Skip to main content

अब इंटेक्स ने दी मोटो ई को चुनौती


माइक्रोमैक्स (Micromax) और लावा (Lava) के बाद भारत की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स (Intex) ने भी अब मोटो ई (Moto E) को टक्कर देने का मन बनाया है। 

कंपनी ने आई14 (i14) और एन15 (n15) मोबाइल फोन को भारत में पेश किया है। इन फोन की खासियत यह है कि इन्हें एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर पेश किया गया है। 

इससे पहले कंपनी के सभी फोन 4.4 किटकैट से नीचे के संस्करण पर उपलब्ध थे।  एक्वा आई14 की कीमत 7090 रुपए है जबकि एन 15 को 6090 रुपए में पेश किया गया है। 

दोनों फोन में दो जीएसएम सिम सपोर्ट है और दोनों को क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) से लैस किया गया है। एन15 और आई14 में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। 

इसके अलावा 1 जीबी रैम मैमोरी है और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 8.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 2.0 मेगापिक्सल का है। 

दोनों फोन आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस हैं जो साफ व स्पष्ट डिसप्ले के लिए जाना जाता है। एक्वा आई14 भारतीय बाजार में दो रंगों में उपलब्ध है जबकि एन15 को तीन आकर्षक रेंगो में पेश किया गया है। 

इंटेक्स द्वारा लाॅन्च किए गए दोनों फोन में फर्क स्क्रीन का है। एक्वा आई14 को जहां 5.0 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। वहीं एन15 में 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। दोनों फोन में स्क्रीन रेजल्यूशन 854x480 पिक्सल है। वहीं दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई और ब्लूटूथ के अलावा 3जी सपोर्ट भी है।

गौरतलब है कि मोटो ई द्वारा कम रेंज में एंडराॅयड किटकैट फोन लाॅन्च करने के कुछ दिन बाद ही माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 2 (Unite 2) को और लावा ने आईरिश एक्स1 को पेश किया था। वहीं सेलकाॅन (Celkon) ने सबसे कीमत में तीन हजार से भी कम की कीमत में किटकैट फोन को लाॅन्च किया है। अब इंटेक्स ने किटकैट आॅपरेटिंग पर एक साथ दो फोन पेश किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...