Skip to main content

Posts

ओपो एन1 मिनी भारत में लाॅन्च, कीमत-26,990 रुपए

ओपो (Oppo) ने अपने बहुप्रचलित स्मार्टफोन ओपो एन1 के मिनी वर्जन को भारत में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 26,990 रुपए है।  ओपो एन1 मिनी (Oppo N1 Mini) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में भी ओपो एन1 (Oppo N1) की ही भांति 13.0 मेगापिक्सल रोटेटिंग कैमरा (rotating Camera) दिया गया है किंतु खास बात यह है कि अल्ट्रा एचडी मोड (Ultra HD mode) और फ्लैश सपोर्ट भी उपलब्ध है।  ओपो एन1 मिनी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  एंडराॅयड (Android) आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर के साथ क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 400 प्रोसेसर और एड्रीनो 305 जीपीयू दिया गया है।  फोन में 13.0 मेगापिक्सल का रोटेटिंग कैमरा है जिसमें अल्ट्रा एचडी मोड (Ultra HD mode) और फ्लैश सपोर्ट शामिल है। इसके अतिरिक्त मैमोरी के लिए 2जीबी रैम तथा 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।  शानदार पावर बैकअप के लिए ओपो एन1 मिनी में 2,140 एमएएच की बैटरी है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए 4जी एलटीई...

जोलो प्ले 8एक्स-1200 लाॅन्च, कीमत-19,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने उपभोक्ताओं को शानदार गेमिंग (Gaming) का अहसास देने के लिए जोलो प्ले सीरीज में प्ले 8एक्स-1200 (Xolo play 8x-1200) लाॅन्च किया है।  जोलो द्वारा लाॅन्च किए गए डिवाइस में 2.0 गीगाहर्ट्ज ट्रू आॅक्टाकोर प्रोसेसर (true octacore device) दिया गया है जिस पर उपभोक्ता बेहतरीन एचडी गेम्स (HD Games) का आनंद ले सकते हैं।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट आधारित जोलो प्ले 8एक्स-1200 में 5.0 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है जो कि वन ग्लास सोल्यूशन (One Glass Solution) तकनीक से लैस है।  डुअल सिम (dual sim) आधारित इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम तथा 32जीबी इंटरनल मैमोरी की सुविधा है तथा फोटोग्राफी की सुविधा के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।  वहीं वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 5.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। खास बात यह है कि फोन में डुअल एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ बीएसआई सेंसर (BSI Sensor)  भी दिया गया है जो कि आपको शानदार सेल्फी (Selfi) का अन...

Mobile Review: कार्बन टाइटेनियम एस99

एंडराॅयड किटकैट अब आपके बजट में। मोटो ई (#Moto E) को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) पेश किया तो लावा ने आइरिस एक्स1। इस बजट में कार्बन ने टाइटेनियम एस99 (#karbonn titanium s99) को उतारा। इसमें कोई शक नहीं है कि इस बजट में यह कंपनी के सबसे शानदार प्रोडक्ट में से एक है लेकिन क्या इतना सक्षम है कि बजट फोन सेग्मेंट में अपनी सत्ता कायम कर सके। क्यों खरीदें नया आॅपरेटिंग, स्टाइलिश लुक और बेहतर परफाॅर्मेंस फोन खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। क्यों न खरीदें औसत कैमरा क्वालिटी, साधरण बैटरी बैकअप और कम रैम मैमोरी इसकी कमी कही जा सकती है।     रूप रंग/विशेषताएं छोटी स्क्रीन का यह फोन काफी काॅम्पैक्ट है। फोन आसानी से आपकी जेब और हथेली में आ जाएगा और एक हाथ से ही इसका उपयोग कर सकते हैं।  हालांकि आज इसी रेंज में इससे सुंदर दिखने वाले फोन हमने देखे हैं लेकिन इसकी घुमावदार बाॅडी इसे पकड़ने में आरामदायक बनाती है। काले रंग के इस फोन के मुख्य पैनल में चमचमाती 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन के साइड पैनल में आपको कुछ हार्डवेयर बटन...

