Skip to main content

Posts

किटकैट आधारित स्पाइस स्टैलर एमआई600

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (spice) स्टैलर लिमिटेड ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना पहला एंडराॅयड किटकैट (Kitkat) आधारित स्मार्टफोन स्पाइस स्टैलर एमआई 600 (spice stellar mi600) पेश कर दिया है।  भारतीय बाजार में स्पाइस स्टैलर एमआई 600 को 9,999 रुपए में केवल आॅनलाइन साइट होमशाॅप18 (homeshop18) से ही खरीदा जा सकता है। वहीं स्पाइस की आॅफिशियली साइट पर यह फोन 12,499 रुपए में उपलब्ध है।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 960x540 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले है।  http://www.spicesmartphones.com/smart-phones डुअल  सिम  आधारित स्पाइस स्टैलर एमआई 600 में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) के साथ 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी भी स्टोर की जा सकती है।  फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश (Led flash) के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियो काॅलिंग की सुविधा के लिए 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

  मैं सैमसंग गैलेक्सी (samsung galaxy) सीरीज का फोन खरीदना चाहती हूं किंतु एंडराॅयड (Android) वर्जन को लेकर असमंजस में हूं। क्या आप एंडराॅयड 4.0, 4.1 और 4.2 में अंतर बता सकते हैं। इनमें से बेहतरीन कौन सा है। मेरा बजट 9,000 से 10,000 रुपए है साथ ही मैं ऐसा डिवाइस चाहती हूं जिसमें एलईडी फ्लैश (Led flash) के साथ 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो। क्या सैमसंग अन्य ब्रांड के बजाय अधिक बेहतर है या इससे अच्छा कोई विकल्प हो तो बताएं।  -तनुश्री रूक्मिनी एंडराॅयड अलग-अलग वर्जन में अलग फीचर्स के साथ उपलब्ध है। फिलहाल एंडराॅयड 4.4 किटकैट नया वर्जन है तथा इस पर नए गूगल कैमरा एप का उपयोग कर सकते हैं। एंडराॅयड 4.4 किटकैट शानदार परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है। हम आपको यह तो नहीं कहेंगे कि सैमसंग अन्य ब्रांड के बजाय अधिक टिकाऊ है क्योंकि बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धा में कई ब्रांड उपलब्ध हैं। आपके बजट के मुताबिक नोकिया लुमिया 630 लेने की सलाह दूंगा जो कि विंडोज आधारित फोन है और आपकी आवश्यकताओं पर खरा उतरने में सक्षम है। लुमिया 630 की कीमत 1...

ब्लैकबैरी जेड 3 लाॅन्च, कीमत- 15,990 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (Blackberry) एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई।  परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त तैयारी के साथ जेड सीरीज में कम बजट के साथ जेड 3 भारत में लाॅन्च कर दिया है। ब्लैकबैरी जेड 3 को कंपनी ने 15,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है।  इस फोन को सबसे पहले कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था।  फोन के लाॅन्च होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार ब्लैकबैरी कम बजट में फोन पेश कर सकता है ताकि बाजार में उपलब्ध अन्य फोनों को टक्कर दी जा सके।  वैसे इससे पहले ब्लैकबैरी के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे वहीं कम कीमत के साथ जेड 3 का बाजार में आना अन्य ब्रांड के लिए वाकई प्रतिस्पर्धा साबित हो सकता है।  ब्लैकबैरी जेड 3 में सबसे खास बात यह है कि यह फोन ब्लैकबैरी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के वर्जन 10.2.1 पर आधारित है। जो कि बेहतर गति के साथ कार...

कार्बन टाइटेनियम एस99 लाॅन्च, कीमत-5,999 रुपए

बेहतर फीचर्स से लैस बजट फोन (Budget phone) की श्रेणी में कार्बन ने भी अपना स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। कार्बन टाइटेनियम एस99 (Karbonn titanium s99) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Android kitkat) का उपयोग किया गया है।  1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर आधारित इस स्मार्टफोन में 512 एमबी रैम दी गई है। डुअल सिम (Dual sim) आधारित टाइटेनियम एस99 में 10.1 सेमी. का टच स्क्रीन डिसप्ले और 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।  वहीं फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा भी उपलब्ध है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा वीडियो काॅलिंग (video calling) के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा मौजूद है।  कनेक्टिविटी आॅप्शन की बात करें तो फोन में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। काले व सफेद रंग में उपलब्ध इस फोन में सुरक्षा के लिए सिलिकाॅन कवर का उपयोग किया गया है। पावर बैकअप के लिए 1400 एमएएच...

