Skip to main content

Posts

स्पाइस ने लॉन्च किया स्मार्ट फ्लो मेटल 4x

स्मार्टफोन बाजार में लगातार प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है और हर कंपनी एक से बेहतर एक स्मार्टफोन लेकर आ रही है।  इसी के साथ स्पाइस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एंडरॉयड स्मार्टफोन शामिल करते हुए डुअल कोर प्रोसेसर आधारित स्मार्ट फ्लो मेटल 4एक्स एमआई-426 (Smart Flo mettle 4x) स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया है।  1.0 गीगाहट्र्ज डुअलकोर प्रोसेसर (Giga hertz Dual core processor) पर आधारित यह फोन एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन पर कार्य करता है और इसमें 256 एमबी रैम, 512 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ ही 32जीबी तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी उपयोग किया जा सकता है।  डुअल सिम सपोर्ट इस फोन में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन (Pixel Resolution) के साथ 4.0 इंच की डिसप्ले स्क्रीन है।  स्मार्ट फ्लो मेटल 4एक्स एमआई-426 में फ़्लैश के साथ 3.2 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है साथ ही 1.3 मैगापिक्सल (Megapixel) फ्रंट कैमरा भी है। 1450 एमएएच बैटरी है। कनैक्टिविटी सुविधा के लिए इसमें 2जी, ब्लूटूथ, वाईफाई, एज, जीपीएस, ज...

सिमट्रॉनिकस ने लॉन्च किए स्मार्टफोन

काफी समय से चर्चा थी कि टैबलेट निर्माता कंपनी सिमट्रॉनिकस (Simmtronics) जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने वाली है। सिमट्रॉनिकस ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्मार्टफोन बाजार में एक्सपैड एमजॉयड एम 1, फंरॉयड क्यू1, क्यू2, क्यू4 और क्यू5 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं| इनकी खास बात यह है कि यह पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे जो की पूरी तरह से भारत में बने होंगे और मेड इन इंडिया कहलाएंगे।  इन स्मार्टफोंस की कीमत लगभग 3,499 रुपए से लेकर 8,999 रुपए के बीच होगी। इससे पहले सभी भारतीय स्मार्टफोन कंपनियां चीन से स्मार्टफोन बनवाती थी| सिमट्रॉनिकस पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि उसके द्वारा बनाए गए स्मार्टफोन भारत में ही बनाए जाएंगे ताकि भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकतानुसार उन्हें सुविध उपलब्ध् कराई जा सके।  इसके लिए सिमट्रॉनिकस ने भिवाड़ी, रूड़की और ग्रेटर नोएडा में अपने प्लांट बनाए हैं। जिसमें कंपनी ने 200 करोड़ रुपए का निवेश किया है।  एंडरॉयड जेलीबीन पर आधारित एक्सपैड एमजॉयड एम1 में 2जी और 3जी सपोर्ट के साथ 1.2 ग...
आईपैड एयर: स्टाइल ऐसा जो दिवाना बना दे  लगातार एक जैसे आईपैड को देखकर उपभोक्ता भी ऊब गए होंगे तो इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नया आईपैड एयर लॉन्च किया है जो कि पिछले आईपैड के मुकाबले बहुत ही हल्का और स्मार्ट है। इसका दीदार आप भी कर सकते है। 
जोलो प्ले टेग्रा नोट: ताकत और स्टाइल का संगम   जोलो द्वारा लॉन्च किया गया प्ले टेग्रा नोट एनवीडिया टेग्रा4 प्रोसेसर से लैस है जो अपने शानदार प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है लेकिन यह कितना ताकतवर है यह तो हम आपको बाद में बताएंगे अभी इसकी एक झलक आपको दिखा रहे हैं। 

