Skip to main content

सैमसंग ने लॉन्च किए तीन धमाकेदार डिवाइस

बाली में चल रहे सैमसंग फोरम 2014 (Samsung Forum 2014) के दौरान सैमसंग ने तीन डिवाइस लॉन्च किए। गैलेक्सी नोट प्रो, गैलेक्सी ग्रांड नियो और गैलेक्सी नोट 3 नियो नाम से लॉन्च किए गए इन डिवाइस कई महत्वपूर्ण फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। वैसे ऑफिशियली तौर पर कंपनी सीईएस के दौरान सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो 12.2 टैबलेट को प्रदर्शित कर चुकी है। अब यह टैबलेट भारतीय बाजार में आने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

 सैमसंग द्वारा लॉन्च किए गए डिवाइस:-


सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो 12.2 :- सैमसंग का यह नया टैबलेट  WQXGA  रेजल्यूशन के साथ 12.2 इंच की स्क्रीन है जो कि स्टाइलिश होने के साथ ही देखने में भी खूबसूरत है। 

यह एक्सनो 5 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। साथ ही इसमें नए एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट का उपयोग किया गया है। 


इस (Samsung galaxy note pro 12.2) टैबलेट को ऑफिस कार्य के लिए भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसके अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 3जी रैम के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक मैमोरी उपयोग कर सकते हैं। यूजर इंटरफेस लैस इस टैबलेट को मल्टी विंडोज (multi-windows) फीचर से लैस किया गया है। 

टैबलेट में ऑटो फोकस और एलईडी फ़्लैश के साथ 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। टैबलेट में पावर बैकअप के लिए ली-ऑन 9500 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में यह टैबलेट 64,990 रुपए में उपलब्ध होगा।


सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो लॉन्च:- सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड और ग्रांड2 की सफलता के बाद कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो को लॉन्च कर दिया हैं।

सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले इसमें कई नए फीचर्स का भी उपयोग किया गया है। साथ ही यह फोन कई आर्कषित रंगों सफेद, काले, ऑरेंज और लाइम ग्रीन में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो (samsung galaxy grand neo) में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 5.0 इंच की स्क्रीन है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और इसे एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 5.0 मैगापिक्स्सल रियर कैमरा है तथा सेकेंडरी कैमरा वीजीए रेजल्यूशन का है। ग्रांड नियो की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जबकि 1 जीबी की रैम मैमोरी है। ग्रांड  को भारत में वोडाफोन बंडलिंग के साथ पेश किया गया है जहां गैलेक्सी ग्रांड नियों के उपभोक्ता वोडोफोन के साथ 1 जीबी का डाटा दो महीने के तक मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। बाजार में यह 18,450 रुपए में उपलब्ध होगा।


सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो:- सैमसंग मोबाइल ने नोट सीरीज का नया संस्करण गैलेक्सी नोट 3 नियो (Samsung Galaxy Note3 Neo) को भारतीय बाजार में पेश किया है। नए नोट की कीमत 40,900 रुपए है। 


सैमसंग का यह नया गैलेक्सी नोट 3 नियो, पुराने गैलेक्सी नोट 3 (Samsung Galaxy Note 3) की अपेक्षा स्पेसिफिकेशन में थोड़ा कम है। गैलेक्सी नोट 3 में जहां क्वाडकोर प्रोसेसर देखने को मिला था। वहीं नियो में हेक्सा कोर प्रोसेसर (Hexa core Processor) है। 

फोन में एक 1.7 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर (1.7 GHz Quad core) प्रोसेसर दिया गया है जबकि दूसरा 1.3 गीगाहर्ट्ज (1.3GHz Dual core) का डुअलकोर प्रोसेसेर हैं। इसके साथ ही 2 जीबी की रैम मैमोरी है। 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो में 5.5 इंच का सुपर एमोलेट डिसप्ले है जिसे 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जबकि 2.0 मैगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। नोट3 नियो की इंटरनल मैमोरी 16 जीबी है औरन इमसें 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। 

एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन आधारित इस फोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि अन्य नोट की तरह इसमें भी एसपेन दिया गया है और फोन सैमसंग के स्मार्ट वॉच गैलेक्सी गियर के साथ पेयर होने में सक्षम है। टच विज यूजर इंटरफेस लैस इस फोन को मल्टी विंडोज (multi-windows) फीचर से लैस किया गया है। जहां तक लुक की बात है तो यह अन्य नोट के समान है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...