Skip to main content

सैनडिस्क के भारत में दो नए यूएसबी

सैनडिस्क (SanDisk) ने अपने पोर्टफोलियों में दो और यूएसबी को शामिल करते हुए इन्हें भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे पहले सैनडिस्क तेज गति से कार्य करने में सक्षम यूएसबी 2.0 बाजार में उतार चुकी है।

किंतु कंपनी का कहना है कि लॉन्च किए दोनों यूएसबी पहले से अधिक तीव्र गति से कार्य करेंगे। 

सैनडिस्क एक्सट्रीम प्रो यूएसबी 3.0 (SanDisk Extreme PRO USB 3.0 drive) और सैनडिसक अल्ट्रा डुअल यूएसबी ड्राइव (SanDisk Ultra Dual USB Drive) के नाम से लॉन्च किए गए यह दोनों यूएसबी हाई पर्फोमेंस पर आधारित हैं।

सैनडिस्क एक्सट्रीम प्रो यूएसबी 3.0 फ़्लैश ड्राइव प्रोफेशनल कार्यो को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कि यूएसबी 2.0 ड्राइव से 60 गुना ज्यादा तीव्र गति से कार्य करती है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज की क्षमता है। 

कंपनी के अनुसार यह यूएसबी पर लिखने की गति 240 एमबी (एक सेकेंड) तथा पढ़ने की गति 260 एमबी (एक सेकेंड) है। 

इसकी गति से उपभोक्ता एक सेकेंड में मूवी ट्रांसफर करने के अलावा 1,000 उच्च रेज के फोटो 35 सेकेंड में ट्रांसफर कर सकते हैं। सैनडिस्क की ऑफिशियली साइट यूएसबी 3.0 फ़्लैश ड्राइव की कीमत 16, 388 रुपए है। 

वहीं सैनडिस्क द्वारा लॉन्च की गई अल्ट्रा डुअल यूएसबी ड्राइव को खासतौर पर एंडरॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

इस ड्राइव के माध्यम से डाटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के अतिक्ति बैकअप फाइल में रखा जा सकता है। 

साथ ही आसान तरीके से मल्टीमीडिया को स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर के बीच ट्रांसफर किया जा सकता है। 

यह यूएसबी 16जीबी तथा 32जीबी वर्जन में लॉन्च की गई है। सैनडिस्क की साइट पर 16जीबी की कीमत 1,199 रुपए तथा 32जीबी की कीमत 3,800 रुपए है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

आज की डीलः नोकिया लुमिया 625

नए साल का आगाज होने ही वाला है और जगह-जगह आॅफर्स (Offers) व डिस्काउंट की शुरूआत हो चुकी है।  आॅफर्स की बात करें तो आज के इस तकनीकी युग में उपभोक्ता गैजेट की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।  इसी श्रेणी में कई आॅनलाइन साइट्स (Online Sites) मोबाइल फोन पर आॅफर उपलब्ध कराती हैं। आज हम नोकिया लुमिया 625 (Nokia Lumia 625) पर मिल रहें शानदार डिस्काउंट पर नजर डालेंगे।  आॅक्टाकोर आधारित आईबाॅल आॅक्टा ए41 टैबलेट लाॅन्च विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने लुमिया सीरीज में लुमिया 625 को 19,000 रुपए में भारतीय बाजार में लाॅन्च किया था। किंतु अब उपभोक्ता इस फोन को बेहद ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं। 19,000 रुपए में लाॅन्च हुए नोकिया लुमिया 625 को उपभोक्ता 15,899 में होमशाॅप 18 से खरीद सकते हैं।  वहीं 13,171 रुपए में यह फोन फ्लिपकार्ट  पर उपलब्ध है। स्नैपडील पर नोकिया लुमिया 625 की कीमत 8,999 रुपए है। किंतु सबसे कम कीमत केवल 7,499 रुपए में सुलेखा तथा अमेजन डाॅट इन से उपभोक्ता लुमिया 625 खरीद सकते हैं।  नोकिया लुमिया 625 में ...