Skip to main content

Posts

कर्व स्क्रीन के साथ इंटेक्स का 'एक्वा कर्व'

युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज में एक और फोन शामिल करते हुए एक्वा कर्व (Aqua Curve) लॉन्च किया है। डुअल सिम आधारित यह फोन बाजार में लाल, नीले और काले तीन रंगों में उपलब्ध् होगा। क्लरफुल फोन पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।  कंपनी की मानें तो स्टाइलिश व क्लासिक फोन का मिश्रित रूप होने के कारण यह युवाओं को अत्यधिक पसंद आएगा। एक्वा फोन में 5.0 इंच की कर्व डिसप्ले स्क्रीन के साथ पहला भारतीय फोन है।  फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, एज, जीपीआरएस आदि का उपयोग किया गया है।  वहीं एक्वा कर्व में कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन हैं जैसे मातृभाषा, इंटेक्स क्लाउड (Intex Cloud), ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट आदि हैं। फोन की कीमत 12,490 रुपए है।   तकनीकी पक्ष आकार: 5.0 इंच कर्व डिसप्ले ऑपरेटिंग सिस्टम: एंडरॉयड 4.2.2 प्रोसेसर: 1.3 गीगाहर्ट्ज कैमरा: 8.0 मैगापिक्सल रियर और 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट रैम: 1जीबी रोम: 4जीबी बैटरी: 2000 एमएएच 

स्वाइप एमटीवी स्लेट

स्टाइलिश लुक और शानदार परफार्मेंस। टैबलेट की बात करते ही आपको 7 इंच, 8 इंच और 10 इंच के डिवाइस का खयाल आता है। क्योंकि ज्यादातर टैबलेट आज इसी स्पेसिफि केशन के साथ उपलब्ध हैं। इनसे हटकर अगर कुछ अन्य टैबलेट का जिक्र करते हैं तो एप्पल का नाम आता है। कंपनी के डिवाइस 7.9 और 9.7 इंच के होते हैं। इसी श्रेणी में भारतीय स्वाइप टेलीकाम ने भी टैबलेट पेश किया है। एमटीवी स्लेट नाम से लॉन्च  इस टैबलेट की खासियतों पर बात करने से पहले नजर डालते हैं इसके लुक पर। लुक बात लुक की हो या बिल्ट क्वालिटी की, हर मामले में एमटीवी स्लेट बेहतर है। टैबलेट के मुख्य पैनल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है। स्क्रीन के ऊपर स्पीकर, सेकेंडरी कैमरा और कुछ सेंसर हैं। निचले पैनल में लाउडस्पीकर और यूएसबी स्लाट है जबकि उपरी पैनल में 3.5 एमएम आडियो जैक और एक कवर है जिसके नीचे सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लाट दिया गया है। टैबलेट का पिछला पैनल मैटल का है। डिवाइस का वजन 400 ग्राम है और आकार भी ऐसा है कि आप आसानी से एक हाथ से पकड़ सकते हैं। खूबी बेहतर डिजाइन एंड बिल्ट क्वालिटी। ताकतवर हार्डवेयर। कालिंग ...

वीकेडलीक का 7.0 इंच एंडरॉयड टैबलेट

भारत की स्मार्टफोन और टैबलेट निर्माता कंपनी वीकेडलीक ( WickedLeak)  ने 7.0 इंच डिस्पले के साथ एंडरॉयड 4.2 जेलीबीन आधारित वैमी एथोस टैब 3 (Wammy Ethos Tab 3) लॉन्च किया है।  10,990 रुप्ए के इस टैबलेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फिलहाल इसकी बुकिंग वीकेडलीक की साइट पर उपलब्ध् है।   इस टैबलेट में 1जीबी डीडीआर3 (DDR3) रैम के अलावा 2जी और 3जी के लिए डुअल सिम सपोर्ट की भी सुविधा दी गई है।  वैमी एथोस टैब 3 में 8जीबी इंटरनल मैमोरी और 32जीबी तक की एक्सपेंडेबल मैमोरी है जिसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार फाइल, एप या अन्य डाटा रख सकते हैं।  इस टैबलेट में अन्य सभी फीचर्स वही हैं जो वैमी टाइटन 2 में शामिल किए गए थे। इसमें फ़्लैश के साथ 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा, 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3500 एमएएच बैटरी, वाईफाई, ब्लूटूथ जीपीएस शामिल हैं।   

