Skip to main content

Posts

सोनी एक्सपीरिया जेड1 कॉम्पेक्ट लॉन्च, कीमत 36,990 रुपए

सोनी इंडिया (sony India) ने एक्सपीरिया (Xperia) सीरीज में जेड1 कॉम्पेक्ट को स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है।  स्टाइलिश व वाटरप्रूफ होने के साथ ही फोन को कॉम्पेक्ट आकार के साथ पेश किया गया है।  इस फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण इसका कैमरा है जो कि 20.0 मैगापिक्सल का है।  इसमें दिए गए कैमरे के द्वारा आप बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव कर सकते हैं। एक्सपीरीया जेड1 कॉम्पेक्ट (xperia Z1 Compact) में 4.3 इंच की ट्रीलूमिनस ( TRILUMINOS)  एचडी स्क्रीन है।  फोन देखने में खूबसूरत है ही इसके अलावा इसे धूल मिट्टी व पानी से भी केई नुकसान नहीं है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 800 (Qualcomm Snapdragan) प्रोसेसर के साथ सीपीयू में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर (quad core) का उपयोग किया गया है।  बेहतरीन पावरबैकअप के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन पर ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन एप्लिकेशन व गेम का आनंद लिया जा सकता है तथा आसनी से फोटो व वीडियो डाउलनोड किए जा सकते हैं।  काले, सफेद, पिंक और लाइम रंग ...

MWC 2014 में प्रदर्शित हो सकते हैं यह फोन

एचटीसी वन2 :-   इस साल बार्सिलोना में होने वाले एमडब्लूसी में कंपनी एचटीसी के वन का अपडेट संस्करण वन 2 (HTC One 2) या एम8 (HTC M8) को पेश कर सकती है। चूंकि ओने 2 को एचटीसी वन के अपग्रेड मॉडल के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में इसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन की स्क्रीन तो बड़ी होगी, साथ ही हार्डवेयर के मामले में भी एडवांस होगा। जहाँ एचटिसी वन में 4.7 इंच कि स्क्रीन दी गई थी वहीँ नए मॉडल में 5.0 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। आशा है कि एचटीसी वन 2 में वन तरह ही मैटल बाडी होगी। इसके साथ ही नए फ़ोन में स्क्रीन रेजल्यूशन भी वन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर होगा। वहीं एचटीसी एचटीसी वन 2 को एंडरायड के नए आपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर पेश किया जा सकता है। साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी पहले की अपेक्षा ज्यादा एडवांस होगा। इसमें एचटीसी सेंस यूआई 6 होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकाम स्नैपड्रैगन 800, 2.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर (Qualcomm Snapdragon 800, Quad core) प्रोसेसर हो सकता है। बार्सिलोना में जीएसमए (GSMA) द्वारा आयोजित मोबा...

टैबलेट रिव्यू: एप्पल आइपैड एयर

नया आईपैड नई स्टाइल और ताकत के साथ। आज पूरा बाजार टैबलेट से भरा पड़ा है। परंतु आईपैड (ipad) का एक अलग स्थान है और बाकी टैबलेट अलग। एप्पल (Apple) ही वह कंपनी है जिसने बाजार में टैबलेट की नई सेग्मेंट खड़ी कर दी। हालांकि पिछले कई सालों से एक ही तरह का आईपैड (ipad air) देखने को मिल रहा था लेकिन इस बार कंपनी ने काफी बदलाव किया है। ऐसे में नए आईपैड के सामने कई सवाल खड़े होते हैं। क्या वह स्टाइल और परफॉरमेंस के मामले में पुराने आईपैड की बराबरी कर पाएगा? परीक्षण के दौरान हमने इन्हीं सवालों के उत्तर जानने की कोशिश की।  खूबी शानदार डिजाइन। ताकतवर हार्डवेयर। आसान इंटरपफेस (interface) और एप्लिकेशन। खामी   कीमती। सीमित ब्लूटूथ का उपयोग। 5.0 मेगापिक्सल कैमरा। लुक आईपैड एयर (Apple ipad air) अपने नाम के समान ही एक बेहतर अहसास कराएगा। हालांकि टैबलेट में 9.7 इंच का डिसप्ले है बावजूद इसके वजन मात्रा 469 ग्राम है। इस वजन के डिवाइस को आप घंटों हाथ में लिए उपयोग कर सकते हैं। हां, जहां पहले के आईपैड में आपको स्क्रीन के चारों ओर काफी खाली स्थान देखने को मिलता था वहीं ...

