Skip to main content

Posts

एप्पल मैकबुक प्रो अब रेटिना डिसप्ले के साथ

विश्व की बहुप्रचलित तकनीकी कंपनी एप्पल (Apple) ने मैकबुक प्रो (Macbook pro with retina display) को तीव्र गति के प्रोससर तथा रेटिना डिसपले के साथ पेश किया है।  मैक आॅपरेटिंग सिस्टम (Mac operating system) पर आधारित इन मैकबुक को 13.0 इंच व 15.0 इंच डिसप्ले के अलावा कई मैमोरी वर्जन में पेश किया गया है।  13.0 मैकबुक प्रो में जहां 128 जीबी, 256 जीबी व 512 जीबी फ्लैश स्टोरेल उपलब्ध हैं वहीं 15.0 मैकबुक प्रो में 256 जीबी व 512 जीबी फ्लैश स्टोरेज (Flash storage) की सुविधा है। मैकबुक प्रो दिखने में काफी खूबसूरत है तथा बाॅडी काॅफी स्लिम और वजन में भी हल्का है। मैकबुक प्रो में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए ब्लूटूथ व वाईफाई उपलब्ध हैं तथा पावरफुल ग्राफिक्स (powerful graphics) मौजूद है। साथ ही पावर बैकअप के लिए शानदार बैटरी उपलब्ध है।  रेटिना डिसप्ले के साथ मैकबुक प्रो 13.0 इंच की शुरूआती कीमत 94,900 रुपए है तथा 15.0 इंच की शुरूआती कीमत 144,900 रुपए है।  मैकबुक प्रो के अन्य तकनीकी पक्ष की जानकारी के लिए एप्पल की आॅफिशियली साइट पर क्लिक करें। http://www.apple...

वीचैट का स्पेशल ईद स्टीकर

अत्यंत लोकप्रिय सोशल कम्युनिकेशन एप्लिकेशन वीचैट (Wechat) ने त्योहारों के इस मौसम में ईद के पावन मौके पर कुछ खास स्टीकर (sticker) लाॅन्च किए हैं।  इन ईद स्टीकर्स (Eid Sticker) का उपयोग आप वीचैट के माध्यम से एक-दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए कर सकते हैं।  वीचैट एक ऐसा एप्लिकेशन है जिसके द्वारा आप मुफ्त वाॅयस काॅल (free voice call), मुफ्त वीडियों काॅल (free video call) व मैसेज (message) के अतिरिक्त रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग (Real time location sharing) का भी लुफ्त उठा सकते हैं।  वीचैट अक्सर कुछ खास मौके जैसे दिवाली, होली, ईद व महिला दिवस (women's day) आदि पर कुछ इनसे जुड़े स्टीकर लाॅन्च करता है ताकि उपयोगकर्ता इन स्टीकर्स का उपयोग कर इनका आनंद ले सकें।  वीचैट से जुडी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :-  http://mymobileh.blogspot.in/search?q=wechat

30 जुलाई को पैनासोनिक लाॅन्च करेगा ईलुगा सीरीज

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पैनासोनिक (Panasonic) जल्द ही अपनी ईलुगा (Eluga) सीरीज में कुछ स्मार्टफोन लाॅन्च करने वाली है।  कंपनी द्वारा 30 जुलाई 2014 को लाॅन्च होने वाले इन स्मार्टफोंस में खास बात यह है कि सभी फोन डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट के साथ एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4.2  किटकैट (Android kitkat)  पर आधारित होंगे।  इन फोंस में आधुनिक फीचर्स व नया आॅपरेटिंग के उपयोग के बावजूद के कम कीमत में पेश किए जाएगा। अनुमान है कि पैनासोनिक टी41 की कीमत 7,990 रुपए, पैनासोनिक पी41 की कीमत 11,990 रुपए और पैनासोनिक पी61 की कीमत 14,990 हो सकती है।  इन तीनों फोंस के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो लगभग सभी फीचर्स समान ही हैं। तीनों फोंस में डुअल सिम सपोर्ट है, एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4.2 किटकैट पर आधारित है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर कार्य करते हैं।  सभी फोंस में माइक्रोएसडी  कार्ड (Micro sd card)  के माध्यम से एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। पैनासोनिक स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानका...