आईबाॅल का पहला आॅक्टाकोर डिवाइस, कीमत-10,499 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईबाॅल (iball) ने उपभोक्ताओं की पसंद व जेब को ध्यान में शानदार स्मार्टफोन आईबाॅल एंडी 5के पांथर (iball andi 5k panther) लाॅन्च किया है। आईबाॅल द्वारा लाॅन्च किया गया यह पहला आॅक्टाकोर (Octacore) डिवाइस है जिसकी कीमत मात्र 10,499 रुपए है। आईबाॅल एंडी 5के का डिजाइन काफी स्टाइलिश व आकर्षक है जो कि कंपनी के अनुसार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नए बेंचमार्क के रुप में पेश किया गया है। फोन में 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है तथा कंपनी का दावा है कि यह फोन उपभोक्ताओं को बेहतरीन अनुभव देने में सक्षम साबित होगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा उपलब्ध है जो कि हर प्रकार के प्रकाश में शानदार इमेज दे सकता है। वहीं वीडियों काॅलिंग (video calling) की सुविधा के लिए एंडी 5के पांथर में 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। जिसके द्वारा आप खूबसूरत व क्रिएटिव इफेक्ट के साथ शानदार  सेल्फी   (Selfi) का आनंद ले सकते हैं। आईबाॅल एंडी 5के पांथर एंडराॅयड आॅपरे...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) सीरीज का फोन खरीदना चाहता हूं किंतु मैं एंडराॅयड (Android) वर्जन को लेकर कन्फ्यूज हूं। क्या आप मुझे एंडराॅयड वर्जन के बारे में बता सकते हैं तथा जेलीबीन 4.0, 4.1 और 4.2 में अधिक बेहतर कौन सा है। मेरा बजट 9,000 से 10,000 है और मैं ऐसा फोन चाहता हूं जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल कैमरा हो। क्या सैमसंग टचस्क्रीन अन्य फोन के मुकाबले बेहतर है। यदि आपके पास इससे बेहतर आॅप्शन है तो कृप्या मुझे बताएं।   -थुमुश्री रुक्मनि  नया आॅपरेटिंग सिस्टम आपको मोबाइल पर बेहतर परफोर्मेंस की सुविधा देता है और फिलहाल एंडराॅयड (Android) का नया वर्जन 4.4 है जिसे किटकैट (Android kitkat) नाम दिया गया है। आपके बजट के अनुसार मैं आपको लुमिया 525 (lumia 525) लेने की सलाह देता हूं यह एंडराॅयड आधारित नहीं है किंतु यह लेटेस्ट वर्जन के विंडोज (Windows) आॅपरेटिंग पर आधारित है तथा इसमें बेहतरीन कैमरा दिया गया है। यदि आपको एंडराॅयड फोन ही लेना है तो आप अपने बजट को थोड़ा बढ़ाकर मोटो जी (Moto G) ले सकती हैं। इसकी कीमत 12,990 रुपए है। यह काफी अच्छा फ...

टाइमैक्स ने पेश की स्मार्टवाॅच

स्मार्टफोन के बाद वियरेबल डिवाइस (wearable Device) भी उपभोक्ताओं के मध्य लोकप्रिय हो रहा है। वियरेबल्स की बात करें तो इनमें स्मार्टवाॅच (smartwatch) काफी प्रचलन में हैं और उपभोक्ताओं द्वारा पसंद भी की जा रही है।  इस श्रेणी में सोनी (Sony), सैमसंग (Samsung), पेब्बल (Pabble) आदि स्मार्टवाॅच बाजार में उतारी जा चुकी हैं वहीं अब प्रचलित कंपनी टाइमैक्स (Timex) ने भी स्मार्टवाॅच लाॅन्च की है।  सितंबर 2013 में क्वालकाॅम (Qualcomm) ने वियरेबल बाजार में कदम रखा तथा क्वालकाॅम टेक स्मार्टवाॅच पेश की और अब टाइमैक्स ने द्वारा लाॅन्च की गई स्मार्टवाॅच टाइमैक्स आयरन मैन वन जीपीएस+ (Timex ironman one gps+) में क्वालकाॅम प्रोसेसर (qualcomm processor) का उपयोग किया गया है।  टाइमैक्स आयरन मैन वन जीपीएस+ में बिना फोन के वायरलैस कनेक्टिविटी की जा सकती है तथा इस स्मार्टवाॅच में ईमेल व मैसेज आदि की सुविधा उपलब्ध है। क्वालकाॅम आधारित इस स्मार्टवाॅच में हाई रेजल्यूशन टच स्क्रीन (Touch iron) तथा मिराजोल डिसप्ले दिया गया है जिस पर सूर्य के प्रकाश में भी देखा या पढ़ा जा सक...

जस्ट डायल- गूगल नहीं, जस्ट डायल देगा सटीक जानकारी

जस्ट डायल (#Just Dial) का नाम आपने सुना होगा। यह टेलीफोन पूछताछ सेवा है। आप कहीं भी रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते हैं तो फोन कर आप पूछ सकते हैं।  चंद मिनटों में एसएमएस (SMS)आपके फोन पर होगा। जस्ट डायल की यह सेवा अब आपके स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध हो चुकी है और सेवा के बारे में कहा जा सकता है कि काॅल करने से कहीं ज्यादा सूचना इस एप्लिकेशन में उपलब्ध है। एप्लिकेशन (#Application) में सेवाओं को कुल 35 वर्गों में बांटा गया है। जिसमें होटल की जानकारी से लेकर पेट्रोल पंप, शाॅपिंग और वेडिंग तक शामिल हैं। यहां से आप हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता की जरूरत के अनुसार अन्य वर्गों को भी कई भागों में बांटा गया है।  जैसे वेडिंग में आपको न सिर्फ मैरिज हाॅल बुकिंग बल्कि साड़ी, ज्वैलरी और फोटोग्राफर सहित कई अन्य जानकारियां मुहैया कराएगा। इसी तरह होटल में भी आपको अपने बजट या स्टार के अनुसार होटल की जानकारी मुहैया कराता है। और गुस्सैल हुआ एंग्री बर्ड: स्टार वार 2 लाॅन्च किसी भी कैटेगरी में जाकर जब आप अपनी जरूरत की सूचना का चुनाव ...