Skip to main content

Posts

मोटो जी कैशबैक आॅफर के साथ

मोटोरोला मोटो जी (#moto g) उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (#flipkart.com) पर आते ही इसकी बुकिंग कुछ ही दिनों में स्टाॅक खत्म होने के कारण बंद कर दी गई।  मोटोरोला मोटो जी को आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट के द्वारा ही बेचा जा रहा है। मोटो जी को ईएमआई आॅप्शन (#emi option) के साथ उपलब्ध कराया गया। उसके बाद फ्लिपकार्ट ने कुछ समय पहले मोटो जी को खास एक्सचेंज आॅफर (#exchange offer) के साथ भी पेश किया था। जिसके माध्यम से उपभोक्ता को पुराना फोन देने पर 2,000 रुपए की छूट दी गई थी।  वहीं अब फ्लिपकार्ट ने मोटो जी पर फिर से एक खास कैशबैक आॅफर (#cash back offer)  उपलब्ध कराया है जिसके माध्यम से फ्लिपकार्ट से मोटो जी खरीदने वाले पहले 100 ग्राहकों को कैशबैक कर दिया जाएगा।  साथ ही इस आॅफर पर भाग्यशाली खरीददार को एक लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा, जिसका उपयोग वह एक साल के भीतर शाॅपिंग के लिए कर सकता है। इस ई वाउचर की वैधता (#valid) केवल 30 अप्रैल 2015 तक ही मान्य होगी। फ्लिपक...

लेनोवो ने लाॅन्च किया एस660, कीमत-13,999

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो (#lenovo) ने एस सीरीज में नया फोन एस660 (#S660) लाॅन्च किया है जो कि कंपनी की आॅफिशियली साइट  पर  दू स्टोर (do store) पर उपलब्ध होगा।  जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। कंपनी ने सबसे पहले इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान प्रदर्शित किया था। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है, साथ ही दोनों ही सिम में 3जी कनेक्टिविटी की सुविधा शामिल है।  लेनोवो एस660 में 450x960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 4.7 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6582 (#media tek MT6582) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।  फोन में 1जीबी रैम दी गई है और 8जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा उपयोग किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅटो फोकस के साथ 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।  वहीं फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए वाई फाई, एज, ब्लूटूथ, जीपीआरएस और म...

एलटीई सुपर फास्ट नेटवर्क

झट से चलेगा यूट्यूब वीडियो और मिनटों में होगी फिल्म डाउनलोड। 4जी नेटवर्क की इन्हीं खासियतों और भारत में इसके भविष्य को बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। पिछले कुछ सालों में आपने गौर किया होगा कि मोबाइल पर इंटरनेट में काफी सुधार हुआ है। पहले जहां किसी वेबसाइट को खोलने में लंबा समय लग जाता था। वहीं अब काफी आसानी से खुल जाती है। आपको मालूम है कि ऐसा कैसे संभव हो पाया? आपका हैंडसेट तो पहले की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर हो ही गया है, साथ ही, मोबाइल नेटवर्क में भी काफी सुधार हुआ है। आपको शायद मालूम नहीं होगा कि पहले आप 2जी नेटवर्क का उपयोग करते थे जबकि अब 3जी का उपयोग कर रहे हैं। यह तो रही 3जी की बात लेकिन आपको मालूम है कि अब जल्द ही आप सुपर ताकत से लैस 4जी नेटवर्क से रू-ब-रू होने वाले हैं।  आप तो यही सोच रहे होंगे कि अब तक 2जी और 3जी में ही उलझा था लेकिन यह नया 4जी क्या है। आपको बता दूं कि 4जी मोबाइल नेटवर्क का नया अवतार है जिसे एलटीई के नाम से भी जाना जाता है। भारत के कई शहरों में तो इसका आगाज भी हो चुका है और जल्द ही कई अन्य शहरों में यह नेटवर्क दस्तक देने वाला है। यह न सिर्फ...