गूगल मैप अब हिंदी में उपलब्ध

विश्व की प्रचलित सर्चिंग साइट गूगल (Google) ने अब अपना हिंदी मैप (Hindi Map) लाॅन्च कर दिया है। इससे पहले गूगल मैप अंग्रेजी के अलावा अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध था।   http://aajtak.intoday.in/story/google-maps-now-available-in-hindi-1-772769.html किंतु अब गूगल उपयोगकर्ता हिंदी में भी आसानी से किसी भी स्थान व शहर आदि को ढूंढ सकते हैं। इस पर आपको अंग्रेजी की ही भांति सब कुछ हिंदी में दिखाई देगा।  गूगल मैप पर किसी भी जगह की जानकारी के अलावा किसी रेस्ट्रोरेंट, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स व किसी रास्ते आदि के बारे में सर्च कर सकते हैं। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  https://www.google.co.in/maps/@28.639995,77.220425,14z?hl=hi

आॅप्लस का एक्सआॅनफोन 5 भारत में लाॅन्च

हेंडसेट निर्माता कंपनी ओप्लस (Oplus) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना एक्सआॅनफोन 5 (Xonphone 5)  आॅफिशियली तौर पर लाॅन्च कर दिया है। किंतु यह फोन केवल आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal)  पर ही उपलब्ध होगा।  इससे पहले मोटोरोला (Motorola) व सेलकाॅन (Celkon) सहित कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन आॅनलाइन (Online) साइट पर लाॅन्च कर चुकी हैं। आॅप्लस द्वारा लाॅन्च किए गए स्मार्टफोन एक्सआॅनपफोन 5 की कीमत मात्र 7,999 रुपए है।  फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) दिया गया है। यह फोन एंडराॅयड (android) के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Kitkat) पर आधारित है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक क्वाडकोर प्रोसेसर (Media tech quadcore processor) पर कार्य करता है।  फोन में 1 जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32 जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है।  डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के स...

आज की डील: गूगल नेक्सस 5

भारत गूगल नेक्सस 5 (google nexus 5) के 16 जीबी (16 GB) वर्जन को 28,999 रुपए तथा 32 जीबी (32 GB) वर्जन को 32,999 रुपए में लाॅन्च किया गया था। किंतु आज यह फोन लाॅन्च कीमत से घटकर काफी नीचे आ चुका है।  एंडराॅयड (android) के नए वर्जन 4.4 किटकैट (kitkat) पर आधारित गूगल नेक्सस 5 कई आॅनलाइन साइट्स पर कम कीमत पर उपलब्ध है जबकि गूगल की आॅफिशियली साइट पर यह अभी भी अपनी लाॅन्च की गई कीमत पर ही बिक रहा है।  गूगल नेक्सस 5 का 16 जीबी वर्जन अमेजन डाॅट इन (amazon.in) पर 26,799 रुपए में उपलब्ध है वहीं इसे फ्लिपकार्ट (flipkart) से 24,774 रुपए में खरीदा जा सकता है। स्नैपडील (Snapdeal) पर इस फोन की कीमत 25,999 रुपए है जबकि माॅयस्मार्टप्राइस डाॅट काॅम (mysmartprice)  से नेक्सस 5 को सबसे कम कीमत 23,763 रुपए में खरीदा जा सकता है।  फोन के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 1920x1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.95 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है जिस पर धूल-मिट्टी से बचाव के लिए काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास (corning gorilla glass) का उपयोग किया गया है।  गूगल नेक्सस 5...

स्वाइप स्लाइस टैबलेट, कीमत- 4,990 रुपए

स्वाइप (Swipe) टेक्नोलाॅजी ने स्वाइप स्लाइस टैबलेट (Swipe slice tablet) लाॅन्च किया है जो कि केवल आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर ही उपलब्ध होगा। स्वाइप स्लाइस टैबलेट में डुअल सिम (Dual sim)  सपोर्ट के साथ काॅलिंग (Calling) की सुविधा के अतिरिक्त 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर (Dualcore processor) दिया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित इस टैबलेट में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.0 इंच का डिसप्ले है। 512 एमबी रैम तथा 4.0 जीबी रोम के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर (Data store) किया जा सकता है।  फोटोग्राफी के लिए 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए स्वाइप स्लाइस टैबलेट में एज (EDGE), वाईफाई (Wifi), यूएसबी (USB 2.0) और ब्लूटूथ (Bluetooth) दिए गए हैं। शानदार पावर बैकअप के लिए टैबलेट में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस टैबलेट की कीमत मात्र 4,990 रुपए है।