विश्व का सबसे स्लीम फोन जिओनी ईलाइफ एस5.5 लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (Gionee) ने अब अपना एस सीरीज स्मार्टफोन ईलाइफ एस5.5 (Elife S5.5) लॉन्च किया है। जिसे कंपनी बर्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) में प्रदर्शित करेगी।  कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला स्लीम फोन (Slim phone) है।  फोन की डी केवल 5.5 एमएम की है तथा इसे मैटेलिक फ्रेम से कवर किया गया है। इस फोन को छोटी मोटी रगड़ से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास (corning gorilla glass) का उपयोग किया गया है।  फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में ऑक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह फोन अमीगो ऑपरेटिंग सिस्टम 2.0 (एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2) पर आधारित है। फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी का उपयोग किया गया है।  ...

व्हाट्सऐप हुआ फेसबुक का

  मैसेंजर एप्लिकेशन व्हाट्स ऐप (Whatsapp) के बारे में आज हर बच्चा-बच्चा जानता है। भारत सहित विश्व भर में यह एप्लिकेशन बेहतद ही लोकप्रिय है। परंतु यह एप्लिकेशन अब फेसबुक (, Facebook) का हो चुका है। फेसबुक द्वारा इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टी भी कर दी गई है।   सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप (Whatsapp) को फेसबुक ने 19 बिलियन यूएस डॉलर (19 billion US $)में खरीदा  है। इसे खरीदारी के लिए फेसबुक (Facebook) व्हाट्ऐप को 4 बिलियन नगद, 12 बिलियन के फेसबुक शेयर और 3 बिलियन के स्टॉक देगा। इस डील के बाद फेसबुक ने घोषणा की है कि व्हाट्सऐप के सभी कर्मचारी भी फेसबुक के अंदर आ जाएंगे जो कम से कम चार सलों तक फेसबुक के साथ रहेंगे। तब तक किसी भी व्हट्ऐप कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। हालांकि फेसबुक के फाउंडर जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) द्वारा एक समाचार पत्र को दी गई जानकारी में इस बात की घोषणा की है कि व्हाट्सऐप का संचालन एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में ही किया जाएगा। गौरतलब है कि मोबाइल मैसेंजर एप्लिकेशन व्हाट्सऐप के विश्व भर में 450 मिलियन ...

जी सीरीज में एलजी का नया जी2 मिनी

एलजी जी2 मिनी को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अंततः एलजी ने जी 2 मिनी (LG G2 Mini, Lg g2 pro, android 4.4 kitkat, Qualcomm Snapdragon 400, 8GB, Smartphone ) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी द्वारा बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसका प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानकारी प्रदान कर दी है।  एलजी जी 2 मिनी ( LG G2 Mini ) को खास तौर से यूएक्स (UX) फीचर से लैस किया गया है। कंपनी का यह प्रीमियम फीचर जो खास तौर से जी सीरीज फोन में पेश किया जाता है। इसके माध्यम से आप फोन में गेस्ट मोड, क्विक रिमोट, आन्सर मी और प्लग एंड प्ले जैसे कई अन्य फीचर का उपयोग एक ही जगह से कर सकते हैं। एलजी जी2 मिनी में 4.7 इंच की स्क्रीन है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 540x960 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस है जिसके माध्यम से आप किसी भी अवस्था में स्क्रीन को देखें तो साफ व स्पष्ट ही नजर आएगी। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर ...

रेडबुल मोबाइल की गेम सर्विस

रेडबुल मोबाइल (Redbull Mobile) ने अब अपने एंडरॉयड स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल गेम सर्विस (Mobile game service) शुरू की है। यह सुविधा केवल ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, हंगरी, पोलेंड और साउथ अफ्रीका के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध है।  इस गेम सर्विस के माध्यम से एंडरॉयड (Android) उपभोक्ता 30 से भी अधिक खेलों का आनंद अपने स्मार्टफोन पर ले सकते हैं। इसमें मनोरंजन, स्पोर्ट, ब्रेन गेम आदि शामिल है। इस मोबाइल गेम सर्विस के लिए रेडबुल मोबाइल ने नजारा टेक्नॉलोजिस ( Nazara Technologies)  से साझेदारी की है, जिसके पास मोबाइल गेम का एक बड़ा क्षेत्र है। रेडबुल द्वारा इस गेम सर्विस को उपयोग 24/7 में कभी भी कर सकते हैं।  इन 30 से अधिक गेम का उपयोग करना उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन अनुभव होगा। साथ ही इन गेम को डाउनलोड करने के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का कोई अन्य चार्ज देने की भी आवश्यकता नहीं है।  इन गेम्स को कुछ भागों में बांटा गया है जैसे मंथली फीचर गेम और वीक केटेगरी जिनके द्वारा आप गेम का चयन कर सकते ह...