Skip to main content

Mobile Review: सोनी एक्सपीरिया जेड2

स्टाइलिश एक्सपीरिया और भी हुआ ताकतवर।

सोनी एक्सपीरिया जेड 2 (Sony Xperia Z2) देखने में बेहद ही स्टाइलिश है। फोन का मुख्य और पिछले दोनों पैनल में ग्लास का उपयोग किया गया है जो बेहद ही चमकदार है। स्लीक डिजाइन का यह फोन इतना बेहतर है कि पहली ही नजर में आपका दिल जीतने का दम रखता है। फोन देखकर कहा जा सकता है कि हां हाथ में कोई कीमती डिवाइस है। परंतु लुक के बारे में एक और चीज कही जा सकती है कि अन्य एक्सपीरिया जेड सीरीज के फोन से सोनी एक्सपीरिया जेड2 का लुक बहुत अलग नहीं है।

अगर आपने पहले से जेड सीरीज का फोन देख रखा है तो आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सोनी का फोन है। सोनी एक्सपीरिया जेड 1 (
Sony Xperia Z1) की तरह यह फोन भी धूल व पानी अवरोध्क है। वहीं फोन की बाॅडी भी रगड़ रहित है। इसकी न सिर्फ स्क्रीन बल्कि पिछला पैनल भी रगड़ अवरोधक बनाया गया है। फोन के बाएं पैनल में सिम स्लाॅट और यूएसबी स्लाॅट उपलब्ध है जो एक कवर के नीचे दिया गया है। ऊपरी पैनल में 3.5 एमएम आॅडियो स्लाॅट दिया गया है जबकि दाएं पैनल में माइक्रोएसडी कार्ड स्लाॅट, पावर/स्क्रीन लाॅक बटन, वाॅल्यूम राॅकर और कैमरा बटन है। पिछले पैनल में कैमरा और फ़्लैश के साथ सोनी का लोगो उपलब्ध है।

खूबी
स्टाइलिश डिजाइन।
शानदार कैमरा परफाॅर्मेंस।
स्मार्टबैंड सेल्स पैक के साथ।


खामी 
पुराना अहसास।
थोड़ा गर्म होता है।
कीमत भी कम नहीं।

 
ट्राइलुमिनस स्क्रीन
सोनी एक्सपीरिया जेड 2 सोनी द्वारा लाॅन्च किए गए अब तक के फोन में सबसे ताकतवर है। फोन में 5.2 इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। फोन में 10 फिंगर मल्टीटच सपोर्ट है। फोन की स्क्रीन सोनी ट्राइल्यूमिनस तकनीक से लैस है जिसका उपयोग कंपनी के टीवी में भी किया जाता है। यह तकनीक खास तौर से बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है और इस फ़ोन में भी कुछ ऐसा ही रहा। फोन का डिसप्ले बेहद ही शानदार है।

सोनी एक्सपीरिया जेड 2 (
Sony Xperia Z2) को क्वालकाॅम स्नैपड्रगन 801 (Qualcomm Snapdragon) चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.3 गीगाहट्र्ज (2.3GHz) का क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad-core Processor) है। इसके अलावा 3जीबी की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है और इसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी (microSD) कार्ड सपोर्ट है। फोन एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट (Android Operating 4.4 Kitkat) पर आधारित है जो फिलहाल एंडराॅयड का सबसे नया आॅपरेटिंग है। फोन में कनेक्टिविटी के लगभग सारे आधुनिक विकल्प मौजूद हैं। जेड 2 में वाई-फाई के अलावा, एनएपफसी और 3जी भी मिलेगा।

दो बातें
1 पिछले साल जहां अंतर्राष्ट्रीय निर्माता फ्लैगशिप फोन को 35-40 हजार के बजट में लाॅन्च कर रहे थे। वहीं इस बार इनकी कीमत 50 हजार के पार भी जा चुकी है। इस आंकड़े को सबसे पहले एप्पल ने छुआ था। इसके बाद नोकिया ने 1020 को 50 हजार के बजट में पेश किया था। अब सैमसंग, एलजी और सोनी ने भी इस श्रृंखला में शामिल हो गए हैं।

