Skip to main content

मोबाइल डाॅक्टर (Mobile Doctor)

मैं 10,000 से 20,000 रुपए तक का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं तथा विंडोज और एंडराॅयड फोन के बीच असमंजस में हूं। कृपया मुझे बताएं कि मुझे नोकिया लुमिया 525 और सैमसंग गैलेक्सी डुअस 2 में से कौन सा डिवाइस लेना चाहिए। जो कि अधिक बेहतर हो।
पीयूष
मैं आपको नोकिया लुमिया 525 विंडोज फोन लेने की सलाह दूंगा, जो कि आपके बजट में भी है और विंडोज फोन होने के नाते यह अधिक बेहतर कार्य करने में सक्षम है। वैसे आप चाहें तो एंडराॅयड फोन भी ले सकते हैं जो कि नए आॅपरेटिंग पर आधारित हो।

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं और मेरा बजट 30,000 रुपए है। मैं ऐसा फोन लेना चाहता हूं जिसमें इंटरनेट  के साथ-साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी हो। इस श्रेणी में मैंने सैमसंग नोट2 का चयन किया है। क्या है बेहतर डिवाइस है? यदि हो सके तो आप मुझे इससे बेहतर डिवाइस बताने की कृपया करें।
महेंद्र राठौर

आपके बजट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट2 बेहतरीन डिवाइस है इसमें कलरफुल डिसप्ले के साथ ही शक्तिशाली प्रोसेसर दिया गया है। यदि आप इसके अलावा कोई अन्य डिवाइस भी देखना चाहते हैं तो नोकिया लुमिया 925 देख सकते हैं। इसकी स्क्रीन छोटी है किंतु कैमरा बहुत ही अच्छा है और यह विंडोज 8 आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

मैं पिछले 6 साल से नोकिया एन73 का उपयोग कर रहा हूं। अब मैं नया फोन खरीदना चाहता हूं जो कि एंडराॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हो। मेरा बजट 12,000 रुपए है, इस बजट में मुझे अच्छे कैमरे क्वालिटी वाला फोन चाहिए जो कि कम रोशनी में भी अच्छी फोटो ले सके। मुझे मेरी आवश्यकता के अनुसार एक अच्छा स्मार्टफोन बताएं।
अरुण कुमार

आपके द्वारा बताए गए बजट के अनुसार मैं आपको माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी लेने की सलाह दूंगा। अच्छा डिसप्ले होने के साथ ही यह क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित है। इसमें 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। मैंने मोटो जी 16जीबी, सैमसंग गैलेक्सी कोर और सोनी एक्सपीरिया एम डुअल का चयन किया है। इनमें से कौन सा डिवाइस अधिक बेहतर है। कृपया आप मुझे एक बेहतर डिवाइस बताएं। साथ ही, मैं चाहता हूं कि फोन में डुअल सिम की सुविधा होनी चाहिए।
अभिनंद संतोष

मैं आपको मोटो जी लेने की सलाह दूंगा, बजट में बेहतर होने के साथ ही इसमें बेहतरीन डिसप्ले भी दिया गया है। मोटो जी नए एंडराॅयड वर्जन पर आधारित है जो कि अत्यधिक तीव्र गति से कार्य करने में सक्षम है। मोटो जी क्वाडकोर क्वालकाॅम प्रोसेसर पर कार्य करता है।

मैं स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। फोन में ब्राइट डिसप्ले, बेहतरीन कैमरा और तीव्र प्रोसेसर होना चाहिए। इसके अलावा फोन नए वर्जन पर आधारित हो। मैंने अपनी आवश्यकता के अनुसार कुछ फोनों का चयन किया है जिनमें एलजी जी2, गूगल नेक्सस5 और सैमसंग नोट3। कृपया मुझे सलाह दें कि इनमें से कौन सा फोन लेना चाहिए।
नरेश गिडवानी

आपके द्वारा चुने गए तीनों ही डिवाइस काफी बेहतरीन हैं और सभी में अच्छे डिसप्ले के साथ शक्तिशाली  प्रोसेसर दिया गया है। तीनों डिवाइस में से नेक्सस 5 ही नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड 4.4 किटकैट पर आधारित है। यदि आपको कैमरा क्वालिटी बेहतर चाहिए तो मैं एलजी जी2 लेने की सलाह दूंगा और ब्राइटनैस डिसप्ले के लिए सुपर एमोलेड स्क्रीन वाला फोन सैमसंग नोट3 अच्छा है। तीनों में से अपनी महत्वपूर्ण आवश्यकता के अनुसार आप कोई भी फोन ले सकते हैं। 

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जिसमें अच्छे कैमरे के साथ ही कम से कम 1जीबी रैम भी होनी चाहिए। कोई खास आॅपरेटिंग सिस्टम मेरी पसंद नहीं है। इसीलिए आप मुझे विंडोज और एंडराॅयड में से कोई भी बेहतर डिवाइस बताएं। मेरा बजट 12,000 रुपए है। मैं नोकिया और सैमसंग के ब्रांड का ही फोन खरीदना चाहता हूं।
राजबीर लंगथसा

आपके बजट के अनुसार मैं आपको नोकिया लुमिया 525 लेने की सलाह दूंगा। इस फोन की कीमत 10,500 रुपए है और इसमें 1जीबी रैम की भी सुविधा है। यह विंडोज 8 आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है और इसमें 4.0 इंच का डिसप्ले, डुअल कोर क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। 

मेरा बजट 12,000 रुपए है इस बजट में मैं एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहता हूं जिसमें एचडी गेम विडियों का बेहतरीन अनुभव लिया जा सके तथा इंटरनेट भी तीव्र गति से कार्य करे। मैंने माइक्रोमैक्स कैनवस एचडी और सैमसंग गैलेक्सी कोर का चयन किया है। इनके अतिरिक्त कोई और बेहतर एंडराॅयड फोन है तो कृपया बताएं।
रूपेश कुमार

आपके बजट व आवश्यकताओं के अनुसार माइव्रफोमैक्स टर्बो मिनी लेने की सलाह दूंगा। यह एंडराॅयड आधारित फोन है तथा इस पर एचडी विडियो का आनंद लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप मोटोरोला मोटो जी भी देख सकते हैं यह फुल एचडी तो नहीं लेकिन इसमें नए एंडराॅयड आॅपरेटिंग का इस्तेमाल किया गया है।


आपका मोबाइल फोन आपको परेशान तो नहीं कर रहा है। यदि उसमें कुछ परेशानी है या फिर आप अपने बजट में एक अच्छा हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो हमें इस   mymobileh@gmail.com  आईडी
पर
फोटो के साथ मेल कीजिए और जानिए अपने सवालों के जवाब।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...