Skip to main content

ब्लैकबैरी के साथ करें फादर्स डे सेलिब्रेट

अब फादर्स डे (#father's day) को और भी खास बनाने के लिए ब्लैकबैरी (#blackberry) अपने उपभोक्ताओं के लिए कुछ एप्लिकेशन (#application) लेकर आया है। जिनके माध्यम से तकनीक से जुड़कर साधारण तरीके से भी आप इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बना सकते हैं। 

ब्लैकबैरी एप्लिकेशनंस

The Times of India 
टाइम्स आॅफ इंडिया:- इस एप्लिकेशन को मुफ्त डाउनलोड कर आप आसानी से कभी भी किसी भी प्रकार के समाचारों की जानकारी ले सकते हैं। जिसमें बिजनेस, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल, विज्ञान व तकनीक आदि शामिल हैं। साथ ही इसे आप फेसबुक (#facebook) और ट्विटर (#twitter) से भी शेयर कर सकते हैं। 


Endomondo Sports Tracker

एंडोमोंडो स्पोर्ट्स ट्रेकर:- यदि आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर बेफिक्र रहना चाहते हैं तो उनके फोन में इस एप्लिकेशन को जरूर डाउनलोड करें। मुफ्त में उपलब्ध इस एप्लिकेशन में आपको पर्सनल कोच (#personal coach) और ट्रेनर पार्टनर दोनों की सहायता प्राप्त होगी। इसमें आप आउटडोर स्पोटर्स के द्वारा खुद को फिट कर सकते हैं। साथ ही इसमें दिए गए आॅडियो फीडबैक (#audio feedback) से आपको एक्सरसाइज (#exercise) के समय दूरी, कैलोरी, किलोमीटर की जानकारी मिलती रहेगी। इसे बीबीएम (#BBM) के द्वारा शेयर भी किया जा सकता है। 


How Far Am I? GPS Golf Rangefinder

हाउ फार एम आई:- हाउ फार एम आई! जीपीएस गोल्फ रेंज फाइंडर एप्लिकेशन उन लोगो के लिए खास है जो गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। यदि आपके पिता गोल्फ में रूचि रखते हैं तो उनके लिए यह काफी रोचक एप्लिकेशन साबित होगा। इसमें आप जीपीएस के द्वारा गोल्फ कोर्स के कोर्स आदि के बारे में जानकारी ले सकते हैं साथ ही गेम का आनंद भी उठा सकते हैं। किंतु इस गेम का आनंद लेने के लिए आपको 100 रुपए का भुगतान करना होगा। 


टाॅप गियर- न्यूज फाॅर ब्लैकबैरी 10:-  (Top Gear - News For BlackBerry 10) यदि आपके पिता कार ड्राइव (#drive) का शोक रखते हैं तो उनके लिए यह एक शानदार एप्लिकेशन है। इसमें दुनिया की बेस्ट कार को भी केवल उंगली से स्वाइप कर ड्राइव किया जा सकता है। साथ ही गियर आदि से जुड़ी खबरें, वीडियों आदि भी देखे जा सकते हैं। मुफ्त (#free download) में डाउनलोड कर इस एप्लिकेशन में ड्राइव का बेहतर आनंद लिया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...