Skip to main content

फीफा का आनंद सोनी लीव स्पोर्ट्स पर


भारत में खेल प्रेमियो की संख्या में कोई कमी नहीं है ऐसा शायद ही कोई घर हों जहां खेल प्रेमी न मिलें। इसीलिए स्पोर्ट चैनल की भी भरमार है और अब डिजीटल स्पोर्ट की श्रेणी में मल्टी स्क्रीन मीडिया ने लिव स्पोर्टस (#LIV Sports) चैनल की घोषणा की है जिसे www.LIVSports.in पर देख सकते हैं। 

इसे मुख्य रुप से ऐसे उपभोक्ताओं व खेल प्रेमियों को ध्यान में रखकर लाॅन्च किया गया है जिनका काम के कारण अधिकतर समय कंप्यूटर व लैपटाॅप पर ही गुजरता है। जिस कारण वह अपना पसंदीदा खेल नहीं देख पाते। लीव स्पोर्टस का लक्ष्य दर्शकों को केवल खेल से ही नहीं बल्कि मनोरंजन से भी जोड़े रखना है। 

सोनी लीव इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शुरू किए गए  लिव स्पोर्टस पर फीफा वर्ल्ड कप (#FIFA world cup) देख सकते हैं जो कि 12 जून 2014 को शुरू होने वाला है। 

इस पर आपको लाइव शो (#live show) देखने के अतिरिक्त मैच से जुड़ा पसंदीदा कंटेट देख सकते हैं साथ ही काफी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

एनपी सिंह, सीईओ, मल्टि स्क्रीन मीडिया का कहना है कि ‘खेल प्रेमियों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है लिव स्पोर्टस के द्वारा हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च क्वालिटी (#high quality) के मैच के साथ ही सूचनापरक डाटा व कंटेट मुहैया कराना है।’

फीफा वर्ल्ड कप के दौरान फुटबाॅल खेल प्रशंसक 
सोनी लीव इंटरटेनमेंट पर कुछ फीचर्स व कंटेट का आनंद ले सकते हैं जिसमें चार अलग कैमरा एंगल के साथ लाइव मैच (#live match with four camera angle) तो शामिल है ही साथ ही फुटबाॅल वीडियो, न्यूज व एडिटोरियल, मैच के हाइलाइट्स, बेस्ट गोल, मैच की जगह व समय आदि।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...