 
2 जेड2 के स्पेसिफिकेशन और लुक के बारे में जानकारी तो बहुत पहले ही मिल गई थी लेकिन फिर भी हाथ में लेकर उसे देखने का अहसास अलग होता है। और खास कर जब फोन सोनी का हो तो यह उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि एक्सपीरिया फोन अपनी स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय हैं। एक्सपीरिया जेड 2 के लुक के बारे में भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है।


मल्टीमीडिया
सोनी एक्सपीरिया जेड1 की तरह जेड 2 (
Sony Xperia Z2) में भी 20.7 मेगापिक्सल है। कंपनी ने कैमरा सेंसर का पहले की अपेक्षा बड़ा होने का दावा किया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन 4के वीडियो रिकाॅर्ड करने में सक्षम है। फोन से ली गई पिक्चर की क्वालिटी बहुत अच्छी मिली। वहीं कैमरे के साथ इतने विकल्प दिए गए हैं कि शायद सबका आप उपयोग कर भी न पाएं। वीडियो रिकाॅर्डिंग के लिए भी कई नए फीचर हैं। फोन में आप स्लो मोशन में वीडियो रिकाॅर्ड कर सकते हैं। कैमरे से हटकर म्यूजिक की बात करते हैं तो वहां भी पूरा संतोष मिलेगा। सोनी का यह फोन म्यूजिक के मामले में शानदार है।

उपयोग के दौरान हमने कई भारी-भरकम गेम प्ले किए और फोन सभी को बेहतर तरीके से हैंडल करने में सक्षम था। वहीं बेहतर डिसप्ले में वीडियो देखने का मजा भी कुछ और है। फोन 4के वीडियो को भी प्ले करने में सक्षम है। जी2 के साथ ढेर सारे एप्लिकेशन मुफ्त हैं। सोनी मिक्स, सोनी म्यूजिक के अलावा माइकल जैक्शन का नया अल्बम एक्सपोज भी प्रीलोडेड है।

पहले आओ पहले पाओ
सोनी एक्सपीरिया जेड 2 के बिक्री शुरू होने के साथ यदि शुरुआत में आप खरीदारी करते हैं तो 5,990 रुपए का सोनी लाइफबैंड और 2,499 रुपए का फ्लिप कवर मुफ्त मिलेगा।

 
क्यों खरीदें
जेड 2 का आॅपरेटिंग से लेकर स्पेसिफिकेशन तक एडवांस है। स्टाइल का कहना नहीं और डिसप्ले तो बेहद ही शानदार है। सेल्स पैक के साथ कई चीजें मुफ्त हैं और फोन में एप्लिकेशन और गेम भी प्रीलोडेड है।

क्यों न खरीदें
कीमत सबसे पहले बाधा बन सकती है। वहीं स्टाइल में कमी नहीं है लेकिन लुक पुराना एक्सपीरिया का ही है।

विकल्प
सोनी एक्सपीरिया जेड2 की कीमत 49,990 रुपए है। विकल्प के तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एस5 (Samsung Galaxy S5) देखा जा सकता है। हालांकि एस5 की कीमत 49,990 रुपए है लेकिन कई आॅनलाइन स्टोर पर यह 40,000 रुपए में उपलब्ध है।

 
Sony Xperia z2 full specification


तकनीकी पक्ष
आकारः 146.8 x 73.3 x 8.2 एमएम
वजनः 163 ग्राम
मैमोरीः 16जीबी, माइक्रोएसडी
बैटरीः ली-पो 3,200 एमएएच
स्क्रीनः 5.2 इंच, कपैसिटिव
टाॅकटाइम/स्टैंडबाॅय (घंटे): 19/7400
ब्लूटूथ/वाईफाईः हां/हां
फोनबुक क्षमताः शेयर्ड
जीपीआरएस/3जीः हां/हां
कैमराः 20.7 मेगापिक्सल
प्रफीक्वेंसीः  क्वाड-बैंड
अन्यः 3जीबी रैम, सोनी मिक्स, स्मार्टबैंड।
कीमतः 49,990 रुपए 


आखिरी फैसला
रूपरंग- 8/10

विशेषताएं- 9/10

कार्यक्षमता- 9/10

प्रयोग में सुविधा- 9/10

पैसे की वसूली- 8/10 


कुल-  86%

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...