तकनीकी क्षेत्र में बहुप्रचलित कंपनी एसर (Acer) ने ई सीरीज में एक साथ 6 नए टैबलेट (Tablet) बाजार में लाॅन्च किए हैं। ईएस1-511, ई3-111, ई5-511, ई5-471, ई5-571 और ई5-571जी नाम से लाॅन्च किए गए यह सभी डिवाइस इंटेल कोर आई प्रोसेसर (intel core i processor) से इंटेल पेंटियम प्रोसेसर एन3530 पर आधारित हैं। इनकी शुरूआती कीमत 20,999 रुपए से 59,999 रुपए है। यह सभी माॅडल 11.6 इंच, 14.0 इंच और 15,6 इंच आकार में उपलब्ध होंगे। स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन के हैं तथा बैटरी का अनलिमिटेड अनुभव देने में सक्षम हैं। ई सीरीज (E-Series) के यह टैबलेट लगभग 7 घंटे का बैकअप आसानी से दे सकते हैं। विंडोज 8.1 (Windows 8.1) आॅपरेटिंग पर ई5 सीरीज के तीनों टैबलेट में लगभग सभी तकनीकी पक्ष एक समान है। एस्पायर ई5-571 (Aspire E5-571), ई5-571जी (E5-571G), ई5-471 (E5-471) में 12 जीबी मैमोरी और 1 टीबी हार्ड डिस्क है तथा कीपैड (Keypad) की सुविधा के साथ ही टच पैड (Touch pad) का भी उपयोग किया जा सकता है। एस्पायर ई5-511 (Aspire E5-511) में 15.6 इंच के डिसप्ले के साथ टचपैड शामिल है जिसमें उंगली के माध्य...