Skip to main content

माइक्रोमैक्स की विंडोज फोन में दस्तक


भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (#micromax) उपभोक्ताओं के मध्य अपने एंडराॅयड (Android) आधारित स्मार्टफोंस को लेकर काफी प्रचलित है। वहीं अब कंपनी ने विंडोज (#windows) आधारित फोन बाजार में भी प्रवेश किया है। 

इस श्रेणी में कंपनी ने विंडोज 8.1 (#windows 8.1) आॅपरेटिंग आधारित माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू092 (#canvas win w092) तथा डब्ल्यू121 (#canvas win w121) नाम से दो स्मार्टफोन लाॅन्च किए हैं। 

दोनों ही फोन डुअल सिम (#dual sim) आधारित हैं तथा फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो डब्ल्यू 121 में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले (#ips display) दिया गया है तथा क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन (#qualcomm snapdragon) चिपसेट के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर(#quadcore)  प्रोसेसर है।

 माइक्रोमैक्स विन कैनवस में 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी रोम है वहीं एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी के द्वारा 32 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है तथा वीडियो काॅलिंग के 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए माइक्रोमैक्स कैनवस विन में 2,000 एमएएच बैटरी दी गई है। 

वहीं माइक्रोमैक्स कैनवस विन डब्ल्यू092 मेें 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकाॅम प्रोसेसर स्नैपड्रेगन 200 एसओसी तथा 1जीबी रैम है। 8जीबी इंबिल्ट मैमोरी (#inbuilt memory) के अलावा कार्ड स्लाॅट भी उपलब्ध है जिसमें 32जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की सुविधा है। 

फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा तथा पावर बैकअप के लिए कैनवस विन डब्ल्यू092 में 1,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में कैनवस विन डब्ल्यू092 की कीमत 6,500 तथा कैनवस विन डब्ल्यू121 की 9,500 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...