Skip to main content

वोडाफोन ने एयरटेल को छोड़ा पीछे

टेलीकॉम रेग्यूलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2013 तक भारतीय में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संखया 91 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस रिपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि मसिक उपभोक्ता जोड़ने के मामले में वोडाफोन (vodafone) ने एयरटेल को काफी पीछे छोड़ दिया है।

ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2013 में कुल 51,63,949 उपभोक्ता जुड़े जिसमें सिर्फ वोडाफोन ने 23,73,826 उपभोक्ता जोड़े। हालांकि एयरटेल अब भी भारत का नंबर एक ऑपरेटर  है लेकिन दिसंबर माह में एयरटेल उपभोक्ता जोड़ने के मामले में वोडाफोन से काफी पीछे रहा। एयरटेल (Airtel) दिसंबर माह में कुल 18,08,277 उपभोक्ता ही जोड़ने में सफल रहा और दूसरे नंबर पर रहा।

हालांकि सबसे खास बात रही वीडियोकॉन की। जहां पिछले कुछ बार से वीडियोकॉन में सुस्ती देखी जा रही थी वहीं इस बार कंपनी ने काफी अच्छा किया है और 8.15 फीसदी की विकास के साथ कुल 2,99,169 नए उपभोक्ता जोड़े। कंपनी ने दिसंबर माह में उपभोक्ता जोड़ने के मामले में आईडिया और रिलायंस को भी पीछे छोड़ दिया।

दिसंबर माह में लूप (Loop) , टाटा (TATA) और बीएसएनएल (BSNL) के उपभोक्ता संख्या में गिरावट ही देखी गई। रिपोर्ट के अनुसार टाटा ने 76,256 उपभोक्ता खोए जबकि लूप (Loop) मोबाइल से 25,152 बाए-बाए कह गए।

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार एक्टिव वीएलआर (visitor location register) उपभोक्ताओं की संख्या में 86.02 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं इस बार ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं (Broadband subscriber) की संख्या में भी अच्छा इजाफा देखा गया है। अब वायरलाइन ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 14.54 मिलियन तथा 40.46 मिलियन वायरलैस ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या है।  

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...