एयरटेल ने की कॉल रेट्स में बढ़ोत्तरी

टेलीकाॅम कंपनी एयरटेल (#airtel) ने अपनी मोबाइल सर्विस काॅल और इंटरनेट प्लान के रेट में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही काॅल रेट्स कम करने वाले रिचार्ज (#recharge) पर मिलने वाले फायदे को भी कर दिया है।  एयरटेल ने अपने 125 रुपए के मोबाइल इंटरनेट पैक की वैधता (#validity) को 28 दिन से घटाकर 21 दिन कर दिया है। जुलाई 2013 तक 2जी में 1जीबी इंटरनेट पैक 98 रुपए में 30 तक वैध था।  इसके अलावा कंपनी की साइट पर नए प्लान रेट्स उपलब्ध तो हैं किंतु इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह रेट्स कब से लागू किए गए हैं। जहां पहले 46 रुपए के रिचार्ज पर एसटीडी और लोकल रेट्स 45 पैसे एक मिनट था वहीं अब इसे बढ़ाकर 50 पैसे कर दिया गया है।  टाॅकटाइम में भी कटौती की गई है अब 48 रुपए के रिचार्ज पर 38 रुपए का टाॅकटाइम दिया जा रहा है जबकि पहले उपभोक्ताओं को फुल टाॅकटाइम दिया जाता था।  वहीं अन्य टेलीकाॅम कंपनियां वोडाफोन (#vodafone) और आइडिया (#idea)  ने भी अपने वाउचर्स की वैधता में बदलाव करते हुए इसे घटाकर 30 से 24 दिन कर दिया है।  

जियोनी की नई पेशकश पाइनियर पी4

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी (#Gionee) ने पिछले साल बाजार में उतारे गए स्मार्टफोन पाइनियर पी3 (#gionee pioneer p3) की सफलता के बाद अब पाइनियर पी4 (#gionee pioneer p4) नाम से स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  फिलहाल जियोनी की आॅफिश्यिली साइट पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, वहां केवल इसके फीचर्स की जानकारी उपलब्ध है। किंतु कई आॅनलाइन साइट्स पर यह फोन 9,500 रुपए में उपलब्ध है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित जियोनी पाइनियर पी4 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन वजन में काफी हल्का है इसका वजन मात्र 40.5 ग्राम है।  फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले है तथा फोन में एमटीके प्लेटफाॅर्म के साथ एमटी6582वी/एक्स (MT6582V/X Chipset)  चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।  फोन में मैमोरी के लिए दी गई 1जीबी रैम तथा 8जीबी रोम के अतिरिक्त उपभोक्ता माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार फोन में 1800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2जी पर 16.5 घंटे और 3जी पर 11 घंटे का टाॅ...

लावा आइरिस 450, कीमत-7,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (#lava) ने अपने पोर्टफोलियों में एक और फोन शामिल करते हुए लावा आइरिस 450 (#lava iris 450) लाॅन्च किया है।  इससे पहले कंपनी आइरिस सीरीज में आइरिस प्रो, आइरिस 503 और आइरिस 403 क्यू जैसे और भी कई फोन बाजार में उतार चुकी है। जो कि उपभोक्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय भी हुए। इसी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने आइरिस 450 लाॅन्च किया है जो कि पिंक, ब्लू, ब्राउन और व्हाइट जैसे कई आकर्षित रंगों के साथ भारतीय बाजार में 7,999 रुपए में उपलब्ध होगा।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित इस फोन में 480x854 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। फोन में 3जी और डुअल सिम की सुविधा के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है।  लावा आइरिस 450 का वजन मात्र 136 ग्राम है। फोन का डिजाइन आकर्षित तो है ही साथ ही इसके सुविधाजनक आकार के कारण इसे जेब में आसानी से रखा जा सकता है। लावा आइरिस 450 में 1800 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह 2जी पर 9 से 15 घंट...

स्पाइस की नई पेशकश, स्टेलर ग्लाइड एमआई 438

स्पाइस (#spice) रिटेल लिमिटेड ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नया डिवाइस उतारा है। स्टेलर ग्लाइड एमआई 438 (Stellar glide Mi 438) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 3जी का इस्तेमाल किया गया है।  इस 3जी  स्मार्टफोन में 10.16 सेमी. का वन ग्लास सोल्यूशन स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है। फोन में उपलब्ध स्पाइस क्लाउड (#spice cloud) पर 2जीबी फ्री स्टोरेज की सुविधा दी गई है। साथ ही फोन में 3जी विडियो काॅलिंग और जी सेंसर की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।  डुअल सिम के साथ ही यह फोन एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है।  स्टेलर ग्लाइड एमआई 438 में 512 एमबी रैम दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।  इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश (LED flash) के साथ 2.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है वहीं विडियो काॅलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे की भी सुविधा उपलब्ध है।  कंपनी के अनुसार फोन में दी गई 1350 एमएएच की बैटरी 170 घ...