किया गया है। यह फोन क्वाडकोर 1.7 गीगाहर्ट्ज (quadcore processor) पर कार्य करता है तथा 1जीबी रैम दी गई है। वहीं एचटीसी डिजायर 620जी में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले है।  फोटोग्राफी के लिए फोन में बीएसीआई (BSI), आॅटोफोकस (Autofocus) और एलईडी फ्लैश (LED Flash) से 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में उपलब्ध 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरे के द्वारा वीडियो काॅलिंग (Video Calling) की सुविधा के अलाव...

कैंडी क्रश अब विंडोज फोन पर भी उपलब्ध

एंडराॅयड फोन (Android Phone) में सबसे प्रचलित गेम की बात करें तो कैंडी क्रश (Candy Crush Saga) का सबसे पहले आएगा। एंडराॅयड उपयोगकर्त्ताओं में यह गेम काफी लोकप्रिय है कैंडी क्रश खेलने में जितना आसान है उतना ही रोचक भी है।  और गुस्सैल हुआ एंग्री बर्ड: स्टार वार 2 लाॅन्च अब तक इस गेम का आनंद केवल एंडराॅयड और आईओएस (ios) उपभोक्ता ही ले सकते थे। किंतु अब कैंडी क्रश विंडोज फोन (Windows Phone) उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। यानि अब विंडोज फोन पर भी इसका आनंद लिया जा सकता है।  कोको द फिश: बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है कैंडी क्रश सागा कई और अन्य वर्जन में भी उपलब्ध है। एंडराॅयड फोन उपभोक्ता इसे गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से मुफ्त में डाउनलोड (Free Download) कर सकते हैं। वहीं विंडोज फोन उपभोक्ता कैंडी क्रश सागा को मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं तथा यह केवल विंडोज 8 (Windows 8) और विंडोज 8.1 (Windows 8.1) वर्जन पर ही उपलब्ध होगा। 

यह है विश्व का सबसे स्लिम फोन: कीमत 32,980 रुपए

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो (Vivo) ने बाजार में उपलब्ध सभी स्लिम फोन (Slim Phone) को मात देते हुए विश्व का अत्यधिक स्लिम स्मार्टफोन विवो एक्स5 मैक्स (Vivo X5 Max) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है।  कंपनी के अनुसार विवो एक्स5 मैक्स मात्र 4.7 एमएम (4.7 mm) पतला है। स्लिम फोन बाजार में सबसे पहले दस्तक देने वाली कंपनी जियोनी थी जिसने ईलाइफ एस5.5 (Gionee elife s5.5) के रूप में सबसे स्लिम फोन बाजार में उपलब्ध कराया। इसके अलावा ओपो (Oppo), इंटेक्स (Intex) और हुआवई (Huawei) भी स्लिम फोन बाजार में कदम रख चुकी हैं।  जियोनी ने लाॅन्च किया विश्व का सबसे स्लिम फोन वहीं विवो द्वारा लाॅन्च किया गया विवो एक्स5 मैक्स दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। विवो एक्स5 मैक्स में खास बात यह है कि यह 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्क पर कार्य करता है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित विवो एक्स5 मैक्स क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 615 प्रोसेसर (Qualcomm Processor) पर कार्य करता है तथा 2जीबी रैम उपलब्ध है। क्या दुनिया का सबसे स्लिम फोन ओपो आर5 है? फोन में 1...