Skip to main content

नोकिया X से बढ़कर XL

नोकिया (#nokia)  ने अपने एंडराॅयड फोन (Android Phone) में दूसरा डिवायस एक्सएल (Nokia XL) को भी भारत में पेश कर दिया है। नोकिया एक्स (Nokia X) की अपेक्षा यह डिवायस कहीं बड़ा और बेहतर है। फोन के बारे में पूरी जानकारी पढ़ने से पहले देख लें इसकी एक झलक।


नोकिया लुमिया 630 से ब्लू बाॅक्स बदल गया है और नोकिया एक्सएल भी हमें नए बाॅक्स ही देखने को मिला।



नोकिया एक्सएल एक्स माॅडल की अपेक्षा दिखने में काफी बड़ा है।


एंडराॅयड फोन होने के बावजूद यूजर इंटरफेस काफी हद तक लुमिया फोन से मिलता-जुलता बनाया गया है।


फोन के बैक पैनल में फ्लैश के साथ कैमरा और नाचे की तरफ लाउडस्पीकर आप देख सकते हैं।



फोन के साइड पैनल में वाल्यूम बटन तथा पावर बटन दिए गए हैं। लेकिन कैमरा बटन नदारद है जो पहले नोकिया फोन में देखने को मिलते थे।


फोन के ऊपरी पैनल में आॅडियो जैक उपलब्ध है जबकि यूएसबी/चार्जर स्लाॅट निचले पैनल में मिलेगा।

फोन के बैक पैनल को बदला भी जा सकता है।
नोकिया एक्सएल में 2,000 एमएएच की बैटरी है।

यहां आप देख सकते हैं कि बैटरी के साइड में ही दोनों सिम के लिए स्लाॅट दिया गया है साथ ही बीच में माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट भी है। दोनों सिम स्लाॅट में माइक्रोसिम का उपयोग होता है।


एंडराॅयड आॅपरेटिंग आधारित इस फोन के आॅपरेटिंग को नोकिया ने नोकिया एक्स साॅफ्टवेयर प्लेटफाॅर्म 1.1 नाम दिया गया है।



नोकिया एक्सएल के सेल्स पैक के साथ आपको ईयरफोन, चार्जर और क्विक मेन्यू मौजूद हैं। अगर माइक्रोएसडी कार्ड बंडल्ड होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।



बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन आसानी से आपकी हथेली में आ जाएगा। आशा फोन की तरह इसमें भी मुख्य पैनल पर एक ही टच बटन मिलेगा। जो होम और बैक दोनों के लिए कार्य करता है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...