Skip to main content

मोबाइल हार्ड रिसेट का आसान तरीका


फोन का पासवर्ड भूल जाने पर सर्विस सेंटर के चक्कर काटने के बजाय अब स्वयं अपने फोन को हार्ड रिसेट कर सकते हैं। फोन हार्ड रिसेट करने का आसान तरीका बता रही हैं रेनू यादव।

घरेलू उपचार में हम अक्सर आपसे उन उपचारों का जिक्र करते हैं जिसके माध्यम से आप न केवल अपने फोन का सुरक्षित उपयोग कर सकते हैं बल्कि मोबाइल पर होने वाले कई अनचाहे खर्चों से भी छुटकारा पा सकते हैं। इस बार भी हम कुछ ऐसी ही जानकारी से अवगत करा रहे हैं। 

आज स्मार्टफोन की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उसके साथ ही बढ़ रही है मोबाइल की समस्याएं। ये समस्याएं आपको अक्सर परेशान कर देती हैं जैसे मोबाइल का धीमा हो जाना, अपने आप रिस्टार्ट होना तथा डाटा बैकअप में चले जाना आदि। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम फोन का डाटा डिलीट करते हैं, फोन को रिस्टार्ट करते हैं और जब भी कुछ नहीं होता तो फैकटरी रिसेट करते हैं। 

यह सब करने के बाद अगर फोन ठीक से काम करने लगा तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और यदि इससे भी बात नहीं बनी तो आप सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने और फोन पर होने वाले खर्च के बारे में सोच कर ही चिंता में पड़ जाते हैं। पैटर्न लाॅक भी एक बड़ी समस्या है, अपना पासवर्ड भूल जाने पर आपको सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। 

हालांकि सर्विस सेंटर भी वही करेगा जो हम आपको बता रहे हैं लेकिन इसके लिए आपसे वह ढेर सारे पैसे ऐंठ लेगा। आप अपने फोन को हार्ड रिसेट कर सकते हैं। याद रहे कि इससे फोन का सारा डाटा नष्ट हो जएगा और फोन के आपके सेटिंग्स भी खत्म हो जाएंगे। आपके सामने फोन सिर्फ उन एप्लिकेशन औ गेम्स के साथ होगा जैसा आप खरीदकर लाए थे।  

अलग-अलग फोन हार्ड रिसेट (Hard Reset) के विभिन्न चरण


सैमसंग (Samsung) 

1) हार्ड रिसेट से पहले फोन को आॅफ करें। 
2) उसके बाद फोन के पावर बटन व वाॅल्यूम अप/वाॅल्यूम डाउन बटन का इस्तेमाल करें। 
3) कुछ सेकेंड के उपरांत रिबूट का आॅप्शन दिखेगा। 
4) यहां डिलीट आॅल यूजर डाटा आॅप्शन दिखेगा। और उस पर क्लिक करने पर फोन का सारा डाटा डिलीट तो होगा ही किंतु आपकी समस्या का समाधान भी हो जाएगा। 
इसका परीक्षण हमने सैमसंग गैलेक्सी आई9000, गैलेक्सी वाई एस5360, गैलेक्सी एस4 और गैलेक्सी एस5 पर किया है। 


माइक्रोमैक्स (Micromax) 

1) फोन को आॅफ करें।
2) पावर बटन के साथ वाॅल्यूम अप/वाॅल्यूम डाउन को प्रेस करें।
3) स्क्रीन पर रिकवरी मोड व फैक्ट्री मोड दिखाई देंगे। आप रिकवरी मोड का चुनाव करें। 
4) इससे फोन रिबूट हो जाएगा। माइक्रोमैक्स फोन के हार्ड रिबूट का तरीका लगभग एक होता है लेकिन हमने ए27,ए37, ए67 और ए1166 एचडी पर परीक्षण किया। 


कार्बन (Karbonn) 

1) सबसे पहले मोबाइल पफोन की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करें।
2) मोबाइल फोन को आॅफ करें और वाॅल्यूम बटन व कंट्रोल को प्रेस करें।
3) कम से कम 10 से 15 सेकेंड के बाद आपको स्क्रीन पर रिकवरी मैन्यू दिखाई देगा। 
4) वाॅल्यूम बटन के माध्यम से स्क्रोल आॅप्शन का उपयोग किया जा सकता है।
5) उसके बाद वाइप डाटा और फैक्टरी रिसेट आॅप्शन के बाद रिबूट नाॅउ आॅप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका फोन हार्ड रिबूट हो जाएगा अर्थात फोन का पूरा डाटा डिलीट हो जाएगा। 
6) मैन्यू से बाहर आने के लिए पावर बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
कार्बन फोन में हार्ड रिबूट करने के लिए हमने ए1, ए25, ए90 और ए2 पर परीक्षण किया। 

नोकिया आशा (Nokia Asha) 

1) सबसे पहले फोन को आॅफ करें
2) 8 के साथ 3 तथा काॅल बटन को एक साथ प्रेस करें। 
3) कुछ समय इंतजार करें जब तक नोकिया लोगो स्क्रीन पर न आ जाए।
4) इसके बाद फोन हार्ड रिसेट हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त आशा सीरीज में हार्ड रिसेट के लिए कुछ कोड का भी इस्तेमाल किया जाता है। जैसे आशा 200 में *#7370र# टाइप करें, आशा 311 में 12345 टाइप कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं। वहीं *#7370#  इस कोड के अतिरिक्त *#7380# भी टाइप कर सकते हैं।


नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) 

यदि आप नोकिया विंडोज आधारित फोन पासवर्ड भूल गए हैं या फोन थोड़ी परेशानी कर रहा है तो इन आसान तरीको का इस्तेमाल कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं।

1) पहले लुमिया 1020 को आॅफ करें।
2) वाॅल्यूम अप/डाउन के साथ पावर बटन प्रेस करें।
3) उसके बाद स्क्रीन पर रिबूट का आॅप्शन आएगा और क्लिक करने पर आपका रिसेट हो जाएगा।

इसका परीक्षण हमने  लुमिया 1020 पर किया है। 

*सभी टच स्क्रीन फोन हार्ड रिबूट का तरीका लगभग एक जैसा है। कीपैड फोन में यह तरीका अलग हो सकता है। 
*हार्ड रिबूट के दौरान किसी भी तरह की डाटा क्षति के लिए माॅय मोबाइल उत्तरदायी नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...