अब इंटेक्स ने दी मोटो ई को चुनौती

माइक्रोमैक्स (Micromax) और लावा (Lava) के बाद भारत की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने भी अब मोटो ई (Moto E) को टक्कर देने का मन बनाया है।  कंपनी ने आई14 (i14) और एन15 (n15) मोबाइल फोन को भारत में पेश किया है। इन फोन की खासियत यह है कि इन्हें एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर पेश किया गया है।  इससे पहले कंपनी के सभी फोन 4.4 किटकैट से नीचे के संस्करण पर उपलब्ध थे।  एक्वा आई14 की कीमत 7090 रुपए है जबकि एन 15 को 6090 रुपए में पेश किया गया है।  दोनों फोन में दो जीएसएम सिम सपोर्ट है और दोनों को क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) से लैस किया गया है। एन15 और आई14 में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।  इसके अलावा 1 जीबी रैम मैमोरी है और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है।  दोनों फोन आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस हैं जो साफ व स्पष्ट डिसप्ले के लिए जाना जाता है। ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं दो साल से नोकिया 5233 (Nokia) उपयोग कर रहा हूं और अब एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मेरा बजट 15,000 रुपए है तथा मेरे आॅपरेटिंग सिस्टम महत्वपूर्ण नहीं है। मैं एक ऐसा स्मार्टफोन चाहता हूं जिसमें कि आसानी से पावरफुल एचडी गेम्स का आनंद लिया जा सके। कृपया मेरी आवश्यकता और बजट के अनुसार एक अच्छा स्मार्टफोन बताएं। -दीपक कुमार भोई   आपके द्वारा बताए गए बजट व आवश्यकता के अनुसार हम आपको मोटो जी 16 जीबी लेने की सलाह देंगे। जिसमें क्वाडकोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर के साथ 720 पी डिसप्ले दिया गया है। फोन में 1जीबी रैम है जो कि उच्च श्रेणी के मोबाइल गेम्स का आनंद देने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त आप जोलो प्ले टी1000 भी देख सकते हैं जो कि एनवीडिया टेग्रा 3 प्रोसेसर पर आधारित है तथा इसका डिसप्ले मोटो जी से बड़ा है। दोनों ही फोन आपके बजट में हैं। 

नमो आधारित एंटी वायरस

नरेंद्र मोदी (narendra modi) की लोकप्रियता का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनावों से अब तक उनके नाम से न जाने का कितने गेम और एप्लिकेशन लाॅन्च किए जा चुके हैं।  वहीं प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से एंटी वायरस (anti virus) लाॅन्च किया गया है जिसके माध्यम से आप अपने पीसी को वायरस से बचा सकते हैं।  भारत की इनोवेजियोन कंपनी द्वारा निर्मित किए गए इस साॅफ्टवेयर को एंटी वायरस साॅफ्टवेयर नमो (Namo) नाम दिया गया है तथा कंपनी के चीफ अभिषेक गंगेजा का कहना है कि ‘इस साॅफ्टवेयर का राजनैतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि इसके द्वारा हम नई सरकार को बधाई देना चाहते हैं।  इसके अलावा विश्व में अत्यधिक इंटरनेट उपयोग करने वाले देशों में भारत तीसरे नंबर पर है तथा आंकड़ो के अनुसार 13 प्रतिशत वैध एंटी वायरस साॅफ्टवेयर है तथा 30 प्रतिशत उसी साॅफ्टवेयर को या अन्य एंटी वायरस साॅफ्टवेयर को रीइंस्टाॅल कर लेते हैं।  वहीं 57 प्रतिशत उपभोक्ता या तो एंटी ...