Skip to main content

और स्मार्ट हुआ आईओएस


विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल (#Apple) ने अपने नवीन आॅपरेटिंग सिस्टम (Operating Systam) आईओएस8 (iOS 8) का प्रदर्शन किया है। कल सैन फ्रैंसिस्कों में आयोजित एक समारोह के दौरान कंपनी ने इस आॅपरेटिंग के बारे में जानकारी दी।

नए आॅपरेटिंग में कंपनी ने काफी बदलावा किया है। आईक्लाउड फोटो लाइब्रेरी और नए मैसेज फीचर आपको मिलेंगे। हालांकि आईओएस 6 (iOS 6) के बाद जब कंपनी ने आईओएस 7 (iOS 7) अपडेट दिया था तो उस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिला था। आईकाॅन से लेकर मेन्यू तरीके तक में अंतर आ गया था। परंतु इस बार ऐसा कुछ नहीं है। आईओएस 7 (iOS 7) की अपेक्षा आईओएस 8 (iOS 8) में फीचर को ज्यादा अडवांस बनाया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर और तेज हो गया है। वहीं आईओएस8 पर अब ज्यादा एप्ल्किेशन भी बनाए जा सकते हैं।

नए आॅपरेटिंग में मैसेजिंग फीचर को और बेहतर बनया गया है जहां अब आप बस एक स्वाईप के माध्यम से वाॅयस, वीडियो और फोटोग्राफ को शेयर कर सकते हैं। आईओएस 8 में नए हेल्थ एप्लिकेशन भी देखने को मिलेगा। इसके माध्यम से अब आप अपने फोन पर ही हेल्थ और फिटनेस डाटा देख सकते हैं।

टाईपिंग को बेहतर बनाने के लिए आईओएस 8 में क्विक टाइप कीबोर्ड (QuickType keyboard) इंटीग्रेटेड है जो टाइपिंग के साथ आपको प्रिडिक्टिव शब्दों की जानकारी भी देगा। इस नए आॅपरेटिंग के साथ फैमिली शेयरिंग फीचर भी जोड़ा गया है।

जहां माता-पाति बच्चों के लिए एक एप्पल (Apple) आईडी बना सकते हैं और एक खरीदारी को छह लोंगों के साथ शेयर कर सकते हैं। वहीं बच्ये यदि अपने आईडी से कुछ खरीदारी करते हैं तो उसमें माता-पिता की स्वीकृति अनिवार्य होगी।

फैमिली शेयरिंग के माध्यम से आप आईट्यून से खरीदे गए आईबुक्स को अपने परिवार में शेयर भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपस में खरीदारी और डाउनलोड को शेयर कर सकते हैं।

आई क्लाउड फोटो लाइब्रेरी  (iCloud Photo Library, iCloud) में यह आपके फोटो और वीडियो को खुद ही व्यवस्थ्ति तरीके से सुरक्षित रखेगा। आप जब जी चाहे वहां इसे आईक्लाउड इंटीग्रेटेड डिवायस से एक्सेस कर सकते हैं।

आईओएस 8 में आईक्लाउड ड्राइव (iCloud Drive) को भी पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा अडवांस बनाया गया है। किसी भी तरह के डाॅक्यूमेंट को यह सुरक्षित रखने में सक्षम है। आप आसानी से फाइल और डाॅक्यूमेंट को एक्सेस और उसे एडिट कर सकते हैं।

अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आईक्लाउड ड्राइव का उपयोग आप मैक और विंडोज कंप्यूटर पर भी कर सकते हैं। आईक्लाउड फोटो लाइब्रेरी (iCloud Photo Library) और आईक्लाउड ड्राइव के लिए आपको 5 जीबी का क्लाउड स्टोरेज मुफ्त दिया जाएगा।

एप्पल के इस नए आॅपरेटिंग पर आईफोन 4एस(iPhone 4s), आईफोन 5(iPhone 5), आईफोन 5एस(iPhone 5s), आईफोन 5सी(iPhone 5s), आईपाॅड 5वां संस्करण (iPod 5th generation), आईपैड2 (iPad 2), आईपैड विंथ रेटीनो डिसप्ले (iPad with retina display) , आईपैड एयर (iPad Air) , आईपैड मिनी (iPadmini) और आईपैड मिनी विथ रेटीना डिसप्ले (iPadmini with retina display) अपडेट होने में सक्षम हैं।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...