माइक्रोमैक्स अब पहुचां रूस

दुनिया के स्मार्टफोन बाजार में ग्यारवां स्थान पाने वाली भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने अब रूस में भी अपने प्रोडेक्ट लॉन्च करने का फैसला किया है। देश में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब माइक्रोमैक्स ने अन्य देशों में भी अपने स्मार्टफोन मुहैया कराने की तैयारी कर ली है। इसकी शुरूआत कंपनी रूस से कर रही है। माइक्रोमैक्स ने रूस की प्रमुख कंपनी वीवीपी ग्रुप (VVP Group) के साथ साझेदारी कर वहां फिलहाल अपने दो सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी का मुख्य उद्देश्य 2014 के अंत तक रूस के स्मार्टफोन बाजार में पहला स्थान बनाना तथा वहां के उपभोक्ताओं को बेहतर सर्विस प्रदान कराना है। जिसके लिए कंपनी ने रूस में 60 से भी अधिक सर्विस सेंटर खोलने का फैसला किया है। शुरूआत में कंपनी अपने पावरफुल डिवाइस कैनवस और बोल्ट सीरीज के फोन माइक्रोमैक्स रूस की साइट पर उपलब्ध् कराएगी। माइक्रोमैक्स हमेशा उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार नई तकनीकी के साथ अपना प्रोडेक्ट बाजार में लाता रहा है। इसी श्रेणी में कंपनी ने सीईएस 2014 में पहला क...

वैम मोबाइल की नई पेशकश

स्लीम बॉडी के स्मार्टफोन बनाने के लिए प्रचलित वैम मोबाइल्स (Wham Mobiles) ने अपना अब तक का सबसे स्लीम बॉडी का फोन बाजार में उतारा है। वैम डब्ल्यू1 वायरी W1 Wiry) नाम से लॉन्च किए गए इस फोन में 5.8 एमएम (MM) की बॉडी के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 4.0 इंच की सुपर एमोलेड (Amoled) मल्टी कपैसिटीव टचस्क्रीन है। जिसमें उपभोक्ता म्यूजिक, गेम और वीडियो आदि का बेहतर मजा ले सकते हैं। डब्ल्यू1 वायरी स्मार्टफोन एंडरॉयड 4.2.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए 5.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल मैमोरी के तौर पर 32जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। फोन में 3जी की सुविधा के साथ ही पावर बैकअप के लिए 1100 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर वैम डब्ल्यू1 वायरी में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस को भी शामिल किया गया है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फोन की कीमत 9,900 रु...

गणतंत्र पर फ्री रोमिंग का तोहफा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) ने अपने उपभोक्ताओ के लिए इस 26 जनवरी से रोमिंग की मुफ्त सुविधा देने की घोषणा की है। इससे पहले भी कई कम्पनियां अपने उपभोक्ताओं के लिए फ्री रोमिंग की सेवाएं उपलब्ध करा चुकी हैं लेकिन उसमे कुछ चार्ज देना होता था। किंतु बीएसएनएल और एमटीएनएल द्वारा बिलकुल मुफ्त रोमिंग की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एमटीएनएल द्वारा फ्री रोमिंग की सुविधा केवल दिल्ली और मुम्बई में ही उपलब्ध होगी जबकि बीएसएनएल की योजना इसे लगभग पूरे देश में मुहैया कराने की है। इस योजना के तहत एमटीएनएल के मुम्बई के उपभोक्ताओ को किसी भी प्रकार का अन्य चार्ज देने की आवश्यकता नही है। वहीं दिल्ली एमटीएनएल उपभोक्ताओं के लिए भी यह स्कीम लागू होगी। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए एक दिन में एक रुपए का चार्ज देना होगा।

ब्लैकबेरी का भारत को सलाम

हमारा राष्ट्रीय पर्व होने के नाते गणतंत्र दिवस लगभग सभी भारतीयों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। पूरे देश में इसकी तैयारी काफी पहले शुरू हो जाती है और इसी तैयारी में ब्लैकबेरी (Blackberry) ने भी दस्तक देते हुए गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं। यह एप्लिकेशन ब्लैकबेरी की साइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।  ब्लैकबेरी द्वारा लॉन्च किए यह एप्लिकेशन हैं-  इंडियन रिपब्लिक डे थीम(Indian Republic Day Theme) :-   इस थीम में भारतीय झंडा दिया गया है। इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के बाद आप अपने फोन पर रिपब्लिक डे से जुड़ी यह थीम सेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए कीमत चुकानी पड़ेगी। इंडियन हिस्ट्री (Indian History) :-   भारतीय इतिहास से जुड़ी यह एप्लिकेशन बहुत ही रोचक है। इसमें भारतीय इतिहास की जानकारी के अलावा कुछ इतिहास से जुड़ेसवालों का भी आनंद लिया जा सकता है। यह एप्लिकेशन मुफ्त में उपलब्ध है।  इंडियन नेशनल एंथम (Indian National Anthem) :- देशभक्ति के मौसम में यदि आपको राष्ट्रगान सुनने का मन है तो इस एप्...