Skip to main content

मोबाइल रिव्यू : सेलकाॅन कैंपस ए40


छोटे बजट में बड़े फीचर।

स्मार्टफोन हो या फीचर फोन हर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कुछ भारतीय निर्माताओं से टक्कर मिल रही है। इन कुछ भारतीय निर्माताओं में एक नाम सेलकाॅन (#celkon) का भी है। सेलकाॅन ने कम रेंज में स्मार्टफोन कैंपस ए40 (#celkon A40) पेश किया है। सेलकाॅन कैंपस ए40 भारतीय बाजार में सफेद, ब्लू और पीले रंग में उपलब्ध है। हमने पीले रंग के फोन का परीक्षण किया। 

नया रंग
4.0 इंच स्क्रीन के साथ पेश किया गया यह डिवायस आसानी से हथेली में समाने योग्य है। वहीं स्क्रीन डिसप्ले चमकदार है। थोड़े घुमावदार होते तो बेहतर होता। ऊपरी पैनल पर पावर बटन और साइड पैनल में वाॅल्यूम राॅकर के अलावा कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है। स्क्रीन के नीचे ही तीन टच बटन हैं। 

एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित यह डिवाइस उपयोग में आसान है और टच रिस्पाॅन्स भी बेहतर है। ए40 में ब्लैकबेरी मैसेंजर, ट्रूकाॅलर और नोटबुक जैसे एप्लिकेशन (#application) प्रीलोडेड हैं। इसके अलावा ओएलएक्स (#OLX) और तेज ब्राउंजिंग (#browsing) के लिए ओपेरा ब्राउजर दिया गया है। 


शानदार परफाॅर्मेंस
सेलकाॅन कैंपस ए40 में 1.3 गीगाहर्ट्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है और 512 एमबी की रैम है। हालांकि कम रैम के बावजूद यह हल्के फुल्के गेम व एप्लिकेशन को हैंडल करने में सक्षम है। फोन में मुख्य कैमरा 5.0 मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा वीजीए रेजल्यूशन का है। 

फोन में फिक्स्ड फोकस कैमरा है और कैमरे की पिक्चर क्वालिटी औसत है। म्यूजिक के मामले में भी अच्छा कहा जा सकता है बहुत अच्छा नहीं। हां, डुअलकोर प्रोसेसर और कम रैम के बावजूद बेहतर ग्राफिक्स (#graphics) वाले गेम व एप्लिकेशन को रन करने में यह सक्षम था। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3जी, वाई-फाई और ब्लूटूथ है। फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है। 

निष्कर्ष 
बजट के हिसाब से फोन के फीचर न्याय करते हैं और परफाॅर्मेंस में शानदार है। म्यूजिक को भी कम नहीं आंका जा सकता। इसकी 1500 एमएएच की बैटरी एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर लगातार उपयोग के बाद भी एक दिन से ज्यादा चली। कमियों पर नजर डालें तो कैमरा साधारण है। जिस तरह से स्मार्टफोन की उपयोगिता बढ़ रही है उसे देखते हुए इंटरनल मैमोरी भी थोड़ी कम कही जा सकती है।

विकल्प
सेलकाॅन कैंपस ए40 की कीमत 5,999 रुपए है। विकल्प के तौर पर माइक्रोमैक्स मैड ए94 (#micromax a94) देखा जा सकता है जिसकी कीमत 7,999 रुपए है। 

खूबी 
बेहतर फीचर।
आकर्षक रंग।

खामी 
कम इंटरनल मैमोरी।
फ्लैश नदारद।  


तकनीकी पक्ष
वजनः 126.5 ग्रामआकारः 126.2x 64 x 10.8 एमएममैमोरीः 4जीबी, माइक्रोएसडीबैटरीः ली-आॅन 1,500 एमएएचस्क्रीनः 4.0 इंच कपैसीटिवटाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे) : 4/200ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हांफोनबुक क्षमताः शेयर्डजीपीआरएस/3जीः हां/हांकैमराः 5.0 मेगापिक्सलफ्रिक्वेंसी:  क्वाड-बैंडअन्यः बीबीएम, नोटबुक, ओएलएक्स और ओपेरा मिनी
कीमतः 5,999 रुपए 

आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10
विशेषताएं- 8/10
कार्यक्षमता- 8/10
प्रयोग में सुविधा- 8/10
पैसे की वसूली- 9/10 

कुल-  82%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...