Skip to main content

जय बजरंग बली

राम के काज तो हनुमान ने कई बार साजा है लेकिन हनुमान के काज को संवारने में आप कितने सक्षम हैं? चारुवी लैब लेकर आया है ऐसा ही हनुमान चालीसा जहां आप हनुमान के साथी बन सकते हैं। इस अनोखे हनुमान चालीसा के बारे में बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह और अभिजित अहस्कर।

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहू लोक उजागर...

जैसे ही यह आवाज आपके कानों तक पहुंचती है आप अपने अंदर एक अद्भुत शक्ति का संचार महसूस करते हैं। बलशाली हनुमान का भक्त पूरा हिंदुस्तान है। हनुमान की लोकप्रियता किसी जाति या धर्म तक सीमित नहीं है। बल्कि भारत में हर धर्म और जाति के लोग इनकी महिमा का गुणगान करते हैं। तभी तो हनुमान को लेकर बनाई गई हर कृति को लोगों ने तहे दिल से स्वीकार किया है। चाहे कागज पर लिखी हनुमान चालीसा हो या फिर टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक।

मोबाइल पर भी हनुमान को लेकर कई एप्लिकेशन व गेम आ चुके हैं जिन्होंने अच्छी ख्याति बटोरी। परंतु इस बार जिस एप्लिकेशन की बात हम कर रहे हैं उस तरह की एप्लिकेशन शायद आपने मोबाइल में देखी नहीं होगी या यूं कहें कि आपने कल्पना नहीं की होगी। अच्छी बात तो यह है कि यह एक शुद्ध देसी एप्लिकेशन है। जहां न सिर्फ सोच भारतीय है बल्कि बनाने वाले हाथ भी भारत के ही हैं। हनुमान चालीसा की इस एप्लिकेशन का निर्माण चारुवी डिजाइन लैब ने किया है।

इस बारे में चारुवी अग्रवाल, फाउंडर-डायरेक्टर, चारुवी डिजाइन लैब कहती हैं, ‘इसे बनाने में हमें काफी परेशानी हुई। हनुमान चालीसा शब्दों में है और हमें उसे व्यूजुअल (दृश्यों) में ढालना था। वहीं दूसरी परेशानी यह दूसरे से पूरी तरह अलग हैं इसलिए हरेक दृश्य दूसरे से अलग होगा। वहीं चालीसा का जो ऑडियो हमारे पास था उसमें सभी गायकों ने हर दोहे को छह सेकेंड में गाया था इसी में आपको पूरा दिखाना है। परंतु हमने किया और हमें खुशी है कि हमारी यह मेहनत रंग लाई और एक बेहतर एप्लिकेशन बनाने में हम कामयाब रहे।’

कैसा है अहसास?

चारुवी लैब द्वारा तैयार किया गया यह हनुमान चालीसा बहुत ही शानदार है। इसमें न सिर्फ हनुमान चालीसा है बल्कि एप्लिकेशन और यूजर जेनरेटेड कंटेंट भी हैं। जहां आप खुद से बहुत कुछ कर सकते हैं। बहुत कुछ आपके करने के लिए है। आप चाहें तो हनुमान की आरती कर सकते ह आप चाहें तो दीप जला सकते हैं और चाहें तो पुष्प माला पहना सकते हैं। इतना ही नहीं, पत्थरों पर राम लिखकर आप समुद्र पर सेतु भी बना सकते हैं। इन चीजों को देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे इस रामायण में मैं और क्या कर सकता हूं।
चालीसा में एनीमेटेड वीडियो भी हैं और ऑडियो का तो क्या कहना। यहां उदित नारायरण और सुरेश वाडेकर से लेकर शान सहित कई बड़े गायकों ने आवाज दी है।

