Skip to main content

MWC : असूस ने पेश किए कई डिवाइस

बर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान जहां हर कंपनी कुछ नया पेश कर रही है वहीं असूस भी पीछे नहीं है। एमडब्ल्यूसी में असूस ने एलटीई आधारित फोनपैड7 (fonepad7) के अतिरिक्त पैडफोन सीरीज के भी फोन प्रदर्शित किए। 

असूस द्वारा पेश किए फोनपैड7 7.0 इंच का फैबलेट है जिसमें एचडी आईपीएस स्क्रीन है। वहीं एलटीई कनेक्टिविटी के माध्यम से तेज गति से इंटरनेट का उपयोग करने के साथ ही बिना किसी रूकावट के विडियों या म्यूजिक आदि भी भेजे जा सकते हैं। 

इस फैबलेट में बेहरतरीन साउंड के लिए दो स्पीकर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह फैबलेट इंटेल एटोम जेड2560 1.6 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर पर आधारित है। साथ ही इसमें 3जी सपोर्ट भी है। 


इसी के साथ असूस द्वारा पेश किए गए जेनफोन सीरीज में भी स्मार्टफोन प्रदर्शित किया है जिन्हें जेनफोन 4, जेनफोन 5 और जेनफोन 6 नाम दिया गया है। सभी जेनफोन माॅडल में स्क्रीन को स्क्रीन आदि से बचाने के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। 


जेनफोन 4 (Zenfone 4) में 4.0 इंच की स्क्रीन है। वहीं कई रंगों जैसे काले, सफेद, चैरी लाल, आसमानी व पीले आदि में बैक कवर की भी सुविधा दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 64जीबी तक मैमोरी सुरक्षित की जा सकती है। 

जेनफोन 5 (Zenfone 5) में 5.0 इंच का आईपीएस एचडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन बाजार में कई रंगों में उपलब्ध होगा जिनमें काला, सफेद, चैरी लाल आदि शामिल हैं। 

जेनफोन 6 (Zenfone 6) में 6.0 इंच के एचडी आईपीएस डिसप्ले के अलावा बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल कैमरा दिया गया है। जो कि उच्च रेजल्यूशन के फोटो देने में सक्षम है।

कंपनी ने एमडब्ल्यूसी के दौरान फोनपैड मिनी तथा फोनपैड भी प्रदर्शित किए। पैडफोन मिनी (Padfone Mini) में पावरफुल इंटेल एटोम जेड2560 प्रोसेसर के साथ इंटेल हाइपर थ्रेडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

वहीं इसे स्मार्टफोन व टैबलेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डुअल सिम आधारित फोन है तथा इसमें 64जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का भी उपयोग भी किया जा सकता है। 

वहीं पैडफोन (Padfone) में 5.0 की फुलएचडी डिसप्ले है। तेज गति से कार्य के लिए एलटीई कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है जिसके द्वारा 10.0 इंच के टैबलेट में भी आसानी से फाइल आदि ट्रांसफर की जा सकती है। 

यह स्मार्टफोन क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 800 और क्वाडकोर 2.2 गीगाहर्ट्ज पर आधारित है। इसमें 13.0 मैगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...