नोकिया ने लांच किया लुमिया 525

जनवरी के पहले सप्ताह तक भारत में होगा उपलब्ध।   नोकिया लुमिया 520 (Nokia Lumia 520) के बाद नोकिया ने इसके नए संस्करण लुमिया 525 (Nokia Lumia 525)) के लांच किया है। आरम्भिक स्तर का यह फ़ोन फ़िलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन कंपनी ने वैश्विक स्टार पर इसे लांच कर दिया है।  भारत में इसकी कीमत 12  हज़ार रुपये तक होने कि उम्मीद है और जनवरी के पहले सप्ताह तक यह भारत में दस्तक दे सकता है।  नोकिया लुमिआ 525 (Nokia Lumia 525) में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसके अलावा 1 गीगा हर्टज का क्वालकाॅम स्नैपड्रैगन डुअलकोर प्रोसेसर (qualcomm snapdragon ) भी है। अन्य  स्पेसिफिकेशन  की बात करें तो लुमिया 525 में 4.0 इंच का डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 800 x 480 पिक्सल है। फोन में 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है और कैमरे के साथ फ़्लैश भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ है। विंडोज  फोन 8 आॅपरेटिंग आधारित इस डिवायस में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 64 जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोन में 7 जीबी तक क्लाउड स्टोरेज भी...

एसर ने लॉन्च किया किफायती विंडोज टैबलेट

डिवाइस इंटेल एटॉम 4 जेनरेशन चिपसेट पर आधारित है जो बेहतर बैटरी बैकअप के लिए जाना जाता है। टैबलेट में 8.0 इंच की डब्ल्यूवीजीए (WVGA) स्क्रीन है और डिसप्ले रेजोल्यूशन 1280x800 पिक्सल है। फोन का डिसप्ले आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस है जहा आप तिरछी स्क्रीन में भी स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। आईकोनिया डब्ल्यू 4 में 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे से आप आसानी से फोटोग्राफ और वीडियो कॉन्फ्रेन्स का मजा ले सकते हैं। इस टैबलेट का वजन मात्रा 415 ग्राम है और यह देखने में बहुत ही स्लिम (Slim) और आर्कषित है तथा इसमें 4,960 एमएएच बैटरी दी गई है और कंपनी 8 घंटे बैटरी बैकअप का दावा करती है। आईकोनिया डब्ल्यू 4 में उपभोक्ताओं के लिए टैबलेट के साथ कुछ एक्सेसरीज भी शामिल की गई हैं। जिनमें एसर का 5.3 एमएम अल्ट्रा सिम सिल्वर कीबोर्ड, किट बैग के साथ एडोप्टर, कीबोर्ड कवर और माइव्रफो यूएसबी केबल है। एलसीडी मॉड्यूल (LCD Module) और बेहतरीन टच के साथ उपलब्ध् इस टैबलेट को उपभोक्ता ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट (Flipkart) से खरीद सकते हैं और भारतीय बाजार में इसकी कीमत 24,999 और 26,99...

बीएसएनएल की नई पेशकश ‘अपना फोन’

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चैम्पियन कम्प्यूटर के साथ मिलकर नया मोबाइल फोन बाजार में लॉन्च किया है। सस्ते दामों पर लॉन्च किए गए इस फोन को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो अभी भी फोन खरीदने में असमर्थ है।  बीएसएनएल चैम्पियन मोबाइल फोन एसक्यू241 (SQ241) और एसक्यू481(SQ281) की कीमत मात्रा 1,399 और 1,699 रुपए रखी गई है।  बीएसएनएल और चैम्पियन मोबाइल ने मिलकर इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, डाटा कार्ड (Data Card) और नेटवर्किंग के डिवायस को भी शामिल करने की कोशिश की है। दोनों ही फोन की बैटरी 1200 मिनट का टॉकटाइम (Talk time) देती है। एसक्यू241 की स्क्रीन 6.1 सीएम है और इसमें डुअल सिम, वीडियो प्लेयर, म्यूजिक प्लेयर तथा एफएम के साथ ही पावरफुल बैटरी, ब्लूटूथ, जीपीआरएस (GPRS) जैसे फीचर्स का उपयोग किया गया है। फोन में 200 मैसेज और 500 कॉन्टैक्ट स्टोर किए जा सकते हैं।  एसक्यू281 में डुअल सिम के साथ 7.1 सीएम की स्क्रीन, म्यूजिक, वीडियो तथा एफएम के अलावा 1.3 मैगापिक्सल कैमरा भी मौजूद है। 1800 एमएएच बैटरी तथा जीपीआएस की भी सुविध...