रही बात एनीमेशन की तो शानदार हैं। इसमें जो कैरेक्टर बनाए गए हैं वे अद्भुत हैं। वहीं रंगों का संयोग और एनीमेशन इतना अच्छा है कि आपको इस एप्लिकेशन के उपयोग के लिए काफी प्रेरित करेंगे। कुल मिलाकर ग्राफिक्स के बारे में कहा जा सकता है इस कदर ग्राफिक्स अब तक किसी एप्लिकेशन में हमने देखा नहीं। हनुमान तो बेहद ही आकर्षक हैं। फिलहाल यह एप्लिकेशन एप्पल आईपैड के लिए उपलब्ध है लेकिन जल्द ही यह एंडरॉयड ऑपरेटिंग के लिए भी उपलब्ध होगा।

चारुवी अग्रवाल

लगभग तीन साल की हमारी कड़ी मेहनत का परिणाम हनुमान चालीसा एप्लिकेशन है। सबसे पहले हमने हनुमान चालीसा पर एक फिल्म बनाई। इस वीडियो को हर किसी तक पहुंचाने के लिए हमने वीडियो, बुक और ऑडियो से लेकर एप्लिकेशन तक का निर्माण किया है। इस एप्लिकेशन में कहीं कोई और कसर न रहे इसलिए भारत की विभिन्न कलाकृतियों के बारे में भी काफी जानकारी ली। एप्लिकेशन में लंका के दृश्य के लिए पुराने चीनी भवनों तक की हमने खाक छानी और तब जाकर कहीं ग्राफिक्स तैयार हुआ।
-चारुवी अग्रवाल,
फाउंडर डायरेक्टर, चारुवी डिजाइन लैब।





कैसे बने हनुमान

एप्लिकेशन देखकर अच्छा लगा इसमें कोई शक नहीं। परंतु हमें हैरानी हुई एप्लिकेशन बनाने वाले के बारे में जानकर। इसे 29 साल की एक नौजवान लड़की चारुवी अग्रवाल ने बनाया है। हालांकि चारुवी के साथ उनकी डिजाइन टीम थी लेकिन सारा ताना-बाना चारुवी द्वारा बुना गया है। इस बारे में चारुवी कहती हैं, ‘लगभग तीन साल की हमारी कड़ी मेहनत का परिणाम हनुमान चालीसा एप्लिकेशन है। सबसे पहले हमने हनुमान चालीसा पर एक फिल्म बनाई। हनुमान को हमने इसलिए चुना क्योंकि ये न सिर्फ भारत में लोकप्रिय हैं बल्कि विश्व भर में जाने जाते हैं। इस वीडियो को हर किसी तक पहुंचाने के लिए हमने वीडियो, बुक और आॅडियो से लेकर एप्लिकेशन तक का निर्माण किया है। इस एप्लिकेशन में कहीं कोई कोर कसर न रहे इसलिए बनारस और केरल सहित कई जगहों का देखा। इसके साथ ही भारत की विभिन्न कलाकृतियों के बारे में भी काफी जानकारी ली। एप्लिकेशन में लंका के दृश्य के लिए पुराने चीनी भवनों तक की हमने खाक छानी और तब जाकर कहीं ग्राफिक्स तैयार हुआ।’

‘इतना ही नहीं, हनुमान चालीसा बनाने से पहले हम हॉलीवुड भी गए। जहां हमारी मुलाकात फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ रिंग’ के लिए एनिमेशन बनाने वाले लोगों से हुई और उन्होंने हमें साफ मना कर दिया कि जितना आप चाहती हैं उतना मुमकिन नहीं है और भारत में तो इसे आप कर ही नहीं सकती। इसी बात को हमने चुनौती की तरह लिया और यह ठान लिया कि इसे किसी भी तरह पूरा करना है और मैंने किया।’

लोगों ने भी सराहा

चारुवी द्वारा निर्मित हनुमान चालीसा न सिर्फ हमें पसंद आया बल्कि विश्व भर में इसे सराहा गया है। कंपनी के फेसबुक प्रोफाइल पर इसके वीडियो को 1,30,000 से ज्यादा लाइक मिले हैं। जबकि विश्व के कई नामीगिरामी फिल्म महोत्सव में जैसे- 67वां एडिनबरा इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल और स्ट्टगार्ट फैस्टिवल इत्यादि में इसे सराहा गया। वहीं सिग्राफ कंप्यूटर एनिमेशन में भी इसे विशेष सराहना मिली। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...