Skip to main content

एनटीईएस-ट्रेन की पूछताछ सेवा

ट्रेन (Train) की जानकारी और टिकट बुकिंग (Ticket Booking) के लिए आज एप्लिकेशन की भरमार है लेकिन आपसे पूछूं कि उनमें से कितनी एप्लिकेशन हैं जो सही जानकारी देती हैं तो शायद आप सिर्फ आईआरसीटीसी (IRCTC) का ही नाम लेंगे। यह वेब साइट कितनी भी धीमी क्यों न हो लेकिन जानकारी सही यहीं मिलती है।

इसके अलावा सभी निजी वेब साइट ट्रेन की सूचनाएं यहीं से लेकर देती हैं जो अपडेट न होने की वजह से अधूरी होती है।   परंतु ट्रेन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अब आपको आईआरसीटीसी पर वेब साइट या एप्लिकेशन पर जाने की जरूरत नहीं है। हाल में क्रिस ने एनटीईएस (NTES) (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) एप्लिकेशन को लाॅन्च किया है।

ट्रेन की सूचना के लिए यह एप्लिकेशन (Application) बेहद ही शानदार है और सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जहां आईआरसीटीसी बहुत धीमी है वहीं इसमें सूचना चंद सेकेंड में ही फोन पर उपलब्ध होती है। एप्लिकेशन में ट्रेन से संबंधित कई तरह की सूचनाएं आप ले सकते हैं। जैसे स्पाॅट योर ट्रेन, लाइव स्टेशन, ट्रेन शेड्यूल, ट्रेन बिटविन स्टेशन, कैनसल्ड ट्रेन, रिशेड्यूल्ड ट्रेन और डाइवर्टेड ट्रेन।

स्पाॅट ट्रेन में आप पता कर सकते हैं कि कौन सी ट्रेन फिलहाल कहां है या किस स्टेशन से पार कर चुकी है। लाइव स्टेशन में आप 2 घंटे या चार घंटे के अंतराल में स्टेशन पर कौन-कौन ट्रेन आएंगी इसकी जानकारी मिल जाएगी। ट्रेन शेड्यूल से आप किसी खास ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कहां से खुलेगी, कहां तक जाएगी और बीच में कितने स्टेशन हैं और वहां पर पहुँचाने का समय क्या है।

ट्रेन बिटविन स्टेशन में आप किसी खास स्टेशन से किसी दूसरे स्टेशन के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं। इसी तरह कैनसल में रद्द हुई गाडि़यों की जानकारी और रिशेड्यूल में पुनः निर्धरित गाडि़यों का पता लगा सकते हैं।

एनटीईएस (NTES) एप्लिकेशन बहुत ही अच्छी और बेहद तेज है। 139 पर काॅल या किसी अन्य वेब साइट पर ढूंढ़ने में जहां आपको लंबा समय लग जाता है वहीं इसमें चंद सेकेंड में ही जानकारी फोन पर होती है। कमी सिर्फ यह कह सकते हैं कि जानकारी के साथ यदि वहीं से टिकट बुकिंग की सुविध होती तो ज्यादा बेहतर कहा जाता। बावजूद इसके ट्रेन इंक्वायरी के लिए इससे अच्छी सेवा हमने नहीं देखी। इस एप्लिकेशन का परीक्षण हमने नोकिया लुमिया 920 (Nokia Lumia 920) पर किया।

Comments



  1. Nice to see your blog keep updating more offers..Buy Samsung & oppo Phones Online At Best Price.Join our mailing list for exclusive updates to the latest mobile phone models, great offers & discounts at tracedeals.
    Filpkart Mobile offers
    Samsung Mobile Phone
    Samsung Mobile offers
    Paytmmall offers
    oppo Mobile offers

    ReplyDelete
  2. 02231 LKO CDG ट्रेन का लखनऊ से चलने का आज 09,01,2021 समय कया है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...